• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘प्रगति को नजर न लगे इसलिए कांग्रेस ने काला टीका लगाया’, पीएम मोदी ने ब्लैक पेपर पर किया कटाक्ष

Writer D by Writer D
08/02/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से ‘ब्लैक पेपर’ (Black Paper) जारी करने के बाद कटाक्ष किया। दस्तावेज को ‘काला टीका’ करार देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के इस तरह के कदम का केंद्र सरकार ने भी स्वागत किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज राज्यसभा में रिटायर हो रहे सदस्यों की विदाई भाषण के दौरान पूर्व पीएम डॉ। मनमोहन सिंह की खूब तारीफ की। राज्यसभा से रिटायर हो रहे डॉ। मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘वो 6 बार सदन के सदस्य रहे, वैचारिक मतभेद रहा, लेकिन उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।

सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को याद करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि जो माननीय सासंद जा रहे हैं, इनको पुराने और नए दोनों संसद भवनों में रहने का मौका मिला है। ये सभी साथी आजादी के अमृतकाल के नेतृत्व के साक्षी बनकर जा रहे हैं। कोविड के कठिन कालखंड में हम सबने परिस्थितियों को समझा, परिस्थितियों के अनुकूल अपने आप को ढाला, किसी भी दल के किसी भी सांसद ने देश के काम को रुकने नहीं दिया।

मनमोहन सिंह के योगदान की तारीफ

डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह ने सदन का कई बार मार्गदर्शन किया… जब सांसदों के योगदान का जिक्र होगा तो मनमोहन सिंह की चर्चा जरूर होगी। मनमोहन सिंह व्हीलचेयर में आए और एक मौके पर वोट किया लोकतंत्र को ताकत देने आए, खास तौर पर उनके लिए प्रार्थना है कि हमारा मार्गदर्शन करते रहें।’

काले टीके से प्रगति को नजर नहीं लगती है

कांग्रेस के ब्लैक पेपर पर पीएम मोदी ने कहा, काले टीके से प्रगति को नजर नहीं लगती है और आज काला टीका लगाने का प्रयास हुआ। पीएम मोदी ने कहा, ‘काले कपड़ों में सदन को फैशन शो देखने का भी मौका मिला। कभी कभी कुछ काम इतने अच्छे होते हैं जो लंबे समय तक उपयोगी होते हैं। हमारे यहां कुछ अच्छी चीज कर लेते हैं तो परिवार में एक स्वजन ऐसा भी आ जाता है जो कहता है कि अरे नजर लग जाएगी काला टीका लगा देता हूं।

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस लाई ब्लैक पेपर, खरगे ने कहा- जब सीएम थे लोगों को भड़काया

आज पिछले 10 वर्षों में जो काम हुए हैं उसको किसकी नजर ना लग जाए इसलिए आज खड़गे जी काला टीका लगाकर आए हैं। आज हमारे कार्यों को नजर ना लग जाए इसलिए आप जैसे वरिष्ठ सांसद काला टीका लगाकर आए हैं तो ये अच्छी बात है।’

Tags: Black Papercongressdelhi newsNational newspm modiRajya Sabha
Previous Post

सुतली बम की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, मचा हड़कंप

Next Post

पीएम मोदी OBC नहीं, वे जनरल कास्ट में पैदा हुए…, राहुल गांधी का बड़ा हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
राजनीति

डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण

25/06/2026
Dhami government gave big relief to economically weak families
राजनीति

धामी सरकार की बड़ी सौगात: सिर्फ 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, रुद्रपुर में तैयार हुई 1872 आवासों की बड़ी परियोजना

25/06/2026
CM Dhami
राजनीति

कैप्टन अजय पंत प्रकरण में CM धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

25/06/2026
CM Dhami
राजनीति

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय : CM धामी

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
Next Post
Rahul Gandhi

पीएम मोदी OBC नहीं, वे जनरल कास्ट में पैदा हुए..., राहुल गांधी का बड़ा हमला

यह भी पढ़ें

शादी की खबरों के बीच विक्की कौशल-कटरीना ने साथ मनाई दिवाली

05/11/2021
अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal

योजना को नाम दिए बगैर लोगों के दरवाजे तक पहुंचाएंगे राशन : केजरीवाल

20/03/2021
ashraf ghani

ताजिकिस्तान ने नहीं दिया अशरफ गनी को सहारा, अब अमेरिका से लगाएंगे गुहार

16/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version