• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार और कंटेनर की आमने-सामने की भिड़ंत में नवजात की मौत, दंपती समेत चार घायल

Writer D by Writer D
10/03/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
Road Accident

Road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में कार और कंटेनर (Road Accident) की आमने-सामने की भिड़ंत में नवजात की मौत हो गयी है जबकि दंपती सहित चार लोग घायल हो गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इकौना थानाक्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी कुछ लोग 22 दिन के मासूम की तबीयत खराब होने पर कार से शुक्रवार रात को जिला मुख्यालय बहराइच इलाज के लिए आ रहे थे। बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर रात एक बजे कार और कंटेनर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे (Road Accident) में बच्चे की मौत हो गई जबकि दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। डाक्टरों ने सास बहू को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी मनोज सिंह उर्फ नहर सिंह की पत्नी ने 22 दिन पूर्व बेटे को जन्म दिया था। शुक्रवार देर रात में बेटे की तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग कार से बच्चे के इलाज के लिए बहराइच जिला स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में आ रहे थे।

कार में मनोज की पत्नी लक्ष्मी, मां सीमा सिंह, लव कुमार सिंह पुत्र नान बाबू सिंह और लल्लू गोस्वामी पुत्र अनोखी बेटे के साथ सवार थी। रात एक बजे के आसपास कार सवार बहराइच बलरामपुर मार्ग पर कोतवाली देहात के दोनक्का के पास पहुंचे। तभी कन्नौज से आ रही कंटेनर से कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे (Road Accident) में सभी लोग घायल हो गए।

घायलों को कोतवाली देहात पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने 22 दिन के मासूम को मृत घोषित कर दिया। जबकि सास और बहू की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags: accident newsBahraich Newsroad accident
Previous Post

अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Next Post

महिलाओं के लिए योगी सरकार का होली गिफ्ट, निशुल्क मिलेगा गैस सिलेंडर

Writer D

Writer D

Related Posts

अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 का समापन, UPSDM को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल’ का पुरस्कार

29/09/2026
Next Post
CM Yogi

महिलाओं के लिए योगी सरकार का होली गिफ्ट, निशुल्क मिलेगा गैस सिलेंडर

यह भी पढ़ें

Sajid Khan Sushant Sisters

साजिद खान ने कहा- खुद को अकेला न समझें, मैं आपके साथ हूं

16/08/2020
myanmar earthquake

म्यांमार भूकंप में नमाज पढ़ रहे 700 लोगों की गई जान, मलबे में तब्दील हुई 60 मस्जिदें

31/03/2025

कोरोना प्रबंधन में बेहतरीन प्रबंधन के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड ने DM का किया सम्मान

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version