• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फार्मा सेक्टर का उपभोक्ता था यूपी, अब बनेगा उत्पादक और निर्यातक: सीएम योगी

Writer D by Writer D
15/03/2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि फार्मा सेक्टर में उत्तर प्रदेश पहले कंज्यूमर (उपभोक्ता) स्टेट था। दवाएं व अन्य जरूरी मेडिकल उत्पाद बाहर से आते थे। अब यूपी फार्मा सेक्टर का उत्पादक और निर्यातक बन जाएगा। इसके लिए सरकार ललितपुर में 2000 एकड़ में फार्मा पार्क बना रही है। यूपी में मेडिकल डिवाइस पार्क भी बन रहा है। इससे फार्मेसी के क्षेत्र में युवाओं को भी व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे।

सीएम योगी (CM Yogi) शुक्रवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में 24.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फार्मेसी बिल्डिंग के शिलान्यास एवं स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 4000 विद्यार्थियों के टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 15 विद्यार्थियों को अपने हाथों से टैबलेट और स्मार्टफोन दिया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज से सात साल पहले भी यूपी में सबकुछ था लेकिन आगे बढ़ने के संकल्प का अभाव था। प्रदेश वही है, लोग वही हैं, मशीनरी भी वही है लेकिन कार्य संस्कृति बदली तो परिणाम सबके सामने है। आज उत्तर प्रदेश नया और बदला हुआ प्रदेश नजर आता है। यह प्रगति और निवेश का प्रदेश बन गया है। यहां हरेक सेक्टर में पर्याप्त अवसर और आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं।

जीवन में असंभव कुछ भी नहीं

युवाओं को प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जीवन में असंभव कुछ भी नहीं है। यह शब्द उनके लिए है जिन्हें कुछ नहीं करना है। जिनके पास सामर्थ्य, विश्वास और साहस है उनके लिए सबकुछ संभव है। सीएम ने कहा कि जहां चुनौतियां होंगी, वहीं संभावनाएं भी होती हैं। संभावनाओं और अवसर से कभी चूकना नहीं चाहिए।

डिजिटली सक्षम बना रहे युवाओं को

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना से स्मार्टफोन और टैबलेट से आच्छादित कर यूपी के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में 2 करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। स्मार्टफोन और टैबलेट में केंद्र और राज्य सरकार की उन योजनाओं को भी जोड़ा गया है जो युवाओं के भविष्य और उनकी आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक हैं। तकनीकी रूप से सक्षम होकर युवा आगे बढ़ेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान देंगे। विकसित भारत बनाने में तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं की बड़ी भूमिका होगी।

मालवीय जी को याद कर एमएमएमयूटी की उपलब्धियों को सराहा सीएम ने

आजादी के नायकों में शामिल और बीएचयू के संस्थापक मदन मोहन मालवीय जी को याद करते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि मालवीय जी के नाम पर बना एमएमएमयूटी लगातार उपलब्धियों के पथ पर बढ़ रहा है। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए यह विश्वविद्यालय फार्मेसी बिल्डिंग का निर्माण अपने स्रोत से करा रहा है।

बुद्ध की धरा को मुख्यमंत्री योगी ने दिया 1885 करोड़ की 551 विकास परियोजनाओं का उपहार

समारोह को सांसद रविकिशन शुक्ल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सीएम योगी (CM Yogi)  का स्वागत करते हुए एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

बुद्ध की धरा को मुख्यमंत्री योगी ने दिया 1885 करोड़ की 551 विकास परियोजनाओं का उपहार

Next Post

सीएम साय का कर्मचारियों को होली तोहफा, महंगाई भत्ते में किया इजाफा

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

सीएम साय का कर्मचारियों को होली तोहफा, महंगाई भत्ते में किया इजाफा

यह भी पढ़ें

Israel and Palestine

इजरायल का हवाई हमला जारी, हमास ने दागे राकेट, लेबनान भी युद्ध में शामिल  

19/05/2021

नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन लोगों को STF ने किया गिरफ्तार

13/06/2021
Chandrayaan-3

आज चंद्रमा पर इतिहास रचेगा Chandrayaan-3, अलग-अलग यात्रा पर निकलेंगे प्रोपल्शन और लैंडर

17/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version