• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस की कुटिल चालों से हुआ देश का विभाजन: सीएम योगी

Writer D by Writer D
09/04/2024
in उत्तर प्रदेश, पीलीभीत, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि स्वर्णिम युग के रूप में भारत मोदी जी के नेतृत्व में ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर है। हम सभी ने बदलते हुए भारत को देखा है। बदलते भारत में सुरक्षा, सम्मान, विकास परियोजनाएं और गरीब कल्याण योजनाओं का कोई सानी ही नहीं है। गुरु नानक देव का जन्म जिस भूमि पर हुआ था, वह कभी अखंड भारत का हिस्सा था। कांग्रेस की कुटिल चालों से देश का विभाजन हुआ, लेकिन सिख भावना और भारत की आस्था का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण संभव हो पाया।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को ड्रमंड इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा में पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद और बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार के लिए वोट की अपील की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्रि एवं भारतीय नव संवत्सर की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि भारत के हिंदू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों ने खुद को बलिदान कर दिया था। बाल दिवस किसी और दिन पर मनाया जाता था, लेकिन भारत के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले साहिबजादों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए प्रधानमंत्री ने 26 दिसंबर की तिथि को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का अवसर दिया। यह आयोजन आज हर जगह हो रहा है।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि पीलीभीत एक ओर कृषि के लिए जाना जाता है तो वहीं अपनी अद्भुत कला के लिए भी जाना जाता है। गन्ना किसान यहां की मिठास को देश-प्रदेश व दुनिया में पहुंचाने का कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया कि किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान अब समय पर हो रहा है, अन्यथा पहले कई वर्ष लगते थे और गन्ना किसान देखता रह जाता था।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि कोई सोचता था कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो पाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में यह संभव हो पाया है। भाजपा प्रत्याशियों के लिए विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए मोदी जी आपके बीच में हैं। दस वर्ष में हमने बदलते भारत में देखा है। यह आपके एक वोट की कीमत ने किया है। आपका वोट गलत हाथों में जाता था तो भ्रष्टाचार में संलिप्त, सुरक्षा-नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली, आतंकियों को बिरयानी खिलाने वाली, देश में उपद्रव करवाने वाली और अन्नदाता किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली सरकारें आती थीं।

भारत आज पिछलग्गू राष्ट्र नहीं, बल्कि ग्लोबल पावर बन रहा है-

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 2014 व 2019 में मतदाताओं ने वोट की कीमत को समझा और मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास किया तो आज हम बदलते हुए भारत को देख रहे हैं। भारत आज पिछलग्गू राष्ट्र नहीं, बल्कि ग्लोबल पावर बन रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि भारत की आवाज-‘फिर एक बार-मोदी सरकार’, ‘अबकी बार-400 पार’ के संकल्प के साथ हम सब जुड़ें। सीएम ने आह्वान किया कि चुनाव के दिन पहले तीन घंटे के अंदर खुद भी मतदान करें, साथ ही मतदाताओं को ले जाकर अवश्य मतदान कराएं।

चुनावी माहौल के बीच अखिलेश यादव को एक और झटका, इस जिले के जिलाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, राज्य सरकार के मंत्री राकेश सचान, बलदेव सिंह औलख, संजय सिंह गंगवार, बरेली के सांसद संतोष गंगवार, पीलीभीत से प्रत्य़ाशी जितिन प्रसाद, बरेली से प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार, पूर्व मंत्री सुरेश राणा आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024oygi newspilibhit news
Previous Post

चुनावी माहौल के बीच अखिलेश यादव को एक और झटका, इस जिले के जिलाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Next Post

मंगलवार को नहीं दिखा ईद का चांद, 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Eid

मंगलवार को नहीं दिखा ईद का चांद, 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद

यह भी पढ़ें

राहुल-प्रियंका

राहुल-प्रियंका को लेकर पुलिस दिल्ली रवाना, पर्सनल बेल बॉन्ड पर छोड़ा

01/10/2020
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 UP assembly election 2022

योगी सरकार को महिला अपराध के आंकड़े छिपाना महंगा पड़ेगा : प्रियंका गांधी

04/09/2020
Jyeshtha Amavasya

बेहद खास होगी ज्येष्ठ अमावस्या, एक साथ मनाए जाएंगे ये बड़े व्रत

06/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version