• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा के प्रयासों को मिली उड़ान, मऊ में बनेगा औद्योगिक संकुल

वर्षों की तपस्या हुई साकार, मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार

Writer D by Writer D
09/02/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के औद्योगिक विकास के लिए हमेशा संकल्पित रहते हैं। उसमें भी विशेष रूप उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का भाग जिसका वो स्वयं प्रतिनिधित्व भी करते हैं। उसके विकास को लेकर बहुत ही कृत संकल्पित हैं। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  प्रधानमंत्री की भावना के अनुरूप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में मऊ का पुराना औद्योगिक संकुल जो कई दशकों से बंद पड़ा था उसकी जगह नया विश्व स्तरीय औद्योगिक संकुल स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत थे। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से मऊ जिला औद्योगिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ने जा रहा है। मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के आग्रह और प्रयासों को प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकार करने पर कई वर्षों से बंद पड़ी परदहा कॉटन मिल की 85 एकड़ ज़मीन पर औद्योगिक संकुल के विकास होगा इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि यह मऊ ज़िले के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है कि, मऊ जिले की पहचान कही जाने वाली परदहा कॉटन मिल और स्वदेशी कॉटन मिल थी जो कि पहले की सरकारों की उपेक्षा का शिकार होकर कई वर्षों से बंद पड़ी थीं। परदहा कॉटन मिल की 85 एकड़ ज़मीन पर औद्योगिक संकुल के विकास के लिए कई महीनों से राज्य सरकार में विविध स्तर पर प्रयास किया गया। अब इसकी सारी औपचारिकता पूर्ण हो गई है। लगभग 48 करोड़ रुपये के खर्च से एक भव्य औद्योगिक पार्क (एमएसएमई क्लस्टर) बनाने की मंज़ूरी सरकार ने दे दी है। इस ज़मीन पर 8.5 करोड़ रुपये की देनदारी को भी सरकार ने माफ़ कर दिया है। मंत्री श्री शर्मा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरूवार को इस पार्क का ऑनलाइन शिलान्यास करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है। साथ ही एमएसएमई मंत्री एवं अधिकारीगण का भी धन्यवाद दिया है।

Image

बता दें कि निकाय चुनाव 2023 के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मऊ पहुंचे थे। मंच से मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आग्रह करते हुए कहा था कि 1960-70 के दशक में मऊ टेक्सटाइल और बुनाई का केंद्र हुआ करता था। समयांतर में 1959 में स्वदेशी कॉटन मिल की स्थापना हुई थी। उसी के आसपास परदहा में एक कताई मिल की भी शुरुआत हुई. जो कि पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी है। इन दोनों कताई मीलों ने हजारों लोगों को रोजगार दिया था। वर्तमान में परदहा में लगभग 85 एकड़ जमीन थी जो आज अनुपयोगी पड़ी है। वहीँ स्वदेशी मिल के पास भी 25 एकड़ जमीन है।

पूरी दुनिया में मान्यता है कि रामराज्य सुशासन की पराकाष्ठा थी: एके शर्मा

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma)  ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्ष 2005-2017 तक के समय की सरकारों की उपेक्षा से इन मिलों के साथ दुर्व्यवस्था की गई जिससे कि आज यह दोनों मिले बंद हैं। प्रदेश सरकार ने पहले अपने बजट में ही औद्योगिक केंद्र संकुल बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था कर दी थी। वहीँ मंत्री परिषद् ने औद्योगिक इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाने का प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रदेश में मीडियम स्मॉल और माइक्रो इंडस्ट्रीज लगाने के लिए जगह के बहुत डिमांड बढ़ने लगी है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हुए करारों के बाद जमीन की उपलब्धता की बहुत डिमांड आई है। जिसके लिए मंत्री परिषद ने यह निर्णय लिया है कि राज्य में कई जगह ऐसी कताई मिली थी, जो इस समय पूरी तरीके से बंद हो चुकी है। मऊ जिले में इस प्रकार से दो मिले हैं। जिनका प्रस्ताव समावेश हुआ और मंजूरी भी मिली।

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों को मूर्त रूप देने के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में औद्योगिक आस्थान (एम०एस०एम०ई० क्लस्टर पार्क) योजनान्तर्गत उ०प्र० स्टेट स्पिनिंग कम्पनी लि० मऊ की निष्प्रयोज्य भूमि पर एम० एस०एम०ई० क्लस्टर पार्क विकसित किये जाने हेतु उप्र लघु उद्योग निगम को कार्यदायी संस्था नामित करते हुये प्रायोजना रचना एवं मूल्यांकन प्रभाग द्वारा प्रायोजना की आंकलित लागत रूपये 4769.18 लाख पर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनुमोदन प्रदान किया है।

योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राविधानित धनराशि रूपये 2500 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 14 करोड़ 20 लाख 61 हजार रूपये की स्वीकृति मा. राज्यपाल द्वारा प्रदान की गयी है। वहीँ प्रस्तावित निर्माण कार्य जल्द ही प्रारम्भ करने के साथ ही निर्माण कार्य समयबद्धता से कराया जायेगा तथा गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जायेगा।

Tags: ak sharmacm yogiLucknow Newsmau newsnagar vikas mantripm narendra modiup newsurja mantriyogi aditynath
Previous Post

हल्द्वानी हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों से मिले सीएम धामी, कहा-उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा

Next Post

लोकतंत्र के साधक थे चौधरी चरण सिंह : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Next Post
CM Yogi

लोकतंत्र के साधक थे चौधरी चरण सिंह : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

मनीष सिसोदिया Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया ने कहा- रोजगार के अवसर बढ़ाना दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती

20/11/2020
CM Nayab Singh

सीएम नायब सिंह ने हाफ मैराथन को दिखाई झंडी, युवाओं संग लगाई दौड़

11/08/2024
Swiss Bank

Swiss Bank ने जारी की भारतीय खाताधारकों की चौथी लिस्ट, आयकर विभाग तैयार

10/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version