• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी OBC नहीं, वे जनरल कास्ट में पैदा हुए…, राहुल गांधी का बड़ा हमला

Writer D by Writer D
08/02/2024
in Main Slider, ओडिशा, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

PM Modi, Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झारसुगुड़ा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ओडिशा में आज गुरुवार (8 फरवरी) को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर उनकी जाति को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री सामान्य वर्ग से हैं, न कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से। उन्होंने हमेशा झूठ कहा है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में कहा, ‘पीएम मोदी का जन्म ओबीसी वर्ग में नहीं हुआ था। उनका जन्म गुजरात में तेली जाति में हुआ था। इस समुदाय को साल 2000 में बीजेपी ने ओबीसी का टैग दिया था। उनका जन्म सामान्य जाति में हुआ था। वह अपने पूरे जीवन में जातीय जनगणना नहीं होने देंगे क्योंकि उनका जन्म ओबीसी में नहीं हुआ, उनका जन्म सामान्य जाति में हुआ है।’

क्या आपको नरेंद्र मोदी की जाति के बारे में ये सच पता है?

नरेंद्र मोदी ‘सामान्य वर्ग’ में पैदा हुए और CM बनने के बाद उन्होंने अपनी जाति OBC में बदल दी। pic.twitter.com/G2f7Km5ETV

— Congress (@INCIndia) February 8, 2024

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने झारसुगुड़ा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी कोई भाजपा कार्यकर्ता आपके पास आए, तो उसे एक बात बताएं कि हमारे प्रधानमंत्री ने पूरे देश से झूठ बोला है कि वह पिछड़े वर्ग से हैं। राहुल ने कहा कि उनका (पीएम मोदी) जन्म पिछड़े वर्ग में नहीं हुआ, वह सामान्य जाति से हैं। यह बात आप हर भाजपा कार्यकर्ता को बताएं।

PM मोदी (PM Modi) ने संसद में खुद को बताया था OBC

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का बयान तब आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसद में खुद को ‘सबसे बड़ा ओबीसी’ कहा था और कांग्रेस पर पिछड़े समुदायों के नेताओं के साथ व्यवहार करते समय पाखंड में लिप्त होने और दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया था।

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस लाई ब्लैक पेपर, खरगे ने कहा- जब सीएम थे लोगों को भड़काया

पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर ‘धन्यवाद प्रस्ताव’ के जवाब में कहा था कि कांग्रेस पार्टी और यूपीए सरकार ने ओबीसी के साथ न्याय नहीं किया।

पीएम (PM Modi) ने किया था कर्पूरी ठाकुर का जिक्र

कुछ दिन पहले, कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 1970 में, जब वह बिहार के सीएम बने, तो उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए क्या नहीं किया गया? कांग्रेस बर्दाश्त नहीं कर सकती ओबीसी।वे गिनते रहते हैं कि सरकार में कितने ओबीसी हैं। क्या आपको (कांग्रेस) यहां (खुद की ओर इशारा करते हुए) सबसे बड़ा ओबीसी नहीं दिख रहा है।’

‘कांग्रेस ने OBC को न्याय नहीं दिया’

पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा कि पिछली सरकार ने ओबीसी को न्याय नहीं दिया। यूपीए सरकार के दौरान, एक अतिरिक्त-संवैधानिक निकाय का गठन किया गया था। सरकार उस निकाय के सामने अपनी बात नहीं रख सकती थी। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद – क्या इसमें कोई ओबीसी सदस्य था? पता करें।

Tags: bharat jodo nayay yatraNational newsodisha newspm modirahul gandhi
Previous Post

‘प्रगति को नजर न लगे इसलिए कांग्रेस ने काला टीका लगाया’, पीएम मोदी ने ब्लैक पेपर पर किया कटाक्ष

Next Post

ICAI ने सीए फाउंडेशन दिसंबर रिजल्ट किया जारी, बेटियों ने मारी बाजी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

02/05/2026
IED Blast
Main Slider

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कों और गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश

02/05/2026
CM Samrat Chaudhary met Nitish Kumar
Main Slider

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

02/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
Next Post
CA Foundation Result

ICAI ने सीए फाउंडेशन दिसंबर रिजल्ट किया जारी, बेटियों ने मारी बाजी

यह भी पढ़ें

Earthquake

मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.9 तीव्रता मापी गई

11/04/2021
community kitchen

कोरोना काल में प्रत्येक दिन लाखों जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन करा रही योगी सरकार

03/06/2021

विदेश मंत्री जयशंकर की ड्रैगन को दो टूक, लद्दाख से सेना की वापसी सुनिश्चित करे चीन

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version