• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काली कोहनी को दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे

Writer D by Writer D
08/11/2025
in फैशन/शैली
0
Dark Elbows

dark elbows

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब स्किन केयर की बात आती है तो अक्सर हम सिर्फ अपने चेहरे के बारे में ही सोचते हैं, लेकिन घुटनों और कोहनियों को अनदेखा कर देते हैं। शरीर के हिस्से के ये दो पार्ट्स सबसे ज्यादा ड्राई होते हैं जिस कारण ये ज्यादा काले (Dark Elbows) दिखते हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण स्किन को मॉइस्चराइज ना करना भी हो सकता है। अक्सर गिरने के कारण सबसे ज्यादा चोट भी इन्ही जगहों पर लगती है।

ऐसे में आपको अपने घुटनों और कोहनी की ज्यादा केयर करने की जरूरत है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए DIY होममेड स्क्रब के बारे में बताएंगे। जिसके इस्तेमाल से आप घर पर ही अपने जॉइंट्स की स्किन को क्लिन कर उसके पीएच स्तर को हल्का और संतुलित कर सकते हैं।

कॉफी स्क्रब

सामग्री 

  • कॉफी पाउडर – 1/4 कप
  • ब्राउन शुगर – 1/4 कप
  • नारियल का तेल – 1/4 कप

बनाने की विधि

  • कॉफी पाउडर में ब्राउन शुगर और नारियल के तेल को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब अपनी कोहनी और घुटनों पर स्क्रब लगाकर धीरे-धीरे 2 से 3 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
  • इसके बाद स्क्रब को गुनगुने पानी से साफ कर लें। 4. इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2 बार दोहराएं।

फायदे

  • कॉफी और ब्राउन शुगर स्किन को एक्सफोलिएट करने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करते हैं, जबकि नारियल का तेल आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करता है।

बेकिंग सोडा और नींबू का स्क्रब

सामग्री

  • बेकिंग सोडा – 1/4 कप
  • नारियल का तेल – 1/4 कप
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

  • सबसे पहले नारियल के तेल में नींबू का रस और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह एक बाउल में मिक्स कर लें।
  • अब इस पेस्ट से अपनी कोहनी और घुटनों पर हल्के हाथों से धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें।
  • घुटनों और कोहनी को स्क्रब करने के बाद गुनगुने पानी से स्किन क्लिन कर लें।

फायदा

बेकिंग सोडा आपके डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए एक एक्सफोलिएंट के रूप में काम करता है, जबकि नारियल का तेल आपकी स्किन को मॉइस्चराइज़ करने के साथ पोषण देता है। नींबू का रस आपकी स्किन के कालेपन को भी दूर कर क्लिन करने में मदद करता है। सेंसिटिव स्किन वालों के लिए ये स्क्रब बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

चीनी और जैतून के तेल का स्क्रब

सामग्री

  • चीनी – 1/4 कप
  • जैतून का तेल – 1/4 कप
  • वेनिला अर्क – 1 चम्मच

बनाने की विधि 

  • एक बाउल में जैकून के तेल में वेनिला का अर्क और चीनी मिला लें।
  • अब इस स्क्रब से अपनी कोहनी और घुटनों पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
  • इसके बाद अपनी स्किन को गर्म पानी से धोकर साफ कर लें।

फायदा

दानेदार चीनी आपके डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए एक्सफोलिएंट के रूप में काम करती है। जैतून का तेल आपकी स्किन को पोषण देता है और वनीला एक्सट्रेक्ट स्क्रब में एक अच्छी खुशबू जोड़ने का काम करता है।

Tags: dark elbowsdiy remedies for dark elbowsHome remedies to remove dark elbowshow to get rid of dark elbows in one day
Previous Post

पिंपल्स को हटाने के लिए इस्तेमाल करें ये पाउडर

Next Post

खूबसूरत और मजबूत नाखून पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

धर्म

राधा रानी के इन नामों का करें जाप, मिलेगा चमत्कारी फल

19/09/2026
Shani Dev
धर्म

क्या आपके सपने में दिखते है शनिदेव, जानें इससे मिलने वाले संकेत

19/09/2026
Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
धर्म

घर में नहीं लगाने चाहिए ये पौधे, जीवन में ला सकते हैं नकारात्मकता

19/09/2026
Next Post
Nails

खूबसूरत और मजबूत नाखून पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

यह भी पढ़ें

Nitin Naveen reached Lucknow, Yogi welcomed him

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, योगी ने किया स्वागत

04/07/2026
murder

प्रेमी ने की थी सीआरपीएफ जवान की पत्नी की हत्या

27/02/2022
Hookah Bar

यहां लगा हुक्का बार पर बैन, रद्द होंगे रेस्तरां के लाइसेंस

02/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version