• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

44 साल के रोहन बोपन्ना फिर बने नंबर-1, जीता मियामी ओपन

Writer D by Writer D
31/03/2024
in खेल
0
Rohan Bopanna

Rohan Bopanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna)  का टेनिस कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन जारी है। बोपन्ना ने अपने ऑस्ट्रेलियाई पार्टनर मैथ्यू एब्डेन के साथ मिलकर मियामी ओपन (Miami Open) 2024 में पुरुष डबल्स का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में बोपन्ना और एब्डेन ने क्रोएशिया के इवान डोडिग और अमेरिका के ऑस्टिन क्राजिसेक को 6-7 (3), 6-3, 10-6 से हराया। बोपन्ना-एब्डेन ने पहला सेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद दोनों ने जोरदार वापसी करते हुए खिताब जीत लिया।

44 साल के रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna)  का ये 26वां मेन्स डबल्स खिताब रहा। उन्होंने पहली बार मियामी ओपन में खिताबी जीत हासिल की। देखा जाए तो बोपन्ना एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। बोपन्ना ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। बोपन्ना ने पिछले साल इंडियन वेल्स में डबल्स खिताब जीतकर ये धांसू रिकॉर्ड बनाया था।

बोपन्ना-एब्डेन ने मियामी ओपन के सेमीफाइनल में स्पेन के ग्रैनोलर्स और अर्जेंटीना के जेबालोस की जोड़ी पर 6-1, 6-4 से जीत हासिल की थी। वहीं इवान डोडिग और ऑस्टिन क्राजिसेक ने दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी के केविन क्रावेट्ज और टिम पुट्ज की जोड़ी को 6-4 6-7(7) 10-7 से हराकर फाइनल का सफर तय किया था।

रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) फिर बने नंबर-1

रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) दुबई चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में मिली हार और इंडियन वेल्स मास्टर्स के राउंड-32 से बाहर होने से डबल्स रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गए थे। लेकिन मियामी ओपन मे मिली जीत के बाद वह फिर नंबर-1 खिलाड़ी बनने जा रहे हैं। सोमवार को वह आधिकारिक रूप से डबल्स रैंकिंग में नंबर-1 बन जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया ओपन की जीत के बाद भी रोहन बोपन्ना नंबर-1 बने थे। बोपन्ना एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज होने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल थमा, बाबर आजम फिर बने टीम के कप्तान

रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) का यह 14वां एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल और एटीपी टूर लेवल पर 63वां फाइनल था। साथ ही बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी का यह पांचवां एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल रहा। बोपन्ना लिएंडर पेस के बाद सभी नौ एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट का फाइनल खेलने वाले दूसरे भारतीय हैं।

Tags: miami open cupRohan Bopannasports news
Previous Post

पल्लवी पटेल और असदुद्दीन ओवैसी मिलकर लड़ेंगे चुनाव, सपा की बढ़ेगी मुश्किल

Next Post

स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर लोकसभा सीट से ठोकेंगे ताल, INDIA गठबंधन से नहीं बनी बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Gujarat Titans bus catches fire
खेल

IPL 2026: बीच सड़क धू-धू कर जली गुजरात टाइटंस की बस, बाल-बाल बची शुभमन गिल की टीम

01/06/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Next Post
Swami Prasad Maurya

स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर लोकसभा सीट से ठोकेंगे ताल, INDIA गठबंधन से नहीं बनी बात

यह भी पढ़ें

UP By-Election

UP By-Election: फिर एक साथ आए ‘यूपी के दो लड़के’, सपा और कांग्रेस के बीच हुआ सीटों का बंटवारा

18/10/2024
former DGP Parambir Singh

पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की 9 जून तक नहीं होगी गिरफ्तारी

24/05/2021
CLAT

CLAT के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

07/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version