• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनुदान पर 54 हजार किसानों को सोलर पंप देगी डबल इंजन सरकार

Writer D by Writer D
26/02/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Solar Pump

Solar Pump

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पीएम कुसुम योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश के 54 हजार से अधिक किसानों को डबल इंजन की सरकार की तरफ से सोलर पंप (Solar Pumps) उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी के सभी 18 मंडलों के किसानों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 27 से 29 फरवरी के मध्य छह-छह मंडलों के किसानों की तरफ से आवेदन प्रारंभ किया जाएगा। 9 प्रकार के सोलर पंपों पर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अनुदान का लाभ पाकर किसान इसे खरीद सकते हैं। योजना का लाभ उठाने वाले किसानों का विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण अनिवार्य है। सोलर पंप (Solar Pumps) की ऑनलाइन बुकिंग के लिए www.agriculture.up.gov.in पर ‘अनुदान पर सोलर पंप हेतु बुकिंग’ लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके साथ ही किसानों को पांच हजार रुपये टोकन मनी भी ऑनलाइन जमा करना होगा।

27 फरवरी से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

वर्ष 2024-25 के लिए पीएम कुसुम योजनान्तर्गत किसान 27 फरवरी से निरंतर आवेदन कर सकते हैं। तीन अलग-अलग दिनों से किसान आवेदन प्रारंभ कर सकते हैं। 27 फऱवरी से चित्रकूट धाम, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, बरेली व कानपुर मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिलों के किसान दोपहर 12 बजे से निरंतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 28 फरवरी से सहारनपुर, मुरादाबाद, अयोध्या, लखनऊ, मीरजापुर व बस्ती मंडलों से जुड़े समस्त जनपदों के किसान आवेदन प्रारंभ कर सकते हैं, वहीं आगरा, झांसी, अलीगढ़, गोरखपुर, आजमगढ़ व देवीपाटन मंडल के किसानों के लिए यह प्रक्रिया 29 फरवरी से प्रारंभ होगी।

9 प्रकार के सोलर पंपों (Solar Pumps) पर किसानों को मिलेगा अनुदान

उप्र के 54 हजार किसानों को डबल इंजन की सरकार 9 प्रकार के सोलर पंपों (Solar Pumps)  पर अनुदान देगी। 2 एचपी डीसी व एसी सरफेस पंप का मूल्य 1,71,716 रुपये है। राज्य सरकार इस पर 59,291 व केंद्र सरकार 43,739 रुपये अनुदान देगी। कुल 1,03,030 रुपये का अनुदान डबल इंजन की सरकार की ओर से किसानों को प्राप्त होगा। किसानों को टोकन मनी पांच हजार रुपये ऑनलाइन आवेदन के समय देना होगा। शेष किसानों 63,686 रुपये देना होगा। 2 एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप का मूल्य 1,74,541रुपये है। राज्य सरकार इस पर 60,986 व केंद्र सरकार 43,739 रुपये अनुदान देगी। कुल 1,04,725 रुपये का अनुदान डबल इंजन की सरकार की ओर से किसानों को प्राप्त होगा।

प्रोपेगैंडा नहीं, सत्य होनी चाहिए न्यूज, हमारी सरकार जरूर लेती है संज्ञान : योगी

किसानों को टोकन मनी पांच हजार रुपये ऑनलाइन आवेदन के समय देना होगा। शेष किसानों 64,816 रुपये देना होगा। 2 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप का मूल्य 1,74,073 रुपये है। राज्य सरकार इस पर 60,705 व केंद्र सरकार 43,739 रुपये अनुदान देगी। कुल 1,04,444 रुपये का अनुदान डबल इंजन की सरकार की ओर से किसानों को प्राप्त होगा। किसानों को टोकन मनी पांच हजार रुपये ऑनलाइन आवेदन के समय देना होगा। शेष किसानों 64,629 रुपये देना होगा।

3 से 10 एचपी के सबमर्सिबल पंप पर भी मिलेगा अनुदान

इसके साथ ही डबल इंजन सरकार की ओर से तीन से 10 एचपी सबमर्सिबल पंप पर भी किसानों को अनुदान दिया जाएगा। 3 एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप पर योगी सरकार 82,476 व केंद्र सरकार 57,157 रुपये अनुदान देगी। किसानों को कुल 1,39, 633 रुपये का अनुदान मिलेगा। 3 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर योगी सरकार 81,110 व केंद्र सरकार 57,157 रुपये अनुदान देगी। किसानों को इस पर कुल 1,38,267 रुपये का अनुदान मिलेगा। 5 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर राज्य सरकार 1,08,449 व केंद्र सरकार 88050 रुपये का अनुदान मिलेगा यानी किसानों को कुल 1,96,499 रुपये का लाभ मिलेगा। 7.5 व 10 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर 1,47,114 रुपये का अनुदान प्रदेश व 1,19,342 रुपये का अनुदान केंद्र सरकार देगी। इन दोनों पंप पर किसानों को कुल 2,66,456 रुपये का अनुदान प्राप्त होगा।

Tags: Lucknow Newspm kusum yojnasolar pumpsup news
Previous Post

प्रोपेगैंडा नहीं, सत्य होनी चाहिए न्यूज, हमारी सरकार जरूर लेती है संज्ञान : योगी

Next Post

पीएम मोदी ने दी उत्तर प्रदेश को सौगात, 74 रेलवे स्टेशनों का हुआ पुनर्विकास

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी ने दी उत्तर प्रदेश को सौगात, 74 रेलवे स्टेशनों का हुआ पुनर्विकास

यह भी पढ़ें

Hair Mask

बालों बनेंगे मजबूत, इस्तेमाल करें ये मास्क

30/08/2025
Til Gud Rewadi

बच्चों को भी भाता है तिल गुड़ रेवड़ी का स्वाद, घोल देती है मुंह में मिठास

14/01/2025
Supreme Court

SC ने अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिकाएं दिल्ली हाईकोर्ट को ट्रांसफर कीं

19/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version