• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस ने कवर्धा को अशांत कर दिया, हिन्दू ध्वज और सनातनियों का अपमान किया: सीएम विष्णु देव साय

Writer D by Writer D
06/04/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Sai

CM Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कवर्धा/रायपुर। कांग्रेस ने अपने 5 साल के शासनकाल में कवर्धा को अशांत कर दिया था। यहां के तत्कालीन विधायक मोहम्मद अकबर की शह पर सनातनियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, हिन्दू ध्वज का अपमान किया गया। भुनेश्वर साहू की हत्या हुई। पिछले 5 वर्षों में कवर्धा ने क्या-क्या नहीं देखा। लेकिन कवर्धा की जनता ने भी बता दिया कि जीत हमेशा सत्य की होती है, सनातन की होती है। यहाँ से कांग्रेस को उखाड़ फेंका और अब भूपेश बघेल को भी ऐसे हराना है, जिससे कि वो दोबारा राजनांदगांव की तरफ देख भी न सके।कवर्धा में आयोजित विशाल जनसभा में शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) कांग्रेस और भूपेश बघेल पर खूब बरसे।

श्री साय (CM Sai) ने पिछली कांग्रेस सरकार को लूट और घोटाले की सरकार बताते हुए कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा-घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है। उनके इस कृत्यों को देखते हुए राजनांदगांव लोकसभा की जनता ने उसे भगाने के लिए पूरी तरह से कमर कस लिया है। कांग्रेसियों को फिर से मजा चखाना है।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपित आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है।

श्री साय (CM Sai)  ने कहा कि हमारी सरकार में मोदी की गारंटी का सारा काम सांय-सांय हो रहा है और चुनाव के बाद भी सांय-सांय करेंगे। भाजपा के सुशासन को देखकर कांग्रेस का बाय-बाय हो जा रहा है। कांग्रेस में भगदड़ मची है, जिससे उनके नेता उलूल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांत स्वभाव के नेता चरणदास महंत भी प्रधानमंत्री पर कुछ भी अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। ये सब कांग्रेस में हार की हताशा को बताता है।

विष्णु देव साय (CM Sai)  ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 3 महीने 23 दिन उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया। पी एस सी घोटाले की जांच सी बी आई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रुपये क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है।

श्री साय (CM Sai)  ने कहा कि ये चुनाव मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है, इसलिए आप सभी से आगामी 26 अप्रैल को कमल छाप पर बटन दबाकर भाई संतोष पांडेय को पुनः सांसद बनाकर दिल्ली भेजने का आग्रह करने आया हूँ। आप सभी से जीत का आशीर्वाद मांगने आया हूँ।

बिजली कंपनी के मुख्य गोदाम में लगी आग की जांच की जाएगी: सीएम साय

जनसभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायकगण भावना बोहरा, ईश्वर साहू भी उपस्थित थे।

भाजपा के स्थापना दिवस पर दी अपनी शुभकामनाएं-जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित विशाल जनसमूह को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन मुंबई के शिवाजी पार्क में भाजपा की स्थापना हुई थी, जिसके संस्थापक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी थे, मैं उनको कोटिशः नमन करता हूँ। अटल जी ने कहा था – अँधेरा छंटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा और कमल खिल गया, छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बन गई।

भाजपा प्रवेश के लिए लगा कांग्रेसियों का तांता-जनसभा में फिर एक बार कांग्रेसियों में भाजपा प्रवेश के लिए उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रहे चंद्रशेखर शुक्ला और जोगी कांग्रेस के नेता जनपद सदस्य अश्वनी यदु ने अपने 250 सदस्यों के साथ भाजपा प्रवेश किया।

Tags: Chhattisgarh newsCM Sailok sabha elections 2024National newsRaipur news
Previous Post

मुख्यमंत्री भजनलाल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ कर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

Next Post

तीन ठगों को 87 हजार की नगदी के साथ गिरफ्तार कर भेेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
उत्तराखंड

दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए आर्थिक मदद

26/09/2026
Next Post
Three thugs were arrested and sent to jail

तीन ठगों को 87 हजार की नगदी के साथ गिरफ्तार कर भेेजा जेल

यह भी पढ़ें

CM Yogi-Nitin Gadkari

उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता: नितिन गडकरी

13/07/2026

पीएम मोदी ने कहा स्टेशन महज़ ट्रेन पकड़ने  का स्थान नहीं रह गया है

05/03/2022
woman jumped

नौवीं मंजिल से कूदी महिला को पति ने पकड़ा हाथ, लेकिन उसके बाद जो हुआ…..

15/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version