• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में विजयी छात्रों को दी बधाई

Writer D by Writer D
26/03/2024
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जवाहरलाल नेहरू (JNU) विश्वविद्यालय नई दिल्ली छात्रसंघ चुनाव में जीत पर छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता ने समेकित रूप से सभी महत्वपूर्ण पदों पर जीत हासिल की।

पार्टी की ओर से जारी मंगलवार को एक पत्र के माध्यम से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा समर्थित एबीवीपी को भारी अंतर से हराया है। दलित अध्यक्ष सहित सभी विजयी पदाधिकारियों और उन्हें चुनने वाले सजग, सतर्क मतदाता विद्यार्थियों को भी बहुत बधाई। जेएनयू की नकारात्मक छवि बनाने वालों को आगे भी यूं ही हराते रहने व देशहित में सकारात्मक राजनीति का झंडा फहराते रहने के लिए शुभकामनाएं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आशा की है कि जेएनयू के छात्रों की तरह देशभर के युवा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा राज में फैली ‘अभूतपूर्व बेरोजगारी’, पेपर लीक होने की वजह से कहीं ‘नौकरी न मिलने की हताशा’ और ‘इलेक्टोरल बॉण्ड’ के रूप में फैले भाजपा के ‘अथाह भ्रष्टाचार’ को हमेशा के लिए दूर करने के लिए, महंगी पढ़ाई और चतुर्दिक महंगाई से त्रस्त अपने परिवारों और आसपास के लोगों को भी भाजपा के खिलाफ मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही इस बार लोकसभा व अन्य चुनावों में युवा मतदान स्थल पर आखिरी क्षण तक फर्जी मतदान पर सजग निगाह रखें।

इसके साथ सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि ईवीएम के सीलबंद होने तक ईवीएम मशीन रखने के स्थान तक मशीनों के सुरक्षित पहुंचने तक ईवीएम के गोदामों पर 24 घंटे हर तरफ से चतुर्दिक चौकीदारी करने, किसी को ईवीएम गोदामों के आसपास फटकने नहीं देने के लिए लामबंद रहने और मतगणना के दिन सक्रिय रहकर हर तरह से नजर रखने व ⁠चुनाव परिणाम आने व जीत का सर्टिफिकेट न मिल जाने तक डटे रहने का काम करें। इस सजगता से ही लोकतंत्र की रक्षा की जा सकती है और जनता के हित में सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इसीलिए अपने देश के भविष्य की रक्षा करने के लिए हम अपने अभियान ‘मतदान भी-सावधान भी’ के तहत युवाओं से अपील करते हैं कि ‘न लापरवाही, न ढिलाई’ और ‘जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं’। ‘युवा विरोधी भाजपा’ को आप सब ‘युवक-युवती की एकजुट शक्ति’ हरा देगी। उन्होंने आव्हान किया कि भाजपा हटाओ, देश बचाओ। भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ। भाजपा हटाओ, भविष्य बचाओ। भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ।

Tags: akhilesh yadavJNU electionLucknow Newsup news
Previous Post

सब्र करो अभी 100 दिन पूरे हुए हैं, हम धीरे-धीरे आरपीएससी की ओर बढ़ रहे: सीएम भजनलाल

Next Post

सात साल की बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
Rape

सात साल की बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

यह भी पढ़ें

8 layer security in delhi

क्या 8 लेयर सुरक्षा को भेद दिल्ली में घुस पाएंगे किसान, जानिए सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम

30/01/2021
Shoaib Aftab

टॉपर शोएब आफताब को मुख्यमंत्री पटनायक समेत कई दिग्गज नेताओं दी बधाई

18/10/2020
Ankita Lokhande Sushant Singh Rajput

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अंकिता लोखंडे ने जताई खुशी, बोली-सच्चाई की जीत हुई

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version