• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी को मिलेगी लाइट हाउस प्रोजेक्ट की सौगात, 1,040 गरीबों को मिलेगा उनके सपनों का घर

Writer D by Writer D
09/03/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Light House Project

Light House Project

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सबके लिए आवास के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जो अभियान वर्ष 2014 से शुरू किया है, उसी का परिणाम है कि आज देश भर में करोड़ों गरीबों को उनके सपनों का घर मिल सका है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी दिनांक 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों को लाइट हाउस प्रोजेक्ट का उपहार देंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान वर्चुअल माध्यम से लाइट हाउस प्रोजेक्ट (Light House Project) का लोकार्पण करेंगे।

आपको बताते चलें कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ग्लोबल हाऊसिंग टेक्नोलॉजी चैलेन्ज-इण्डिया के अन्तर्गत लाइट हाऊस प्रोजेक्ट (Light House Project) अवध विहार योजना, लखनऊ के सेक्टर-5 में निर्मित किया गया है, जिसका क्षेत्रफल दो हेक्टेयर है।

लाइट हाऊस प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2021 को किया गया था एवं दिनांक 04 जनवरी 2021 से लाइट हाउस प्रोजेक्ट (Light House Project) के निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया गया।

लाइट हाऊस प्रोजेक्ट (Light House Project) का निर्माण नवीन तकनीक PVC Formwork with Pre-Engineered Steel Structural System के माध्यम से किया गया है। इस तकनीकी का प्रयोग दुनिया के चुनिंदा देशों में होता है। इसके माध्यम से बेहद कम समय भवन निर्माण का कार्य पूरा किया जाता है। उक्त तकनीकी से मकान टिकाऊ, पर्यावरण के अनुकूल एवं आपदारोधी होते हैं। इस तकनीकी का प्रयोग कनाडा जैसे देशों में किया जा रहा है।

लाइट हाउस प्रोजेक्ट (Light House Project) में 34.50 वर्गमी. कारपेट एरिया के कुल 1040 भवन सम्मिलित हैं, जो स्टिल्ट प्लस 13 प्रकार के चार बहुमंजिला ब्लाकों में निर्मित हैं। उक्त परियोजना में आवास के साथ-साथ कम्यूनिटी सेन्टर, कॉमर्शियल सेन्टर, सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट (एसटीपी), पेयजल, डे्रनेज, आन्तरिक सडक़ें, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर लाईट, खुले हरित क्षेत्र, पार्किंग इत्यादि सुविधाएँ भी लाभार्थियों को मिलेंगी।

‘जनता दरबार’ में सीएम योगी ने अधिकारियों को दी चेतावनी, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

परियोजना की कुल निर्माण लागत 130.90 करोड़ रुपए है, जिसमें समस्त अवस्थापना सहित प्रति आवास लागत 12.59 लाख रुपए है। परियोजना हेतु भारत सरकार द्वारा केन्द्रांश 1.50 लाख रुपए के अतिरिक्त केन्द्रीय टीआईजी के रूप में 4.00 लाख रुपए अतिरिक्त दिया गया है। इसी प्रकार राज्य सरकार द्वारा देय राज्यांश 1.00 लाख रुपए के अतिरिक्त राज्य टीआईजी के रूप में 1.33 लाख रुपए राज्य सरकार द्वारा दिया गया है। इस प्रकार परियोजना में कुल 7.83 लाख रुपए प्रति आवास का शासकीय अनुदान दिया गया है। अवशेष धनराशि 5.26 लाख रुपए लाभार्थी द्वारा वहन की गयी है। परियोजना में निर्मित होने वाले 1040 आवासों के सापेक्ष समस्त आवासों का आवंटन नियमानुसार पूर्ण कर लिया गया है।

Tags: light house projectLucknow Newspm modiup news
Previous Post

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

Next Post

राजनाथ सिंह पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, सीएम साय ने सपरिवार किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति दुरुस्त करें, बैकलॉग खत्म हो: मुख्य सचिव

06/04/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : विष्णुदेव साय

06/04/2026
AK Sharma
Main Slider

एके शर्मा ने सीएमएस लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का किया भव्य शुभारंभ

06/04/2026
Savin Basnal
राष्ट्रीय

सीएम की प्रेरणा से डीएम का जनदर्शन त्वरित एक्शन; प्रभावी निस्तारण से जनमन का अपार विश्वास

06/04/2026
Next Post
CM Sai, Rajnath Singh

राजनाथ सिंह पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, सीएम साय ने सपरिवार किया स्वागत

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने एम्स सेटेलाइट सेंटर किच्छा का किया निरीक्षण

13/10/2024
Raod Show in Nandigram

नंदीग्राम में BJP और TMC का जनशक्ति प्रदर्शन, ममता ने भाजपाई नेताओं को दी चेतावनी

30/03/2021
CM Yogi

अधिकारियों को सीएम योगी की दो टूक, कहा- बख्शे न जाएं जबरन जमीन कब्जाने वाले

20/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version