• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन से शादी-विवाह पर लग जाएगी रोक, जानें कब से लग रहा है खरमास

Writer D by Writer D
25/02/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Kharmas

kharmas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू मान्यताओं में खरमास (Kharmas) एक ज्योतिषीय घटना है, जो विभिन्न गतिविधियों के लिए शुभ और अशुभ समय निर्धारित करने में महत्वपूर्ण महत्व रखती है। जब सूर्य मीन राशि में गोचर करेगा तो इसे मीनमास कहा जाएगा। यह मुख्यत: मार्च से अप्रैल में लगता है। साल में दो बार होने वाली इस अवधि को सूर्य के धनु या मीन में प्रवेश करने का प्रतीक माना जाता है, जिसे धनुमास और मीनमास के रूप में जाना जाता है। मार्च 2024 में किस दिन से लगने वाला है खरमास और किस दिन खत्म होगा, आइए ज्योतिषाचार्य अरुणेश कुमार शर्मा से जानते हैं।

खरमास (Kharmas) क्या है?

खरमास (Kharmas)  को गुरुवदित्य काल भी कहा जाता है। जब सूर्यदेव धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो यह धनुमास कहलाता है जो कि दिसंबर-जनवरी तक होता है। वैसे ही जब सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करते हैं इसे मीनमास कहते हैं। मीनमास मार्च से अप्रैल के दौरान होता है। खरमास में सूर्य अपने गुरु गृह की सेवा में लगा हुआ माना जाता है, जिससे शुभ कार्यों पर सूर्य का प्रभाव कम हो जाता है। खरमास में विवाह, मुंडन समारोह और गृह प्रवेश जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों पर रोक लग जाती है, जबकि देवताओं, माता पूजन, ब्राह्मणों और गायों की पूजा और सेवा आदि किए जा सकते हैं।

कब से शुरू होगा खरमास (Kharmas) 

ज्योतिषाचार्य अरुणेश शर्मा ने बताया कि सूर्यदेव 14 मार्च को रात 12 बजकर 24 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही खरमास शुरू हो जाएगा। सूर्यदेव मीन राशि में 13 अप्रैल रात 9 बजकर 3 मिनट तक रहेंगे। इस पूरे एक महीने खरमास रहेगा। ज्योतिष के अनुसार आखिरी राशि मीन है और जब सूर्य मीन राशि में आते हैं तो इसे खरमास माना जाता है।

माता की पूजा, नवरात्रि, होलाष्टक और होली आदि खरमास के दौरान ही आ रही हैं, ऐसे में कोई भी धार्मिक कार्य यानी पूजा-पाठ और हवन आदि किया जा सकता है लेकिन किसी भी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जा सकते हैं। खरमास में शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, कलश स्थापना आदि काम नहीं किए जा सकते हैं। ज्योतिष के मुताबिक कि धनु और मीन गुरु राशि हैं। ऐसे में जब सूर्य धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो वह मास खरमास कहलाता है।

खरमास (Kharmas)  के दौरान किए जाने वाले उपाय

पूजा और सेवा- खरमास में देवी-देवताओं, वेदों, ब्राह्मणों, गुरुओं, गायों और साधु-संतो की पूजा और सेवा करनी चाहिए। ये करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

भगवान विष्णु की पूजा- खरमास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। इस पूरे महीने विष्णुसहस्त्रनाम और गीता का रोजाना पाठ करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

पवित्रता और तपस्या- खरमास में मन और शरीर की पवित्रता का पालन करना चाहिए, हो सके तो दिन में एक बार भोजन करना चाहिए, पत्तों पर भोजन करना चाहिए और जमीन पर सोने का भी विधान है।

शुभ कार्यों से बचना- संभावित प्रतिकूल परिणामों को देखते हुए खरमास के दौरान शुभ कार्यों को शुरू करने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में शादी, गृह प्रवेश, मुंडन आदि कार्य नहीं करने चाहिए।

खरमास (Kharmas)  में शादी-विवाह क्यों नहीं होते?

धार्मिक मान्यता है कि खरमास के दौरान सूर्यदेव, बृहस्पति की राशि में प्रवेश करके, अपने गुरु की सेवा पर ध्यान केंद्रित करते है, जिससे सांसारिक कार्यों पर उसका प्रभाव कम हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस कम प्रभाव की वजह से ही खरमास के दौरान किए गए शुभ कार्य अधिक सफल नहीं होते हैं। इसलिए इस दौरान शुभ या मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है।

Tags: Kharmas 2024Kharmas importanceKharmas Marchkharmas starts
Previous Post

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पांच गिरफ्तार

Next Post

इस दिन मनाई जाएगी संकष्टी चतुर्थी, जानिए इसका महत्व और मंत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
Sankashti Chaturthi

इस दिन मनाई जाएगी संकष्टी चतुर्थी, जानिए इसका महत्व और मंत्र

यह भी पढ़ें

Know some special things related to Anubhav Sinha on his birthday

अनुभव सिन्हा के जन्म्दिन के दिन जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

22/06/2021

2 से 18 साल के बच्चों को लगेगी वैक्सीन, भारत बायोटेक के टीके को मिली मंजूरी

12/10/2021

बीजेपी सांसद ने पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग

13/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version