• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता नहीं अब अपराधी कर रहे पश्चिमी यूपी से पलायन : सीएम योगी

Writer D by Writer D
28/03/2024
in उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर, राजनीति, शामली, सहारनपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर/शामली/सहारनपुर । बीजेपी के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का पश्चिमी यूपी में धुआंधार प्रचार अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान, शामली में प्रदीप चौधरी और सहारनपुर में राघव लखन पाल के लिए प्रचार की कमान संभालते हुए प्रबुद्धजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने एक-एक वोट की ताकत को समझाते हुए उसे सही जगह खर्च करने की अपील की। सीएम योगी ने कहा कि पहले जहां पश्चिमी यूपी में अपराधियों के भय से पलायन होता था, अब अपराधी गले में तख्ती बांधकर अपनी जान की भीख मांगते हैं। उन्होंने कहा कि पहले महीनों कर्फ्यू लगता था मगर अब धूम-धाम से कांवड़ यात्राएं निकल रही हैं।

पश्चिमी उप्र में अराजकता समाप्त हुई और आस्था को सम्मान मिला

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने केंद्रीय मंत्री व भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान के पक्ष में प्रबुद्धजनों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि एक वोट देश की तकदीर व तस्वीर को बदल सकता है। वोट जब गलत हाथों में जाता था तो मुजफ्फरनगर में महीनों कर्फ्यू लगता था। आपका वोट सही हाथों में गया तो मुजफ्फरनगर कर्फ्यू नहीं, कांवड़ यात्रा के लिए जाना जाता है।

गलत वोट से पश्चिमी उप्र को अराजकता की भट्टी में झोंककर यहां की सुरक्षा को खतरे में डाला जाता था। लोग यहां आने से डरते थे। आपका वोट सही पार्टी के साथ गया तो अराजकता समाप्त हुई और आस्था को सम्मान मिला। पिछली सरकार ने कर्फ्यू-अराजकता दी, लेकिन आज हम नए माहौल में बढ़ रहे हैं। मोदी जी को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए प्रबुद्धजन को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

दुनिया में कहीं भी जाएंगे तो वहां आपको सम्मान मिलेगा

वहीं शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन को सीएम योगी (CM Yogi)  ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी-लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के पक्ष में मतदान की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरा ने इतिहास में अनेक उतार चढ़ाव देखे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी को लेकर अयोध्या में तैयारियां शुरू

उन्होंने सभी प्रबुद्धजनों का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि हम सब कई दशकों से ये गीत सुनते थे कि ‘अवध में होली खेले रघुवीरा…’, मगर 500 साल बाद सही मायनों में अब वह अवसर आया है, जब रामलला सचमुच में अवध में होली खेल रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि 10 साल पहले भारत के पासपोर्ट की दुनिया में कोई कीमत नहीं थी, मगर आज आप दुनिया में कहीं भी जाएंगे तो वहां आपको सम्मान मिलेगा। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आतंकवाद और उग्रवाद नियंत्रण में है। इसके साथ ही विरासत को सम्मान मिला है।

140 करोड़ का भारतवासी ही पीएम मोदी का परिवार

सराहनपुर में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने राघव लखन पाल के पक्ष में मतदान के लिए प्रबुद्धजनों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सही दिशा में पड़ा आपका एक वोट कश्मीर में धारा 370 समाप्त कर देता है। उग्रवाद और आतंकवाद का समाधान कर देता है। इतना ही नहीं रामलला को नव्य, दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान कर देता है। यही तो मोदी की गारंटी है।

ऐसे में आप अपने एक वोट की कीमत को पहचानिये। कुछ लोग समाज को जाति के नाम पर बांटने के साथ वोट लेते थे। उनके लिये फैमिली फर्स्ट थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तो 140 करोड़ का भारतवासी ही उनका परिवार है। वह कहते हैं उनके लिये तो नेशन फर्स्ट है। हमारा संकल्प भी नेशन फर्स्ट होना चाहिये। कुछ लोग अपने फायदे के लिए तुष्टीकरण के आधार पर समाज को बांटते थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ और सबके विकास के लिए कार्य करते हैं।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024Muzaffarnagar NewsSaharanpur newsshamli newsup news
Previous Post

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी को लेकर अयोध्या में तैयारियां शुरू

Next Post

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में आया था हार्ट अटैक

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post
Mukhtar Ansari

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में आया था हार्ट अटैक

यह भी पढ़ें

Doctors

AIIMS INI CET रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब होगा एग्जाम

09/03/2023
ममता की मिसाल

चुहिया ने पेश की मां की ममता की मिसाल

25/07/2020

पंजाब में सियासी हलचल तेज, कैप्टन ने समर्थक नेताओं को बुलाया लंच पर

01/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version