• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत बनेगा दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था: सीएम योगी

Writer D by Writer D
11/03/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, देवरिया, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने पर देश के हर व्यक्ति की आय में बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी। सीएम योगी ने कहा पूरा देश विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना चाह रहा है। इसके लिए आम जनमानस के बीच से ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि अबकी बार एनडीए चार सौ से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है।

सीएम योगी (CM Yogi) रविवार को चीनी मिल ग्राउंड में आयोजित नारी शक्ति वंदन समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने 679 करोड़ रुपए की 673 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी के पूर्वजों ने अयोध्या में रामलला के विराजमान होने का सपना देखा था, जो अब पूरा हो चुका है। वहां पर रामलला के आगमन से पांच सदियों का इंतजार समाप्त हुआ है। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस और सपा की सरकारें यह कार्य कभी नहीं करवा पाती। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का मतलब है कि विरासत के सम्मान के साथ प्रदेश और देश के विकास करना।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि एक समय देश के अंदर देवरिया की पहचान चीनी के कटोरे के तौर पर होती थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा के कारण देवरिया और कुशीनगर पिछड़ते चले गए। यहां की चीनी मिलें बंद हो गईं, पिछली सरकारों ने औने-पौने दाम पर उन्हें बेच दिया। इसका परिणाम रहा की यहां पर गरीबी छा गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आने के बाद पिपराइच और मुंडेरवा चीनी मिल को चलाने का कार्य किया। साथ ही हमारी सरकार कुशीनगर में बन रहे कृषि विश्विद्यालय का एक कॉलेज देवरिया में शुरू करने जा रही है। प्रकृति, परमात्मा और ऋषि-मुनियों की भूमि अब पिछड़ी नहीं रहेगी।

डबल इंजन की सरकार में देवरिया को मिला यह लाभ

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देवरिया में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 244000 परिवारों को शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत 195000 परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन, 1383 मजरों का विद्युतीकरण, 10 लाख 84 हजार लोगों के जनधन अकाउंट खोले गए हैं। उन्होंने कहा की पचास हजार किसानों की कर्ज माफी हुई है। साथ ही पांच लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 6 लाख 71 हजार परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं, तो 85000 घरौनी वितरित की गई हैं।

आजमगढ़ में मनी की बौछार कर रहे पीएमः सीएम योगी

सीएम (CM Yogi) ने बताया की देवरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 17358 गरीबों को आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1389 गरीबों को आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 24000 गरीब परिवारों को आवास दिए गए हैं।

प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

कार्यक्रम से पहले सीएम योगी (CM Yogi) ने ओडीओपी उत्पादों की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन किया। उसके बाद उन्होंने मंच पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाभी, स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड और छात्र एवं छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया।कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, ग्राम्य विकास की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक सादर डॉ शलभ मणि त्रिपाठी सहित भरी संख्या भाजपा कार्यकर्ता एवं आम लोग मौजूद थे।

Tags: cm yogiDeoria NewsYogi News
Previous Post

सीएम साय ने किया स्मार्ट रीडिंग जोन लाइब्रेरी तक्षशिला का लोकार्पण

Next Post

श्रीराम के जीवन दर्शन से नवोदित कलाकारों को रूबरू कराएगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

14/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, पनीर की गुणवत्ता को लेकर 25 इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विभाजन की पीड़ा को न भूलें, विरासत और अस्मिता की रक्षा हमारा संकल्प: धामी

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को दी मंजूरी

14/08/2026
CM Yogi
अयोध्या

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

14/08/2026
Next Post
Ram

श्रीराम के जीवन दर्शन से नवोदित कलाकारों को रूबरू कराएगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Car Discount

इन कारों पर मिल रहा है 48000 तक का डिस्काउंट, फटाफट मौके के उठाए फायदे

10/05/2022
Power

बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हफ्ते में दो दिन करेंगे फील्ड विजिट

26/08/2023
bharti-nora

भारती ने गुस्से में नोरा को स्टेज पर हाथ पकड़कर घसीटा, इस बात पर हो गई है नाराज

31/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version