• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ 2025 को भव्य और दिव्य बनाने में जुटी योगी सरकार

Writer D by Writer D
26/03/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
mahakumbh

mahakumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रयागराज में 2025 में होने जा रहे महाकुंभ (Mahakumbh) को योगी सरकार (Yogi Government) भव्य और दिव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इस महाआयोजन के लिए करोड़ों भक्तों के प्रयागराज पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 2022 में दोबारा सत्ता संभालते ही प्रयागराज में पर्यटन और यात्री सुविधाओं के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं को पूरी ताकत से आगे बढ़ाया है।

इसी क्रम में सरकार महाकुंभ (Mahakumbh) और महाकुंभ से इतर यहां 384 विकास परियोजनाओं पर 7500 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। इसके तहत सरकार अब तक शुरू हो चुके 250 प्रोजेक्ट्स के लिए 2228 करोड़ रुपये जारी भी कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि महाकुंभ (Mahakumbh)  से संबंधित 284 प्रोजेक्ट्स के लिए 4462 रुपये से ज्यादा का फंड स्वीकृत किया गया है, जिसके सापेक्ष शुरू हो चुके 170 प्रोजेक्ट्स के लिए करीब 1540 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं तो वहीं, महाकुंभ से इतर चल रहे 100 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स के लिए योगी सरकार ने 3057 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी, जिसमें शुरू हो चुके 80 प्रोजेक्ट्स के लिए 688 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि जारी हो चुकी है।

14 विभाग महाकुंभ (Mahakumbh)  के महाआयोजन को सफल बनाने में जुटे

कुंभ को लेकर कुल 14 विभागों के प्रोजेक्ट कार्य चल रहे हैं। इसमें पर्यटन विभाग के 5 प्रोजेक्ट भी हैं। इनमें 3 की शुरुआत हो चुकी है, जिसके लिए प्रस्तावित 28 करोड़ के बजट के एवज में 8.64 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है। इसी तरह इरीगेशन डिपार्टमेंट के सभी 8 प्रोजेक्ट्स के लिए प्रस्तावित 250 करोड़ में से करीब 90 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए जा चुके हैं।

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी नेताओं ने की मुख्यमंत्री भजनलाल से मुलाकात

प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी के अंतर्गत 42 प्रोजेक्ट्स के लिए 175 करोड़ रुपये, यूपी ब्रिज के 4 प्रोजेक्ट्स के लिए 255 करोड़ रुपये, पीडब्ल्यूडी के 41 प्रोजेक्ट के लिए 320 करोड़ रुपये, हेल्थ एंड वेलफेयर डिपार्टमेंट के 17 प्रोजेक्ट्स के लिए 29 करोड़ रुपये, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के 4 प्रोजेक्ट्स के लिए 13.33 करोड़ रुपये, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 11 प्रोजेक्ट्स के लिए 31.20 करोड़ रुपये, यूपीपीसीएल के 22 प्रोजेक्ट्स के लिए 196 करोड़ रुपये, प्रयागराज म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के 29 प्रोजेक्ट्स हेतु 103 करोड़, यूपी जल निगम के 15 प्रोजेक्ट्स के लिए 86 करोड़, यूपीएसआरटीसी के 7 प्रोजेक्ट्स हेतु करीब 8 करोड़ रुपये और प्रयागराज मेला अथॉरिटी के तहत 7 प्रोजेक्ट्स के लिए 223.53 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। वहीं गंगा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से संबंधित 5 प्रोजेक्ट्स के लिए 107 करोड़ से ज्यादा का फंड स्वीकृत है। अभी डीपीआर की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद धनराशि जारी की जाएगी।

महाकुंभ (Mahakumbh) के अलावा भी व्यापक पैमाने पर चल रहा विकास कार्य

महाकुंभ (Mahakumbh) के अतिरिक्त भी प्रयागराज को पर्यटन और यात्रियों की सुविधाओं के लिए संवारा जा रहा है। इसके अंतर्गत 7 विभागों के प्रोजेक्ट्स संचालित हैं। इसमें टूरिज्स डिपार्टमेंट के कुल 29 प्रोजेक्ट्स के लिए 70 करोड़ से ज्यादा की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और 23 करोड़ से ज्यादा की राशि जारी भी की जा चुकी है। इसी तरह प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी के 10 प्रोजेक्ट्स के लिए स्वीकृत 102 करोड़ रुपये में से 20 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है।

यूपी ब्रिज के अंतर्गत 12 प्रोजेक्ट्स के लिए 620 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं तो पीडब्ल्यूडी के 18 प्रोजेक्ट्स हेतु 8 करोड़ और प्रयागराज म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के 22 प्रोजेक्ट्स के लिए 17 करोड़ रुपये की राशि रिलीज की गई है। इरीगेशन डिपार्टमेंट के 7 प्रोजेक्ट्स के लिए 58 करोड़ और गंगा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के 3 प्रोजेक्ट्स हेतु 496 करोड़ के फंड की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द राशि जारी किए जाने की संभावना है।

Tags: Lucknow NewsMahakumbh 2025Mahakumbh prayagrajup newsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

खैबर पख्तूनख्वा आतंकी हमला, पांच चीनी नागरिकों समेत 6 की मौत

Next Post

होलिका भस्म की पूजा कर मुख्यमंत्री योगी ने मनाई होली

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post
CM Yogi

होलिका भस्म की पूजा कर मुख्यमंत्री योगी ने मनाई होली

यह भी पढ़ें

EPFO

आयकर विभाग ने पीएफ ट्रस्ट ए रेटिंग वाली प्रतिभूतियों में कर सकेंगे निवेश

26/10/2020
love jihad25

शादी के लिए धर्म बदला तो शादी अमान्य, समझें योगी सरकार के अध्यादेश के महत्वपूर्ण बिंदु

25/11/2020

लखनऊ विश्वविद्यालय ने  बीएड 2020-22 की सीधे प्रवेश प्रक्रिया महाविद्यालय में 31 तक विस्तारित

26/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version