• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में गोली चलने से एक साधु की मौत, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
28/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
Paramhans Ashram

Paramhans Ashram

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। जिले में स्थित प्रसिद्ध संत स्वामी अड़गड़ानंद (Swami Adgadanand Ashram) के परमहंस आश्रम में गोली चलने से एक साधु की मौत हो गई। वहीं दूसरे साधु घायल हो गए। घायल साधु को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस घटना को सुसाइड मान रही है। वहीं आश्रम से 315 बोर के दो तमंचे भी बरामद हुए हैं।

यथार्थ गीता के प्रणेता  स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के लाखों भक्त  देश और विदेश में फैले हैं। उनका चुनार के सक्तेशगढ़ में परमहंस आश्रम है। गुरुवार सुबह जब आश्रम के अनुयायी और भक्त आसन लगाकर भक्ति में लीन थे। इसी दौरान आश्रम में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। आश्रम में गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। जिस तरफ से गोलियां चलने की आवाज आई उस तरफ लोग दौड़ पड़े। देखा कि साधु जीवन बाबा उर्फ जीत (45) पुत्र सियाराम निवासी सीहोर जनपद शिवपुर (मध्य प्रदेश) और  आशीष महराज (46) को गोली लगी थी।

पुलिस के मुताबिक, आश्रम परिसर में दो साधुओं को गोली लगी, जिसमें मध्य प्रदेश के शिवपुरी के रहने वाले जीवन बाबा उर्फ जीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आश्रम के दूसरे साधु आशीष बाबा गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें चंदौली में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना को पुलिस अभी आत्महत्या बता रही है। मौके से पुलिस ने 315 बोर के दो तमंचे बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वाड ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने साधु के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पार्थ चटर्जी को ममता बनर्जी ने मंत्री पद से किया गया बर्खास्त

सीओ की पड़ताल में पता चला कि जीवन बाबा ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मौके से दो तमंचे बरामद हुए। दोपहर 12 बजे तक आशीष महाराज को गोली लगने की बात को आश्रम के लोगों ने छिपाए रखा। दो लोगों को गोली लगने की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि को मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा।

गोली लगने से घायल साधु की हालत खतरे से बाहर

मौके पर पहुंचे एएसपी नक्सल ने बताया कि एक साधु की गोली लगने की सूचना पर आश्रम के सीसी फुटेज की पड़ताल की गई। फोरेंसिक जांच के बाद पाया गया कि एक और व्यक्ति को गोली लगी है। मिर्जापुर के अस्पताल और अन्य अस्पताल में पता किया गया, पर पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस  ने अपने सूत्रों से पता लगाया कि आशीष बाबा को गोली लगी है। वह चंदौली के अस्पताल में भर्ती हैं।

एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, CISF ने संभाला मोर्चा

परमहंस आश्रम में खुद को गोली मारने वाले साधु जीवन बाबा ने बुधवार को पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन से गाड़ी बुक की थी। सूत्रों के अनुसार साधु सफेद कपड़ों में बुधवार को रेलवे स्टेशन स्थित टैक्सी स्टैंड पर पहुंचा था। इसके बाद उसने चालकों से किलोमीटर के हिसाब से किराया बुक करने को कहा।

चर्चा है कि साधु ने बताया कि पहले को सक्तेशगढ़ आश्रम जाना है। वहां काम नहीं होने पर घोरावल आश्रम जाना होगा। साधु की खुदकुशी के बाद से पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

Tags: firing in ashramMirzapur newsMirzapur News in Hindisadhu commits suicidesakateshgarh ashramsakateshgarh ashram mirzapurSwami adgadanandSwami adgadanand ashramswami adgadanand ashram firingस्वामी अड़गड़ानंद
Previous Post

पीएम गति शक्ति योजना से परियोजनाओं की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग

Next Post

अंबेडकर पार्क से हाथी की प्रतिमा चोरी होना शर्मनाक: मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post
Mayawati

अंबेडकर पार्क से हाथी की प्रतिमा चोरी होना शर्मनाक: मायावती

यह भी पढ़ें

CM Yogi

किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: मुख्यमंत्री

06/06/2026
अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट की निंदा Blast condemned at Aden Airport

भारत ने यमन के अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट की निंदा की

31/12/2020
जूनियर हाईस्कूल 15 दिसंबर से खोलने से इनकार Junior high school refuses to open from December 15

यूपी बोर्ड : जूनियर हाईस्कूल 15 दिसंबर से खोलने से प्रधानाचार्यों का इनकार

26/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version