• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी को लेकर अयोध्या में तैयारियां शुरू

Writer D by Writer D
28/03/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या । रामलला (Ramlalla) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली रामनवमी (Ram Navami) को लेकर विशेष उत्साह है। गुरुवार को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र और डीजीपी प्रशांत कुमार ने अयोध्या पहुंचकर तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। इससे पहले दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये।

बैठक में राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन, ठहरने, पेयजल, मेडिकल सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों ने बैठक में दिए।

आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि श्रीरामनवमी (Ram Navami) के पर्व पर लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। 17 अप्रैल को भव्य और दिव्य मंदिर में पहली रामनवमी मनाई जाएगी। मुख्य सचिव व डीजीपी ने क्राउड मैनेजमेंट के लिए कई दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मे किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आईजी प्रवीण कुमार ने कहा सभी निर्देशों का पालन कराया जाएगा।

17 अप्रैल को मनाई जाएगी रामनवमी, देखें चैत्र माह के प्रमुख व्रत त्योहार की List

गत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी अधिकारियों के साथ राम नवमी (Ram Navami)  मेले में देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बैठक की थी। मुख्यमंत्री की बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन कराने के लिए दोनो अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में एडीजी जोन अमरेंद्र कुमार सेंगर, कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नीतीश कुमार, एसएसपी राजकरण नैय्यर व अन्य अधिकारी रहे मौजूद, बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे।

Tags: ayodhya newsram navami 2024up news
Previous Post

गोविंदा ने ली राजनीति में एंट्री, एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए एक्टर

Next Post

जनता नहीं अब अपराधी कर रहे पश्चिमी यूपी से पलायन : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Next Post
CM Yogi

जनता नहीं अब अपराधी कर रहे पश्चिमी यूपी से पलायन : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

kaju makhane ki kheer

सर्दियों में सूप से ज्यादा हेल्दी है काजू-मखाने की खीर

09/11/2021
gas leak

जहरीली गैस के रिसाव से 10 की मौत, 200 से ज्यादा लोग घायल

27/06/2022
Hina Khan

बिग बॉस 14 में 2 हफ्ते के लिए मोटी फीस ले रही हैं हिना खान

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version