• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश के सबसे लंबे निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, 1 की मौत; कई के दबे होने की आशंका

Writer D by Writer D
22/03/2024
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Bridge on Kosi River

Bridge on Kosi River

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना/सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के बकौर में भारत माला परियोजना के तहत बन रहे देश के सबसे लंबे पुल (Bridge) के तीन गार्टर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। सुपौल के डीएम ने बताया कि घटना सुबह साढ़े 7 बजे की है। इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हुई है। मृतक के परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों की भी मदद की जाएगी। मामले की जांच के आदेश दिए गए है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम लगी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिलर नंबर 50, 51 और 52 का गार्टर गिरने से यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। यह हादसा गोपालपुर सिरे पंचायत के मेरचा गांव के पास का बताया जा रहा है। यहां पिलर नंबर 154 गिरने से कई लोगों का दबे होने का आशंका है। 10 से 15 लोगों को उपचार के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। इनमें कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 40 लोगों के दबे होने की आशंका है।

इस पुल का निर्माण केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 12 सौ करोड़ रुपये की लागत से बनवा रहा है। इसकी लंबाई 10.2 किलोमीटर से ज्यादा है। एप्रोच रोड मिलाकर पुल (Bridge) की कुल लंबाई 13.3 किलोमीटर होगी।

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने तीन छात्रों को रौंदा, मौके पर मौत

इसका निर्माण दो एजेंसियां मिलकर कर रही हैं। इसमें गैमन इंडिया एवं ट्रांस रेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। यह पुल निर्माण दोनों एजेंसी का जॉइंट वेंचर है।

पुल का निर्माण 2023 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना एवं बाढ़ के कारण अब यह पुल 2024 में पूरा होगा। बकौर और मधुबनी जिले के भेजा के बीच बन रहा ये पुल (Bridge) देश का सबसे लंबा सड़क पुल है। उल्लेखनीय है कि बिहार में इससे पहले चार जून, 2023 को भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया था।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिए थे और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए कहा था। यह पुल खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच बन रहा था।

Tags: bihar newsBridge on Kosi Rivercrime newsNational news
Previous Post

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने तीन छात्रों को रौंदा, मौके पर मौत

Next Post

ISRO की बड़ी कामयाबी, रियूज होने वाले विमान ‘पुष्पक’ की लॉन्चिंग सफल

Writer D

Writer D

Related Posts

Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
PM Modi
राजनीति

भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी ने देशवासियों से सावधानी बरतने की अपील की

27/05/2026
Next Post
Pushpak

ISRO की बड़ी कामयाबी, रियूज होने वाले विमान 'पुष्पक' की लॉन्चिंग सफल

यह भी पढ़ें

coronavirus prevention mask

इस तरह का मास्क दूसरों के लिए बन सकता है खतरनाक

07/08/2020
cm yogi

प्रदेश में नहीं होगी वैक्सीन की कमी, योगी सरकार ने निर्माताओं को किया एडवांस में भुगतान

07/05/2021
Plants

ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये पौधे, रुक जाएंगे तरक्की के रास्ते

23/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version