• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

140 करोड़ लोगों के विकास के लिए मोदी जरूरी : धामी

Writer D by Writer D
07/04/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई टिहरी। चंबा में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) जहां कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए जमकर बरसे वहीं प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड का हितैषी बताते हुए कहा कि टिहरी में जी-20 के दो-दो सम्मेलन करवाने का मौका दिया। इससे देश-विदेश के लोगों के बीच टिहरी की पहचान बनी। मु

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) चंबा में टिहरी से लोकसभा सीट की उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड से विशेष लगाव है। इसका परिणाम है कि टिहरी का मास्टर प्लानिंग भी प्रधानमंत्री के दिलोदिमाग में है। टिहरी के लिए टनल की डीपीआर पर तेजी से कार्य हो रहा है। टिहरी के 7800 करोड़ के प्रोजेक्टों के तहत रिंग रोड़ का काम शुरू किया जा रहा है। टिहरी झील के विकास के लिए एडीबी की मदद से 1300 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। चुनाव से पहले 8 हजार करोड़ की घोषणाओं में टिहरी के लिए करोड़ों की योजनाओं की घोषणा की गई है।

कांग्रेस पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि कांग्रेस परिवार वाद, भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार को हमेशा बढ़ावा देती आई है। जबकि प्रधानमंत्री मोदी देश के विकास के विकास की बात करते हैं। देश के 140 करोड़ लोगों के जीवन स्तर को बढ़ाने की बात करते हैं। इसलिए इस बार का चुनाव देश के विकास का चुनाव, देश के सशक्तिकरण का चुनाव और देश के विश्व पटल पर स्थापित करने का चुनाव है। इसके लिए मोदी सरकार को 400 सीटें पार करवाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी की सरकार बनने की बात हो रही है। ऐसे में टिहरी का योगदान अहम होना चाहिए। टिहरी सीट पांच लाख से अधिक वोटों से विजयी होनी चाहिए।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश का विकास हुआ है। उससे भारत को सपेरों का देश कहने वाले अमेरिका व यूरोप के लोग भी अचंभित हैं। देश में स्किल इंडिया व मेक इन इंडिया कार्यक्रमों देश के विकास को चरम पर पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी गरीबी को जड़ से उखाड़कर फेंकने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसके तहत युवाओं, महिलाओं व किसानों को लखपति दीदी, किसान सम्मान, उज्ज्वला योजना, हर घर नल, गरीब कल्याण योजना के तहत लाभ पहुंचाया जा रहा है। 140 करोड़ लोगों के लिए समर्पित मोदी ने देश में 370 खत्म करने के साथ ही उत्पीड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम किया है।

उन्होंने देश में राम मंदिर का निर्माण कर राम को लेकर सवाल करने वालों का मुंह बंद करने का काम किया है। राज्य सरकार अब अयोध्या में उत्तराखंड के लोगों के लिए गेस्ट हाउस बनाने का काम करेगी। सेना का मनोबल बढ़ाने का काम पीएम मोदी ने किया है। आज दुश्मन को मुंहतोड़ जबाब देने के लिए किसी परमिशन की जरूरत नहीं है। गोली का जवाब गोले से देने को आदेश हैं।

श्रीरामलला का मंदिर ही नहीं, चार करोड़ गरीबों के मकान भी बने: सीएम योगी

कांग्रेस को विकास के साथ ही महिला विरोध करार देते हुए धामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब तक एक सीट भी महिला को कांग्रेस ने नहीं दी है। कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को ठगबंधन की की संज्ञा देते हुए कहा कि यह वंशवाद व परिवार वाद को बचाने का बंधन है। जनसभा को टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय व पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनै ने भी संबोधित कर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, जाखणीधार की प्रमुख सुनीता देवी, विधान सभा टिहरी प्रभारी सुभाष रमोला, शिवानी विष्ट, राजेंद्र जुयाल, विनोद रतूड़ी, मुलायम सिंह रावत, सह संयोजक मस्ता नेगी, मेहरबान सिंह, अतर सिंह, खेम सिंह चौहान, सुशील बहुगुणा, उर्मिला राणा आदि मौजूद रहे।

Tags: chamba newscm dhamidehradun newsdhami newslok sabha elections 2024National newstihari newsUttarakhand News
Previous Post

अखिलेश ने मुख्तार अंसारी के घर पहुंचकर परिजनों से मिल प्रकट की शोक संवेदना

Next Post

मेरी लड़ाई हरीश रावत से नहीं, विचारधारा और मुद्दों से है : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami placed major proposals before the Railway Minister
उत्तराखंड

उत्तराखंड को रेल कनेक्टिविटी की सौगात! सीएम धामी ने रेल मंत्री के सामने रखे बड़े प्रस्ताव

09/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो : मुख्यमंत्री

09/07/2026
Kartarpur Corridor
Main Slider

करतारपुर कॉरिडोर पर SGPC की पहल, श्रद्धालुओं को राहत की उम्मीद

09/07/2026
Four arrested in cashier murder case
क्राइम

कैशियर हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

09/07/2026
Bhupesh-Charanjeet
Main Slider

प्रियंका गांधी की सक्रियता के बाद पंजाब कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल शुरू

09/07/2026
Next Post
Trivendra Singh Rawat

मेरी लड़ाई हरीश रावत से नहीं, विचारधारा और मुद्दों से है : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

यह भी पढ़ें

ganesh chaturthi

जानें कब है गणेश चतुर्थी, नोट करें गणपति की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

24/08/2022
Former BJP MLA Suresh Rathore married an actress

बीजेपी के पूर्व विधायक ने ​अभिनेत्री से की शादी, पार्टी ने थमाया नोटिस, UCC कानून का किया उल्लंघन

24/06/2025
CM Yogi

अब टीएमसी का खेल खत्म होगा और बंगाल का विकास शुरू होगा: सीएम योगी

20/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version