• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ना जाति का सहारा लेती है और न ही झूठे वादे करती है भाजपा: योगी

Writer D by Writer D
02/03/2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार न तो जाति का सहारा लेती है और न ही झूठे वादे करती है। हमने जो कहा उसे करके दिखाया। आगे भी जो कहेंगे, उसे भी करके दिखाएंगे।

महंत दिग्विजयनाथ पार्क में शनिवार को आयोजित समारोह के 1006 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि आज देश तेजी से विकास करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, आस्था के सम्मान, आजीविका, हरेक क्षेत्र में दुनिया नए भारत का दर्शन कर रही है, भारत की ताकत को प्रतिष्ठित कर रही है। देश के विकास की ही तरह यूपी का तीव्र विकास हुआ है। लोगों की उत्तर प्रदेश के प्रति धारणा बदल चुकी है। अब कोई यूपी को हेय दृष्टि से नहीं देखता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में इतने विकास कार्य इसलिए हो रहे हैं कि यहां डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड में काम करती है और इस कारण देश उत्साह और उमंग से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह जनता जनार्दन ने मोदी जी के नेतृत्व में 2014, 2017, 2019 और 2022 में आंख बंद कर समर्थन दिया, वैसे ही तीसरी बार भी केंद्र में मोदी सरकार बनाने को संकल्पित है।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर और तेजी से बढ़ें, नागरिक सुविधाओं का विस्तार हो, गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, किसानों सम्मान बढ़े, इसके लिए हर स्तर पर समान विचारधारा की सरकार आवश्यक है। जिस तेजी से विकास के कार्य हुए हैं, उसी तेजी से चुनाव में मोदी जी के प्रति समर्थन में आशीर्वाद की बरसात भी होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए बैरियर नहीं, ब्रेक थ्रू की जरूरत होती है। बैरियर की बजाय ब्रेक थ्रू के लिए तीसरी बार भी मोदी सरकार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि समान विचार के लोग शासन के सभी स्तरों पर नहीं होंगे तो वे विकास में बैरियर का काम करेंगे। इसलिए केंद्र, राज्य, नगर निकाय, जिला पंचायत, विकास खण्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर समान विचार वाला नेतृत्व होना चाहिए।

सीएम योगी संग 10 हजार लोग बजाएंगे डमरू, बरेली में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि जातिवादी सरकारें न घर की रहीं न घाट की। उन्होंने सिर्फ अपने परिवार और उसमें भी भाई, बेटा, भतीजा आदि की ही चिंता की। ऐसी सरकारों ने सबके जीवन के साथ खिलवाड़ किया। नौजवानों, किसान, व्यापारी, बेटी सबके हितों पर कुठाराघात किया, सुरक्षा को खतरे में डाला।

योगी (CM Yogi) ने कहा “ आज क्या नहीं है गोरखपुर में। गोरखपुर के पास सबकुछ है। चौड़ी सड़के हैं। एम्स बन चुका है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज सुदृढ़ हो गया है। आयुष विश्वविद्यालय बन रहा है। खाद कारखाना और पिपराइच चीनी मिल चल रही है। रामगढ़ताल फिल्मों की शूटिंग के साथ परिवार और मेहमानों को घुमाने का स्थल बन गया है। गोरखपुर में चिड़ियाघर भी है।”
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने श्रमिकों के बच्चों को पढ़ने के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनवाया है। युवाओं को तकनीक दृष्टि से सक्षम बनाने के लिए स्मार्टफोन और टेबलेट वितरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज की कुछ प्रमुख परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि कौड़ीराम गजपुर मार्ग के शिलान्यास के साथ ही बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। साथ ही सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के लिए एमईएस को शिफ्ट करने के कार्य का भी आज शिलान्यास किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आई चहल पहल का उल्लेख करते हुए बताया कि एक माह में 65 लाख श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन किए हैं। उन्होंने सांसद व विधायकों का आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व अपने क्षेत्र के सभी लोगों को अयोध्या के दर्शन करा दें। उन्होंने कहा कि नब्बे के दशक के आंदोलन में नारा था कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। तब सरकारें नारा लगाने पर प्रताड़ित करती थीं। आज रामलला आ गए हैं तो यह सरकार कहती है कि हम सबको दर्शन कराकर लाएंगे।

योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तथा काशी में विश्वनाथ धाम के कायाकल्प की कल्पना तक नहीं की जाती थी, लेकिन ये दोनों कार्य हकीकत हैं। आज अयोध्या में जाने पर लगता है कि त्रेतायुगीन अयोध्या में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार न होने पर इन कार्यों में काफी दिक्कत आती।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को होली की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग धूमधाम और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने के साथ ही मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा है नशापान: सीएम साय

Next Post

धामी सरकार: रोजगार मेलों में साढ़े तीन हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Vishnudev Sai blessed 13 newlyweds.
राजनीति

सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

26/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
Next Post
CM Dhami

धामी सरकार: रोजगार मेलों में साढ़े तीन हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार

यह भी पढ़ें

कार में अचानक लगी आग businessman's car burnt

हापुड़ : व्यापारी की कार में अचानक लगी आग, हाइवे पर जिंदा जलकर मौत

03/11/2020

केशव मौर्य ने दूसरी बार ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, ऐसा रहा सियासी सफर

25/03/2022
cm yogi

त्योहारों पर हो निर्बाध बिजली आपूर्ति : सीएम योगी

01/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version