• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ICC टेस्ट रैंकिंग में यशस्वी की लंबी छलांग, रोहित-जडेजा को मिला फायदा

Writer D by Writer D
21/02/2024
in खेल
0
Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत और इंग्लैंड (India and England) के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने विरोधी टीम के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मुकाबलों में दोहरे शतक ठोके हैं। इसका अब उन्हें फायदा मिला है। आईसीसी (ICC)  ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग (Test Rankings) जारी कर दी है। इसमें यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)  ने लंबी छलांग लगाकर 15वां स्थान प्राप्त कर लिया। वहीं, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को भी तगड़ा फायदा हुआ है। इसके अलावा इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट को भी लाभ मिला है।

यशस्वी जायसवाल ने लगाई लंबी छलांग

आईसीसी (ICC)  की ताजा टेस्ट रैंकिंग (Test Rankings) में भारतीय खिलाड़ियों ने धमाल मचाया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में लगातार दूसरा दोहरा शतक जड़ने वाले जासवाल ने 14 अंकों की छलांग लगाई है। वह अब 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 699 अंक हैं। इंग्लैंड के खिलाफ युवा बल्लेबाज ने अब तक 545 रन बनाए हैं। वह भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। जायसवाल के अलावा रोहित शर्मा 732 अंकों के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 41वें से 34वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

विरूष्का के घर फिर गूंजी किलकारियां, अनुष्का ने दिया बेटे को जन्म

राजकोट टेस्ट (Rajkot Test) में जडेजा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने गेंद और बल्ले से विरोधी खिलाड़ियों की अच्छे से खबर ली। पहली पारी में चेन्नई के इस खिलाड़ी ने 112 रन बनाए थे। इसका फायदा उन्हें अब आईसीसी (ICC)  की ताजा टेस्ट रैंकिंग में मिला है। वह 595 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा सात विकेट हॉल लेकर वह गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, अश्विन ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, सरफराज खान और ध्रव जुरेल क्रमश: 75वें और 100वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विराट कोहली शीर्ष 10 में बरकरार

आईसीसी (ICC) की ताजा टेस्ट रैंकिंग (Test Rankings) में केन विलियमसन टॉप पर बरकरार है। वहीं, भारत बनाम इग्लैंड सीरीज (India vs England Series) का हिस्सा नहीं होने के बावजूद विराट कोहली टॉप 10 में शामिल हैं। 752 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ वह सातवें स्थान पर बने हुए हैं। भारत के खिलाफ जोरदार शतकीय पारी खेलने वाले धाकड़ बल्लेबाज बेन डकेट को भी आईसीसी (ICC)  की टेस्ट रैंकिंग (Test Rankings) में फायदा हुआ है। वह 719 अंकों के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें 12 पायदानों का फायदा हुआ है।

Tags: cricket newsicc rankingsports newsYashasvi Jaiswal
Previous Post

अपरंपार है नैमिषारण्य की महिमाः सीएम योगी

Next Post

बोर्ड परीक्षा की कड़ी तैयारी, पेपर लीक करने की कोशिश करने वाले जाएंगे जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
खेल

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

21/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Next Post
UP Board

बोर्ड परीक्षा की कड़ी तैयारी, पेपर लीक करने की कोशिश करने वाले जाएंगे जेल

यह भी पढ़ें

Badrinath highway

चमोली में पहाड़ से गिरा मलबा, रोकी गई चारधाम यात्रा

30/04/2023
कांग्रेस का घोषणा पत्र Congress manifesto

कांग्रेस का घोषणा पत्र : कृषि कानूनों को खारिज कर देंगे, किसान ऋण व बिजली बिल माफ

21/10/2020
arjun rampal

एक्टर अर्जुन रामपाल से NCB करेगी पूछताछ, ड्रग्स कनेक्शन और क्या यह हो सकते हैं सवाल ?

13/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version