• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार की मौत पर भड़के अखिलेश बोले, बोले- यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल है

Writer D by Writer D
29/03/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav, Mukhtar Ansari

Akhilesh Yadav, Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। माफिया सरगना और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मौत काे निशाना बना कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर प्रहार करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जो हुकूमत जिंदगी की हिफ़ाज़त न कर पाये उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने मुख्तार की मौत का जिक्र किये बगैर शुक्रवार को एक्स पर लंबी पोस्ट के जरिये उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाये और कहा कि सरकार न्यायिक प्रक्रिया को दरकिनार कर जिस तरह दूसरे रास्ते अपनाती है वो पूरी तरह ग़ैर क़ानूनी हैं। ऐसे सभी संदिग्ध मामलों में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जाँच होनी चाहिए।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा “ हर हाल में और हर स्थान पर किसी के जीवन की रक्षा करना सरकार का सबसे पहला दायित्व और कर्तव्य होता है। सरकारों पर निम्नलिखित हालातों में से किसी भी हालात में, किसी बंधक या क़ैदी की मृत्यु होना, न्यायिक प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठा देगा।”

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा “ थाने में बंद रहने के दौरान, जेल के अंदर आपसी झगड़े में, जेल के अंदर बीमार होने पर, न्यायालय ले जाते समय,⁠ अस्पताल ले जाते समय,⁠ अस्पताल में इलाज के दौरान,⁠ झूठी मुठभेड़ दिखाकर, झूठी आत्महत्या दिखाकर, किसी दुर्घटना में हताहत दिखाकर, ऐसे सभी संदिग्ध मामलों में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जाँच होनी चाहिए। सरकार न्यायिक प्रक्रिया को दरकिनार कर जिस तरह दूसरे रास्ते अपनाती है वो पूरी तरह ग़ैर क़ानूनी हैं। ”

‘अपराधी के अपराध के बहिखाते का अंत, गाजीपुर में रात भर दिवाली मनी’, मुख्तार की मौत पर बोले कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष

उन्होने (Akhilesh Yadav) लिखा “ जो हुकूमत जिंदगी की हिफ़ाज़त न कर पाये उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं। उप्र ‘सरकारी अराजकता’ के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। ये यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल है।”

गौरतलब है कि मऊ के पूर्व विधायक और करीब 65 आपराधिक मामलों में वांछित मुख्तार अंसारी की गुरुवार को बांदा के एक अस्पताल में हृदयाघात के कारण मौत हो गयी थी। बसपा अध्यक्ष मायावती और भाकपा माले समेत अन्य दलों के नेताओं ने मौत को संदिग्ध बताते हुये न्यायिक जाचं की मांग की है।

Tags: akhilesh yadavMukhtar Ansarimukhtar ansari deathup news
Previous Post

‘अपराधी के अपराध के बहिखाते का अंत’, मुख्तार की मौत पर बोले कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष

Next Post

चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, IT ने थमाया 1700 करोड़ रुपए का नोटिस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Yogi government's relief machinery is ready to help the flood affected people.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में योगी सरकार का राहत तंत्र मुस्तैद, 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन

04/09/2026
Next Post
Delhi Elections

चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, IT ने थमाया 1700 करोड़ रुपए का नोटिस

यह भी पढ़ें

पप्पू बाजपेई हत्याकांड Pappu Bajpai murder case

पप्पू बाजपेई हत्याकांड में नामजद दरोगा प्रेमवीर सिंह यादव गिरफ्तार

31/10/2020
Periods

पीरियड्स मिस होने पर न करें इनका सेवन, होता है खतरनाक

12/04/2025
Name plate

इस दिशा में लगाएं नेम प्लेट, घर में होगी खुशियों की एंट्री

17/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version