• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीराम के जीवन दर्शन से नवोदित कलाकारों को रूबरू कराएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
11/03/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ram
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अयोध्या में श्रीरामलला (Shri Ramlalla) के अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होने के उपरांत योगी सरकार (Yogi Government) नवोदित कलाकारों को श्रीराम के जीवन दर्शन से रूबरू कराएगी। रामोत्सव-2024 (Ramotsav-2024) के अंतर्गत राज्य ललित कला अकादमी की ओर से 11 से 16 मार्च तक राष्ट्रीय चित्रकला शिविर इसका माध्यम बनेगा। इसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार हिस्सा लेंगे।

अयोध्या में देश के सभी प्रदेशों से आए सुप्रसिद्ध कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन एवं उनसे संबंधित पात्रों को चित्र के माध्यम से जीवंत एवं मूर्त रूप में सृजित करेंगे। चित्रकला शिविर में नवोदित कलाकार एवं कला के विद्यार्थियों को चित्रकला की बारीकियों को देखने एवं सीखने का सुअवसर प्राप्त होगा।

51 वरिष्ठ कलाकार चित्रकला के जरिए युवाओं को बताएंगे श्रीराम का जीवन दर्शन

शिविर के तहत 51 वरिष्ठ कलाकार चित्रकला के जरिए युवाओं को श्रीराम का जीवन दर्शन बताएंगे। अयोध्या में होने वाले शिविर में प्रोफेसर एस प्रणाम सिंह, किशन सोनी, राजेंद्र प्रसाद, कन्नू पटेल, नवल किशोर सरीखे कलाकार हिस्सा लेंगे। शिविर अवधि में सभी प्रतिभागी कलाकारों द्वारा एक-एक कलाकृति का सृजन किया जाएगा। साथ ही कम से कम एक-एक स्केच भी चित्रित किया जाएगा। शिविर अवधि में सृजित चित्र और स्केच अकादमी के होंगे। इन्हें शिविर के पश्चात प्रदर्शित भी किया जाएगा।

स्लाइड शो, कलाकृतियों के जरिए युवा छात्र-छात्राओं को कराया जाएगा परिचित

राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि रामोत्सव 2024 के जरिए अयोध्या में देश-प्रदेश के कलाकारों को कला-संस्कृति, साहित्य का बड़ा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में कलाकृतियों के जरिए भी दिग्गज कलाकारों की शैली और तकनीक को जानने का अवसर भी छात्र छात्राओं को मिलेगा।

उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य : मुख्यमंत्री

राममय अयोध्या को कलाकार किस दृष्टि से देखते हैं, इस शिविर का आयोजन भी इसी उद्देश्य के साथ किया गया है। शिविर अवधि में वरिष्ठ कलाकारों द्वारा अपने कार्यों का स्लाइड शो व व्याख्यान भी दिया जाएगा। शिविर में स्थानीय स्तर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का सहयोग भी रहेगा।

Tags: ayodhya newsup news
Previous Post

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत बनेगा दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था: सीएम योगी

Next Post

मुख्यमंत्री ने जगार- 2024 हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
cm sai

मुख्यमंत्री ने जगार- 2024 हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

Hina Khan

कोराना कल में हिना खान की होममेड वैक्स से घर पर ही करें वैक्सिंग

23/08/2020
Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने तोड़ा इस प्लेयर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले इंडियन

20/11/2021
Raja Bhaiya

राजा भैया सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

28/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version