• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बोर्ड परीक्षा की कड़ी तैयारी, पेपर लीक करने की कोशिश करने वाले जाएंगे जेल

Writer D by Writer D
21/02/2024
in शिक्षा
0
UP Board

UP Board

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 22 फरवरी गुरुवार से प्रदेश में शुरू हो रही बोर्ड (UP Board) परीक्षाओं को नकल विहीन और शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए योगी सरकार ने कड़े प्रबंध किए हैं। वॉट्सएप से लेकर सोशल मीडिया तक अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। किसी विषय की परीक्षा समाप्त होने से पूर्व यदि उस विषय का कोई प्रश्न-पत्र या उसके किसी भाग को वाट्सएप या सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से संचारित करने का प्रयास किया जाता है तो कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों और जनपदों को चिह्नित किया गया है तथा इनमें किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए एसटीएफ तथा स्थानीय अधिसूचना इकाई के माध्यम से विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त नकल की संभावनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रश्नपत्रों को खोलने की कार्यवाही सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जाएगी तथा संकलन केंद्रों एवं स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे निगरानी के लिए सशस्त्र बल एवं लाइव सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम का प्रातः कालीन सचल दल द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी जिला प्रशासन को दंड प्रकिया संहिता के अंतर्गत धारा-144 लागू करने सहित अन्य सभी एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

12 कार्य दिवसों में संपन्न होंगी बोर्ड परीक्षाएं

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार ने बुधवार को लोकभवन के सभागार में बोर्ड परीक्षाओं (UP Board Exam) के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में बोर्ड परीक्षाएं कुल 12 कार्य दिवसों में संपन्न होगी। वर्ष 2017 से पहले इन परीक्षाओं को संपन्न कराने में एक माह से भी अधिक समय लगता था। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 1571184 छात्र तथा 1376127 छात्राएं (कुल-29,47,311) एवं इण्टरमीडिएट के 1428323 छात्र तथा 1149676 छात्राएं (कुल-25,77,997) सम्मिलित होंगे। कुल 55,25,308 परीक्षार्थियों में से 5360745 संस्थागत एवं 164563 व्यक्तिगत परीक्षार्थी है।

उन्होंने बताया कि नकल पर प्रभावी रोकथाम के कारण वर्ष 2024 में 164563 छात्र/छात्राएं व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में पंजीकृत हुए है, जबकि 2017 में यह संख्या 3,53,106 थी। इसके अंतर्गत अन्य प्रदेशों से 2017 में पंजीकरण कराने वाले 1,50,209 परीक्षार्थियों के स्थान पर वर्ष 2024 में अन्य प्रदेशों व अन्य बोर्डों के परीक्षार्थियों की संख्या भी मात्र 4905 रह गई है।

सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन किया गया परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, उनकी धारण क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करते हुए सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन कराया गया। 2017 से पहले 12 हजार से भी अधिक केंद्र बनते थे, लेकिन ऑनलाइन केंद्र निर्धारण व्यवस्था से कम परीक्षा केंद्र (वर्ष 2024 की परीक्षा में 8265) बने, जिससे उनका पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण सुगम हुआ। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन कराने के लिए विगत वर्षों में अपनाई गई प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया गया है। राज्य स्तर पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ के साथ-साथ विद्या समीक्षा केंद्र लखनऊ और परिषद मुख्यालय, प्रयागराज और 05 क्षेत्रीय कार्यालयों में भी कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित किए गए हैं, जिनसे प्रदेश के समस्त परीक्षा केंद्रों एवं जनपद स्तरीय कंट्रोल एवं मॉनिटरिंग सेंटर की लाइव मॉनीटरिंग की जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर्स के साथ लाइव मॉनीटरिंग भी की जाएगी

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि परीक्षार्थियों एवं जनसामान्य की शिकायतों का त्वरित निवारण करने के लिए 2 हेल्पलाइन नंबर (1800 180 6607/8) तथा परीक्षार्थियों की जिज्ञासाओं के समाधान व मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए 2 हेल्पलाइन नंबर (1800 180 5310/12) भी स्थापित किए गए हैं। इसी प्रकार जनपद स्तर पर भी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, हेल्पलाइन व अन्य व्यवस्थाएं कराई गई हैं। इनके माध्यम से जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनीटरिंग की जाएगी। जनपदीय कंट्रोल सेंटर को संचालित करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा नामित प्रशासनिक अधिकारी को तैनात किया गया है।

UP Board परीक्षा कल से, 55 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक एवं अन्य कार्यों के संपादन के लिए लगाई गई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध भी सुसंगत नियमों के तहत कार्यवाही की व्यवस्था की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 8265 परीक्षा केंद्रों पर 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षा आयोजित की जा रही है। विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों को परिवहन की सुविधा प्रदान करने के लिए बोर्ड परीक्षा स्पेशल बसों, परीक्षा अवधि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, परीक्षा केंद्रों एवं आस-पास की साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन, परीक्षार्थियों, परीक्षा कार्मिकों को आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की जा रही है।

ये होगा पहली बार

– प्रथम बार सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्नपत्रों के रख-रखाव तथा परीक्षा संपादन के संबंध में व्यवस्था के विभिन्न आयामों को और बाहरी केंद्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा संपादन के लिए अपने उत्तरदायित्वों को स्पष्ट करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

– प्रथम बार परीक्षा कक्षों में लगाए गए लगभग 3.11 लाख कक्ष निरीक्षकों को सुरक्षित क्यूआर कोड एवं क्रमांक युक्त कम्प्यूटराइज्ड परिचय पत्र जारी किया गया है।

– प्रथम बार उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पृष्ठ पर क्यूआर कोड, क्रमांक संख्या एवं लोगो के अतिरिक्त उसके आंतरिक पृष्ठ पर भी परिषद का लोगो तथा प्रत्येक पृष्ठ पर पृष्ठ संख्या के साथ-साथ चार अलग-अलग रंगों में सिलाईयुक्त उत्तर पुस्तिकाएं मुद्रित कराई गई हैं।

– प्रथम बार क्विक रिस्पॉस टीम (क्यूआरटी) गठित की गई है जो सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाकर जनसामान्य को गुमराह करने और सरकार की छवि धूमिल करने के प्रयासों की निगरानी करेगी और त्वरित कार्यवाही कराएगी।

Tags: #UP Board ExamUP Board 2024UP Board centerup board guidelines
Previous Post

ICC टेस्ट रैंकिंग में यशस्वी की लंबी छलांग, रोहित-जडेजा को मिला फायदा

Next Post

अपने जन्मदिन पर सीएम विष्णुदेव ने माता जी का लिया आशीर्वाद, पत्नी ने उतारी आरती

Writer D

Writer D

Related Posts

शिक्षा

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

22/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Constable Exam
Main Slider

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

14/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

अपने जन्मदिन पर सीएम विष्णुदेव ने माता जी का लिया आशीर्वाद, पत्नी ने उतारी आरती

यह भी पढ़ें

Massive explosion in oxygen cylinder

नर्सिंग होम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर में भीषण धमाका, एक व्यक्ति के उड़े चीथड़े

18/01/2025
arrested

50 हजार के दो वांछित इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

11/12/2020
kitchen smell

किचन से आने वाली बदबू से है परेशान, तो इन टिप्स की मदद से करें दूर

12/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version