• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुजिया, कचौड़ी, ठंडाई…., नए मंदिर में पहली बार होली खेलेंगे रामलला

Writer D by Writer D
24/03/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामभक्तों के लिए खास होगी इस बार की होली। सदियों की प्रतीक्षा के बाद रामलला (Ramlalla) अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं और अपने नए मंदिर में पहली बार होली खेलेंगे। रामलला के लिए खास तौर पर ‘कचनार’ फूलों से हर्बल गुलाल तैयार किया गया है। ये गुलाल बेहद खास होगा, जिसे वैज्ञानिकों ने तैयार किया है।

जानकारी के अनुसार, रामलला (Ramlalla) इस बार की होली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा भेजे गए कचनार के फूलों से बने हर्बल गुलाल से खेलेंगे। इसी के साथ नए वस्त्र शृंगार बाल रामलला पहनेंगे, उन्हें परंपरागत होली के पकवानों का भोग लगाया जाएगा। होली के गीत भी होंगे और उन गीतों के बीच भक्तिमय माहौल में राम भक्त भी रामलला के दरबार में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर उत्सव का आनंद उठाएंगे।

राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ वैज्ञानिकों ने रामलला (Ramlalla) के लिए खास गुलाल तैयार किया है। कचनार के फूलों से बने इस गुलाल को रामलला के लिए मुख्यमंत्री ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा है। फूलों के साथ इस गुलाल से रामलला होली खेलेंगे।

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि होली का पर्व भव्य दिव्य रूप से मनाया जाएगा। बहुत दिनों तक रामलला तिरपाल में रहे, अस्थाई मंदिर में रहे और अब भव्य दिव्य मंदिर बन गया है, जहां रामलला विराजमान हैं। ऐसी स्थिति में प्रथम होली है। होली के जो उत्सव होने हैं, वह बहुत ही भव्य दिव्य रूप से मनाए जाएंगे।

रामनवमी पर नहीं हो सकेगा रामलला का सूर्य अभिषेक, चंपत राय ने बताई यह वजह

कचनार रंग भी लखनऊ से चंपत राय जी के पास आ चुका है, वह भी लगाया जाएगा, साथ ही साथ गुजिया, कचौड़ी, पूड़ी-सब्जी, फल फूल व मिष्ठान के भोग लगाए जाएंगे। नए वस्त्र धारण कराए जाएंगे। यह सारी व्यवस्थाएं इस प्रकार से होंगी, जैसे भगवान का बाल स्वरूप एकदम दिव्य दिखाई दे। इस वर्ष की होली विलक्षण होगी। भक्त दर्शन करके भाव विभोर हो जाएंगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की यह प्रथम होली है। अपने भवन में होली धूमधाम से मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा कचनार के फूलों का गुलाल भेजा गया है, जिसका इस्तेमाल होगा। होली में प्रमुख रूप से ठंडाई के प्रसाद का भी भोग लगाया जाएगा, इसके साथ गीत और भजनों का भी आयोजन किया जाएगा।

Tags: ayodhya newsHoliholi 2024ramlala darshanramlala holiup news
Previous Post

BSP ने यूपी में 16 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, इमरान के सामने मजीद अली को उतारा

Next Post

‘होली पर अपने परिवार के बीच आया हूं’, राजनाथ सिंह ने लेह में जवानों संग मनाया त्योहार

Writer D

Writer D

Related Posts

Bharwan Torai
Main Slider

भरवां तोरई जीत लेगी सबका दिल, बार-बार बनाने की करेगी इच्छा

20/08/2026
Over 82,000 school vehicles are being monitored.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, 82 हजार से ज्यादा स्कूली वाहनों की हो रही निगरानी

19/08/2026
UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा को बड़ी उड़ान, दीक्षा पर यूपी के 27 लाख से अधिक उपयोगकर्ता

19/08/2026
Parichha Dam
Main Slider

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

19/08/2026
Next Post
Rajnath Singh

'होली पर अपने परिवार के बीच आया हूं', राजनाथ सिंह ने लेह में जवानों संग मनाया त्योहार

यह भी पढ़ें

Jobs in Dubai

12वीं पास को ये सरकार देगी दुबई में नौकरी, जल्द करें आवेदन

17/12/2023
Murder

बीजेपी के जिला मंत्री की गोली मारकर हत्या

21/04/2022

अपनी 6वीं सालगिराह पर वाइफ अर्पिता को मिस करते आयुष शर्मा ने शेयर की तस्वीर

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version