• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी पर लाठी, छत्तीसगढ़ की जनता पर लाठी चलाने जैसा: सीएम साय

Writer D by Writer D
04/04/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Sai

CM Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर/राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने गुरुवार को एक बार फिर राजनांदगांव में कांग्रेस को अपने सिर पर लाठी मारने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि चरणदास महंत और कांग्रेस का मोदी के सिर पर लाठी मारने की बात कहना वास्तव में छत्तीसगढ़ की जनता के सिर पर लाठी मारने जैसा है।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने राजनांदगांव में जनसभा में गरजते हुए कहा कि कांग्रेस में हिम्मत है तो वो उनके सिर पर पहली लाठी मारे। मुख्यमंत्री ने जनता से ही सवाल करते हुए पूछा कि देश के प्रधानमंत्री जो 140 करोड़ भारतवासियों के लिए चौबीस घंटे काम कर रहे हैं उनके लिए कांग्रेस का ऐसा बोलना क्या शोभा देता है? मुख्यमंत्री ने कहा की आज यह कांग्रेसी हमारे मोदी को फिर गाली दे रहे हैं। कभी इन्होंने उन्हें चौकीदार चोर कहा तो कभी मौत का सौदागर। अब चरणदास महंत कह रहे हैं कि भूपेश बघेल और देवेन्द्र यादव, मोदी को लाठी से मार सकते हैं।

भूपेश को आड़े हाथों लेते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले 5 साल की अपनी सरकार में बघेल ने केवल जनता को ठगने का काम किया। बड़े-बड़े छत्तीस वादे करके आई कांग्रेस की सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई । ऐसी धोखेबाज भूपेश सरकार को जनता ने विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंका और अब लोकसभा चुनाव में भी ऐसे लोगों को जनता ही सबक सिखाएगी।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने कहा की कांग्रेस के राज में कोयले में पच्चीस रुपये टन भूपेश टैक्स लगता था। शराब के दो काउंटर थे एक सरकार के पास और दूसरा सोनिया-राहुल के पास था। पूरी कांग्रेस शराब के पैसे से चलती थी। भूपेश ने तो देवों के देव महादेव को भी नहीं छोड़ा और महादेव एप के नाम से सट्टा कारोबार को संरक्षण दे कर प्रदेश के युवाओं और माता-बहनों को सट्टे की लत लगवाने का नैतिक अपराध किया। आज गूगल में भी 508 का मतलब महादेव सट्टा एप में भूपेश के कारनामे बताता है। मुख्यमंत्री ने कहा की डीएमएफ से लेकर नरवा, घुरवा, बाड़ी तक भ्रष्टाचार किया गया। भूपेश सरकार गोबर तक खा गई। यही कारण है की आज बघेल सरकार के नेता और अधिकारी जेल की हवा खा रहे हैं।

विष्णु देव साय (CM Sai) ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की आज तीन महीने 20 दिन उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रुपये क्विंटल धान की कीमत दी।

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने की मुख्यमंत्री साय से मुलाकात

साय (CM Sai) ने कहा की न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिना शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। साय ने रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है। सब काम सांय-सांय हो रहा है, यही कारण है की जनता कांग्रेस को बाय-बाय कह रही है।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा कि उनकी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। उन्होंने पहले 5 वर्ष सिर्फ गरीबों के लिए काम किया और पूरे दस साल के शासन में मोदी ने देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबको समृद्ध बनाया। इसलिए आप सभी से मैं अशीर्वाद मांगने आया हूं कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए राजनांदगांव लोकसभा से भाई संतोष पांडेय को सांसद बनाकर दिल्ली भेजें और प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में डालें।

आज की सभा में भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, लोकसभा उम्मीदवार संतोष पांडेय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक राजेश मूणत, भावना बोहरा, ईश्वर साहू, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, संतोष अग्रवाल, रविन्द्र वैष्णव भी उपस्थित थे।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnudev Sailok sabha elections 2024National newsRaipur news
Previous Post

बांसवाड़ा से मालवीया ने किया नामांकन दाखिल, सभा CM भजनलाल शर्मा हुए शामिल

Next Post

भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडेय के नामांकन में शामिल हुए सीएम साय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
CM Sai

भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडेय के नामांकन में शामिल हुए सीएम साय

यह भी पढ़ें

PM Modi

पीएम मोदी ने भिलाई IIT का किया लोकार्पण, कवर्धा और कुरुद को दी सेंट्रल स्कूल भवन की सौगात

20/02/2024
wish of child

मां बनने का सपना पूरा करेंगे ये ज्योतिषीय उपाय, मिलेगी भगवान की कृपा

07/12/2025
murder

जमीनी विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

22/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version