• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम साय ने वीवाई साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का किया उद्घाटन, कहा- स्वास्थ्य मेरी प्राथमिकता का क्षेत्र

Writer D by Writer D
26/02/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर (खटपट न्यूज)।.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज राजधानी रायपुर में वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन किया। वीवाय अस्पताल और साईरिसा हेल्थ केयर संस्था द्वारा संयुक्त रूप से रायपुर के कमल विहार स्थित वीवाय अस्पताल में यह सेंटर स्थापित किया गया है। यहां कैंसर के इलाज के लिए रेडिएशन थेरेपी, कैंसर सर्जरी, कीमोथेरेपी, इम्युनोथेरेपी, टारगेट थेरेपी, हार्मोनल थेरेपी, पैलिएटिव केयर और न्युट्रिशनल थेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि रायपुर में इस नए संस्थान की स्थापना से प्रदेश में कैंसर के रोगियों के उपचार की सुविधा बढ़ेगी। इस सेंटर में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं से कैंसर के मरीजों को अच्छा इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों की जीवन शैली में बदलाव विभिन्न रोगों का कारण है। कई तरह के कैंसर के इलाज की सुविधा वाले इस अस्पताल में गरीब परिवारों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं के तहत लाभ दिया जाएगा। अस्पताल में जेनेरिक दवाएं उपलब्ध होने से मरीजों को सस्ते दर पर दवाई भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai)  ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य और चिकित्सा उनकी रुचि और प्राथमिकता का क्षेत्र है। लोगों को कम खर्च में अच्छा उपचार उपलब्ध हो, इस दिशा में उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के तौर पर लगातार कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अपने सार्वजनिक जीवन के दौरान एम्स सहित कई चिकित्सालयों में 12 करोड़ रुपए की चिकित्सा सेवाएं उन्होंने लोगों को उपलब्ध कराई है।

 देश में मरीजों की संख्या में कमी होने पर ही देश तरक्की करेगा

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने कार्यक्रम में कहा कि देश में मरीजो की संख्या में कमी होने पर ही देश तरक्की करेगा। छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों की संख्या में वृद्धि चिंता का विषय है। ऐसे समय में वीवाय हॉस्पिटल में कैंसर सेंटर के स्थापित होने से यहाँ के लोगो को लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वीवाय हॉस्पिटल में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के रुकने की निःशुल्क व्यवस्था काबिले तारीफ है। यह अस्पताल एक मिशन के रूप में संचालित है। इससे न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि आसपास के राज्यों के मरीजों के भी उपचार में मदद मिलेगी।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आज आधुनिक कैंसर सेन्टर का शुभारंभ हुआ। इसके खुलने से राज्य के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अत्याधुनिक कैंसर सेंटर की स्थापना के लिए वीवाय अस्पताल के निदेशक मंडल और विशेषज्ञों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर चिकित्सा के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। अब कैंसर के इलाज की आधुनिक सुविधाएं भी यहां मिलेंगी।

 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

वीवाय हॉस्पिटल के निदेशक मंडल के डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना ने कहा कि वीवाय हॉस्पिटल में कैंसर केयर सेंटर स्थापित होने से कैंसर पीड़ितों को राहत मिलेगी। यह अस्पताल 2015 से संचालित है। आधुनिक सुविधाओं के साथ साथ नए-नए चिकित्सा उपकरणों के जुड़ने से विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को लाभ मिल रहा है। कैंसर सेन्टर के शुरू होने से राज्य के मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सभी प्रकार के कैंसर का इलाज अब इस अस्पताल में होगा। मरीजों के साथ रुकने वाले परिजनों के लिए अस्पताल परिसर में निःशुल्क व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री साय ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर किया नमन

सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, वीवाय अस्पताल और वीवाय साईरिसा कैंसर सेंटर के निदेशक मंडल के सदस्य डॉ. शशिकांत पारख, डॉ. पी.यू. प्रकाश सक्सेना, डॉ. आनंद जोशी, डॉ. अनिल कर्णावत, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. विष्णु गुप्ता, डॉ. श्रीधर राव, डॉ. सुबीर श्रीवास्तव और श्रीमती सुजाता राजिमवाले भी वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnudev SaiNational newsRaipur newsVY Cancer care center
Previous Post

मुख्यमंत्री साय ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर किया नमन

Next Post

सीएम साय ने निभाई अतिथि देवो भवः की परंपरा, दूर से आए अतिथियों को दिया समय

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
लेखिका सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवम् समाजसेविका
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलाज में पापा के ‘दीना-मामा’…..वो आखिरी भोजनऔर उनका वो आखिरी सफर

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन

19/09/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने निभाई अतिथि देवो भवः की परंपरा, दूर से आए अतिथियों को दिया समय

यह भी पढ़ें

abhishek- neha

नेहा धूपिया ने अपने शो में अभिषेक बच्चन को किया इन्वाइट, तो एक्टर ने दिया ये जवाब

13/09/2020
Mohini Ekadashi

विवाह में आ रही हैं अड़चने, तो मोहिनी एकादशी पर जरूर करें ये आसान उपाय

11/05/2024
vaccination of children

टीके लगवाने से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक तरह से नहीं हो पाती विकसित

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version