• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदी महिला, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
22/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में झांसी स्थित महारानीलक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज परिसर में गुरूवार को कोविड बिल्डिंग की चौथी मंजिल के आईसीयू की खिड़की से एक महिला ने छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल महिला को इमरजेंसी में वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

कोरोना के जनपद में बढ़ते कहर के बीच अकसर मरीजों को आ रही परेशानियों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले मेडिकल कॉलेज की कोविड बिल्डिंग में आज हुई इस घटना से मेडिकल प्रशासन एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। मऊरानीपुर निवासी महिला रेखा देवी (50) पत्नी महेंद्र 18 अप्रैल को यहां भर्ती हुई थी ।

महिला को मेडिकल कॉलेज परिसर में बनी सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग , जिसे कोविड बिल्डिंग के रूप में परिवर्तित किया गया है की चौथी मंजिल के आईसीयू में रखा गया था। जहां की खिड़की से आज वह नीचे कूद गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी।

कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, डेढ करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट

इस पूरी घटना पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एन एस सेंगर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि रेखा नाम की यह महिला कोविड के कारण मेडिकल में भर्ती हुई थी और वह ठीक भी हो रही थी । मैंने इसके वीडियो और ऑडियो देखें हैं । दोपहर के समय चिकित्सकों की टीम मरीजों को देखने जब आईसीयू में पहुंची तो महिला लगातार घर जाने के लिए कह रही थी, इस बीमारी को आईसीयू साइकोसिस कहते हैं। उसे समझाने और दवाई आदि बताने के बाद जैसी ही डॉक्टरों की टीम बाहर निकली और महिला को दो तीन मिनट का समय मिला। इसी समय में वह पांच से छह मरीजों को पार करते हुए दरवाजे की ओर भागी। गफलत में महिला ने खिड़की को दरवाजा समझ लिया । वह खिड़की पर चढ़ी और निकलने की कोशिश में चौथी मंजिल से गिर गयी।

जानकारी मिलते ही उसे तुरंत इमरजेंसी में ले जाया गया और वहां सभी डॉक्टरों ने उसे देख लिया है । महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया है और वहां उसे जो बेहतर इलाज है वह दिया जा रहा है।

बिगडते हालात को देखकर सरकार पर फूटा पूजा भट्ट का गुस्सा

दूसरी ओर महिला के पति ने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाये हैं उसके अनुसार जो महिला आईसीयू में है और उसे ऑक्सीजन लगी है वह मरीजों को पार कर दरवाजे की ओर भागी लेकिन आईसीयू में किसी ने उसे देखा नहीं, यह कैसे हो सकता है। उसने कहा कि रेखा होश में थी कोई व्यक्ति खिड़की को दरवाजा कैसे समझ सकता है। मैं वहां नही था और न ही परिजनों को अंदर जाने दिया जाता है। मुझे तो नवाबाद थाने से सूचना मिली कि वह चौथी मंजिल से गिर गयी हैं। महिला के पति ने कहा कि अभी मैं कुछ नहीं कह सकता क्या पता उसने छलांग लगायी या किसी ने उसे धक्का दे दिया।

Tags: crime newsup new
Previous Post

कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, डेढ करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट

Next Post

टॉस हारकर राजस्थान ने आरसीबी को दिया 178 रन का लक्ष्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
RR

टॉस हारकर राजस्थान ने आरसीबी को दिया 178 रन का लक्ष्य

यह भी पढ़ें

J&K High Court

इन राज्यों में निकली बंपर सरकरी नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

01/08/2021
cm yogi

ओवैसी के गढ़ में योगी बोले- इलाहाबाद प्रयागराज बन सकता है तो हैदराबाद भाग्यनगर क्यों नहीं बन सकता

28/11/2020
Fatima Sana Sheikh made serious allegations against Karthik Aryan

फातिमा सना शेख ने कार्तिक आर्यन पर लगाए गंभीर आरोप 

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version