• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेहरे पर लगाएं ये, निखार के साथ स्किन को मिलेगी ठंडक

Writer D by Writer D
24/07/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Glowing Skin

Glowing Skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मी (Summer) के आगाज के साथ ही त्वचा से जुड़ी परेशानियाँ भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में चेहरे को ग्लोइंग (Glowing Face) और खूबसूरत बनाने के साथ-साथ इसे ठंडा रखना भी बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिससे आपकी त्वचा एकदम कूल और मुलायम रहेगी। आप इन टिप्स को अपना सकते हैं।

एलोवेरा

त्वचा के लिए एलोवेरा किसी वरदान से कम नहीं है। गर्मियों के दिनों में एलोवेरा को त्वचा पर लगाने से ठंडक मिलती है और चेहरा भी ग्लो (Glowing Face) करेगा। एलोवेरा से टैनिंग, दाग-धब्बे और झांई की समस्या दूर हो जाती है।

चंदन

तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए आप चेहरे पर चंदन का लेप करें। चंदन की तासीर ठंडी होती है इससे त्वचा को ठंडक मिलती है। चंदन का लेप तैयार करने के लिए आप गुलाबजल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित तौर पर इस लेप को लगाने से पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं।

मुल्तानी मिट्टी

गर्मी में दिन में आप हफ्ते में एक बार मुल्तानी मिट्टी या उससे बना फेसपैक जरूर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर कील मुहांसे कम हो जाएंगे और रंगत में भी निखार आएगा। गर्मी में मुल्तानी मिट्टी फेस को ठंडा रखती है। इससे त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है।

दही

दही लगाने से त्वचा पर ग्लो (Glowing Face)आता है। दही लगाने से स्किन मुलायम बनती है। गर्मी में चेहरे पर ठंडी दही का इस्तेमाल करने से चेहरा ठंडा रहता है। आपको गर्मी में दही का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

बर्फ

अगर आपको धूप में जलन और चेहरा लाल हो जाता है तो दिन में एक बार कम से कम आइस से मसाज करें। इससे फेस पर ग्लो (Glowing Face)आता है और पसीना और चिपचिपाहट की समस्या दूर हो जाती है। गर्मी में बर्फ लगाने से ठंडक का अहसास होता है।

आलू

गर्मियों में आलू फेस को ठंडा रखने के साथ-साथ चेहरे के दाग-धब्बे दूर करके निखार लाने का असरदार नुस्खा है। इसके लिए एक आलू के रस में कच्चा दूध डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें और 15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस फेस पैक को आप हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

तरबूज

तरबूज को पानी का अच्छा सोर्स माना जाता है। जो कि स्किन के एक्ट्रा ऑयल को सोखकर पोर्स को टाइट रखने में मदद करता है। इसके लिए आप तरबूज के एक टुकड़े को मैश करके डायरेक्ट फेस पर अप्लाई कर सकते हैं और 20 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

खीरा

खीरे में मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए और एंटी ऑक्सीडेंट एजेंट चेहरे की डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर फ्रेश और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। आप खीरे में एलोवेरा को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। एलोवेरा में एंटी-एजिंग और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते है जो दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करने में मदद करते है।

Tags: beauty hacksBeauty tipsglowing skin in summerhydrating your skin during summernatural remedies for healthy summer skinprotecting skin from sun damageSkin Careskin care in summersummer makeup tipssummer skincare tips
Previous Post

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

Next Post

बच्चों के लिए डायपर ना बन जाए परेशानी, हो सकते हैं ये नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

Dry Skin
फैशन/शैली

रूखी त्वचा से मिलेगा निजात, करें इस फल का इस्तेमाल

11/08/2026
Nag Panchami
Main Slider

नाग पंचमी पर घर में ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और नियम

11/08/2026
Raksha Bandhan-Grahan
Main Slider

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें राखी बांधने का शुभ समय

11/08/2026
Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
earthen pot
फैशन/शैली

मिट्टी के बर्तन में पहली बार खाना बनाने से पहले करें ये काम

11/08/2026
Next Post
Diaper

बच्चों के लिए डायपर ना बन जाए परेशानी, हो सकते हैं ये नुकसान

यह भी पढ़ें

murder

चचेरे भाई की भाला मारकर हत्या, हत्यारोपी दो भाई गिरफ्तार

20/12/2021
CM Dhami

उत्तराखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेगा एक-एक मत: सीएम धामी

05/04/2024
Tajia

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, दो की मौत, 30 झुलसे

29/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version