• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक की निर्मम हत्या, प्रेमिका के घर से शव बरामद

Writer D by Writer D
11/09/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जनपद के बडेसर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में रविवार की सुबह उसके बिस्तर पर एक युवक का लहूलुहान शव पाया गया।

रविवार सुबह युवक का शव प्रेमिका के कमरे में बेड पर मिला। पुलिस ने हत्यारोपी महिला केसरी देवी पत्‍नी अरविंद राम को हिरासत में लिया है। केसरी देवी मनोरथपुर गांव में सफाईकर्मी है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला का कहना है कि मृतक युवक (प्रेमी) मुझे परेशान करता था। गुस्से में आकर उसकी जान (Murder) ले ली।

गौरतलब हो कि बड़ेसर थाना क्षेत्र के मनोरथपुर निवासी मनीष कुमार सिंह (26) बिहार में प्राइवेट नौकरी करता था। उसका पास के ही एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला के घर आना-जाना था। वह दो बच्चों की मां है। महिला का पति मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही है। युवक द्वारा महिला को परेशान करने के संदर्भ में पूर्व में पंचायत भी हो चुकी है। रविवार रात महिला के दोनों बच्चे उसी गांव स्थित पुराने घर पर अपने दादा के पास सोने गए थे। महिला अपने घर में अकेली थी। देर रात किसी समय मनीष भी पहुंचा। सुबह उसका लहूलुहान शव महिला के बेड पर मिला। पेट और चेहरे धारदार चाकू से वार किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ जारी है। उसका कहना है आरोपी उसके घर आता-जाता था। पूर्व में थाने में पंचायत भी हो चुकी है लेकिन वह उसे परेशान करता था। इसी से आजिज आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। मौके से आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsgajipur news
Previous Post

40 मंज़िला बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 7 की मौत, एक घायल

Next Post

झूठ और फरेब का पुलिंदा है योगी सरकार: स्वामी प्रसाद मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Swami Prasad Maurya

झूठ और फरेब का पुलिंदा है योगी सरकार: स्वामी प्रसाद मौर्य

यह भी पढ़ें

नोएडा फिल्म सिटी का क्या हुआ? what happened to Noida Film City?

महाराष्ट्र : पत्नी को ईडी का नोटिस मिलने पर राउत ने भाजपा पर साधा निशाना

28/12/2020
LAC पर तैनात किए विध्वंसक टैंक destroyer tank deployed on LAC

भारत माइनस 40 डिग्री में भी देगा चीन को मुंहतोड़ जवाब, LAC पर तैनात किए विध्वंसक टैंक

27/09/2020
sakat chauth

सकट चौथ पर करें ये चमत्कारी उपाय, तरक्की में आ रही बाधाएं हो जाएंगी समाप्त

10/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version