• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली पर चंद्रग्रहण का साया, राशि के अनुसार करें रंगों का चयन

Writer D by Writer D
20/03/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Chandra Grahan on Holi

Chandra Grahan on Holi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

होली Holiसनातन धर्म का धार्मिक व पारंपरिक त्योहार है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। होली आपसी प्रेम और सद्भावना का पर्व है। इस वर्ष होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

होली (Holi) 2024 तिथि व मुहूर्त

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आरंभ- 24 मार्च की सुबह 09.57 मिनट से।
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 25 मार्च की दोपहर 12.32 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.02 मिनट से 12.51 मिनट तक।
होलिका दहन मुहूर्त- 24 मार्च की रात्रि 11.15 मिनट से 25 मार्च की मध्यरात्रि 12.23 मिनट तक।

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 2024 का समय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत 25 मार्च की सुबह 10.23 मिनट से होगी। इसका समापन 03.02 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

होली (Holi) के दिन राशि के अनुसार शुभ रंग

मेष राशि

मेष राशिवालों का शुभ रंग लाल है। लाल रंग प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक है।

वृषभ राशि

इस राशि के लिए शुभ रंग सफेद और हल्का नीला रंग होगा। सफेद रंग वृषभ राशि के जातकों को सुख और शांति प्रदान करेगा।

मिथुन राशि

हरा रंग मिथुन राशिवालों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। यह रंग सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह है। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए सफेद रंग से होली खेलना लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गहरा लाल, संतरी, पीला और सुनहरा रंगों का इस्तेमाल मानसिक सुख प्रदान करेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि का शुभ रंग डार्क ग्रीन है। हरा रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नीला रंग भी इस राशिवालों के लिए अच्छा माना जाता है।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों को पीले रंग के गुलाल से होली खेलना चाहिए।

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के जातकों के लिए लाल और मैरून रंग शुभ माना जाता है।

धनु राशि

इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। देवगुरु का शुभ रंग पीला है। ऐसे में धनु राशि के लोगों को होली में पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

मकर राशि

शनि के स्वामी होने के कारण मकर राशि का शुभ रंग काला या गहरा नीला होता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं। इसलिए इस राशि का शुभ रंग काला और गहरा नीला माना गया है। इन रंगों के गुलाल से होली खेलना लाभदायक रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इस राशि का शुभ रंग पीला है। यह रंग जीवन में शुभता लेकर आएगा।

Tags: chandra grahan 2024holi 2024Holi dateholi muhurt
Previous Post

होली के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, झेलनी पड़ेगी आर्थिक तंगी

Next Post

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा, मंत्री किरेन रिजिजू को सौंपा प्रभार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Pashupati Kumar Paras

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा, मंत्री किरेन रिजिजू को सौंपा प्रभार

यह भी पढ़ें

Cyber Fraud

जालसाजों ने दंपत्ति के खाते से उड़ाए 96 हजार रुपए, बैंककर्मी बनकर हासिल की थी जानकारी

06/03/2021
Suicide

कोविड बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदी महिला, हालत गंभीर

22/04/2021
Deep cleaning of toenails

घर में मौजूद इन चीजों से करें पेडीक्योर, खूबसूरत होंगे पैर

17/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version