• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘होली पर अपने परिवार के बीच आया हूं’, राजनाथ सिंह ने लेह में जवानों संग मनाया त्योहार

Writer D by Writer D
24/03/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Rajnath Singh

Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रविवार को केंद्र शासित प्रदेश के लद्दाख के लेह में जवानों संग होली मनाई। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में जवानों के साथ होली मनाने के लिए पहुंचने वाले थे। लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें सियाचिन का दौरा टालना पड़ा। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रक्षा मंत्री ने लेह में ‘हॉल ऑफ फेम’ पर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि पांच साल पहले जब रक्षा मंत्रालय का दायित्व मुझे मिला था, तो उसी दिन ही मैंने प्लान किया और मेरा पहला दौरा सियाचिन का था। आज मौसम खराब होने के कारण सियाचिन जाना संभव नहीं हो पाया। इसलिए वहां तैनात सभी सैनिकों को यहीं लेह से होली की शुभकामनाएं देता हूं।

गुजिया, कचौड़ी, ठंडाई…., नए मंदिर में पहली बार होली खेलेंगे रामलला

रक्षा मंत्री (Rajnath Singh) ने कहा कि मैं अनेक अवसरों पर अपने जवानों से मिलता रहता हूं। लेकिन होली के अवसर पर आप लोगों से मिलना और आपके साथ होली खेलना, मेरे लिए सबसे सुखद क्षणों में से एक है।

‘होली का पर्व मनाने मैं अपने परिवार के बीच आया हूं’

उन्होंने (Rajnath Singh) कहा कि उत्सव और त्यौहार मनाने का आनंद अपनों के बीच ही आता है। भारत तो पर्व और त्योहारों का देश है। होली, दीपावली, ईद, क्रिसमस जैसे अनेक त्योहारों के समय लोग चाहे जहां कहीं भी रहें, लेकिन इस समय अपने परिवार वालों के बीच लौटते हैं। अपने परिवार वालों के साथ खुशियां बांटते हैं। वही खुशियां बांटने और होली का पर्व मनाने मैं अपने परिवार के बीच आया हूं। मैं अपने परिवार वालों के साथ रंग खेलने आया हूं।

Tags: #happy Holiholi 2024leh newsNational newsRajnath singh
Previous Post

गुजिया, कचौड़ी, ठंडाई…., नए मंदिर में पहली बार होली खेलेंगे रामलला

Next Post

इस दिन खेला जाएगा IPL फाइनल, इन 2 मैदानों पर खेले जा सकते हैं प्लेऑफ मैच

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जनपद में हो निवेश, जनपदों की पर कैपिटा इनकम बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करें- मुख्यमंत्री

21/05/2026
Next Post
IPL

इस दिन खेला जाएगा IPL फाइनल, इन 2 मैदानों पर खेले जा सकते हैं प्लेऑफ मैच

यह भी पढ़ें

cm yogi

सिद्धार्थनगर में आज से ‘काला नमक चावल महोत्सव’ शुरू, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

13/03/2021

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए अपने डाइट में शामिल करें ये चीज

07/01/2022
CM Yogi

2024 में 2014 और 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकारः सीएम योगी

25/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version