• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली बाद शुरू हो जाएगा 5 साल से अधिक बच्चों का वैक्सीनेशन, फाइजर को मिली मंजूरी

Writer D by Writer D
03/11/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
vaccine for children

vaccine for children

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिका में 5 साल से अधिक बच्चों को कोरोना के खिलाफ फाइजर वैक्सीन लगाने को मंजूरी मिल गई है। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को बच्चों को फाइजर वैक्सीन डोज लगाने की मंजूरी दे दी है। इसे अमेरिका के वैक्सीनेशन अभियान में अहम कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका में 8 नवंबर से बच्चों में कोरोना की वैक्सीन लगने लगेगी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे टर्निंग पॉइंट करार दिया।

अमेरिकी खाद्य और ओषधि प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन ने भी मंजूरी दे दी थी। ऐसे में अब सरकार से अनुमति मिलने के बाद अमेरिका में 2।8 करोड़ बच्चों को वैक्सीन लगने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, सरकार ने इस फैसले से पहले ही 5-11 साल के बच्चों के लिए पर्याप्त वैक्सीन डोज खरीदकर उन्हें देश भर में भेजना शुरू कर दिया है।

क्या कहा बाइडेन ने ?

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बाइडेन ने कहा, आज, हम कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गए हैं। बच्चों में वैक्सीनेशन को लेकर आस लगाए बैठे अभिभावकों का इंतजार खत्म होगा। यह बच्चों से दूसरों में वायरस फैलने की आशंका को भी कम करेगा। यह कोरोना वायरस को हराने की हमारी लड़ाई में हमारे देश के लिए एक बड़ा कदम है।

सजकर तैयार हुई अयोध्या, लोग बोले अवध में आए हैं राम

8 नवंबर से शुरू होगा वैक्सीनेशन

बाइडेन ने कहा, सरकार ने पहले ही अमेरिका में हर बच्चे के लिए पर्याप्त कोरोना वैक्सीन ले ली है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने लाखों खुराक की पैकिंग और शिपिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, कार्यक्रम आने वाले दिनों में तेज हो जाएगा, और 8 नवंबर से यह पूरी तरह से शुरू हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि बच्चों को तीन हफ्तों के अंतराल में वैक्सीन की दो डोज दी जाएंगी। हालांकि, वयस्कों को दी जाने वाली वैक्सीन डोज (30 माइक्रोग्राम) की तुलना में बच्चों को प्रति इंजेक्शन 10 माइक्रोग्राम वैक्सीन लगाई जाएगी।

बच्चों में मिली एंटीबॉडी

फाइजर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर बिल ग्रुबर ने बताया था कि दूसरी डोज के बाद पांच से 11 साल के बच्चों में भी किशोर और युवाओं की ही तरह कोरोना से लड़ने वाली एंटीबॉडी विकसित हुई। उन्होंने दावा किया कि वैक्सीन की डोज बच्चों में सुरक्षित साबित हुई। हमें लगता है कि हम वास्तव में अच्छे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Tags: # world newsinternational NewsPfizer Vaccinevaccination of children
Previous Post

दिवाली पर डायबिटीज के मरीजों के लिए बनाएं गोंद के लड्डू और एलोवेरा बर्फी

Next Post

सीबीआई के पूर्व अफसर ने किया बड़ा खुलासा,  बोले- अपनों को धोखा दिया…

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Next Post

सीबीआई के पूर्व अफसर ने किया बड़ा खुलासा,  बोले- अपनों को धोखा दिया...

यह भी पढ़ें

4 to 6 bogies of Jaffar Express train derailed

रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका, पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस ट्रेन की 4 से 6 बोगियां

18/06/2025
CM Yogi

अटल जी के मूल्य व सिद्धांत सदैव प्रेरणा देते रहेंगे: योगी आदित्यनाथ

16/08/2024
Prof. Tariq Mansoor

AMU कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

04/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version