• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्ष को डराने के लिये भाजपा करती है सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
16/03/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा अब सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग विपक्षी नेताओं को डराने, धमकाने और बदनाम करने के लिए कर रही है और इनके माध्यम से पूँजी घरानों से वसूली भी कर रही है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि तमाम कम्पनियों से चंदा के नाम पर जो वसूली की गई है वह न होती तो कम्पनी के तमाम कर्मचारियों की तनख्वा बढ़ती। उन्हें बोनस मिलता, नई नौकरियां मिलती लेकिन भाजपा तो पीडीए का हक मारने के लिए आरक्षण खत्म कर रही है। प्राईवेट वालों का सारा प्राफिट भाजपा इलेक्टोरल बॉण्ड के माध्यम से हजम करने जा रही है।

उन्होने कहा कि भाजपा खाऊ पार्टी है। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ी है। इसीलिए भाजपा हटाओं, नौकरी पाओ का नारा हर नौजवान को रट गया है। भाजपा ने जनता की जेबो में डांका डाल कर अपना खजाना भरा है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है और असीमित भण्डारण से महंगाई बढ़ायी है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि वैक्सीन के लिए कम्पनी से 500 करोड़ रूपये लिए गए इसलिए जबर्दस्ती हमें आपको वैक्सीन लगवाई जा रही थी। चुनाव से पहले ये बातें आई हैं तो जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेकेगी।

उन्होने कहा कि इलेक्टोरल बॉण्ड के चंदे के जरिए भाजपा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य कर रही है। विभाजनकारी विचारों को प्रसारित करने में इस्तेमाल कर रही है। संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की सुनियोजित साजिश रची जा रही है। सरकारी संस्थाओं की स्वतंत्रता का नष्ट किया जा रहा है। अब जनता भाजपा को केन्द्र की सत्ता से हटाकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेगी।

श्री यादव ने कहा कि इलेक्ट्रोरल बॉण्ड जनता के शोषण की, युवाओं के भविष्य को अंधकार में ले जाने, आम जनता के दुःखदर्द और दमन की 90 प्रतिशत जनसंख्या वाले पीडीए के प्रताड़ना की भाजपा की गारन्टी है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनते ही देश में कई गुना बढ़ जाएगी सबकी आय : सीएम योगी

Next Post

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
Tej Pratap

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें

मतगणना

देवरिया : सदर सीट के लिए 10 नवंबर को मतगणना, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

07/11/2020
fire

बच्चों के हॉस्पिटल वाली वाणिज्यिक इमारत में लगी भीषण आग, तीन नवजात सहित 70 मरीज सुरक्षित

25/06/2022
Police Encounter

विशाल हत्याकांड के इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

30/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version