• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल-प्रियंका को लेकर पुलिस दिल्ली रवाना, पर्सनल बेल बॉन्ड पर छोड़ा

Desk by Desk
01/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, हाथरस
0
राहुल-प्रियंका

राहुल-प्रियंका

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। यूपी के हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिए निकल गए। इसके बाद यूपी पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर दोनों कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली: ITPO इस साल ट्रेड फेयर की मेजबानी नहीं करेगा

हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला को नोएडा के बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट पर लेकर जाया गया। अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को वापस दिल्ली ले जाया  गया। गौतमबुध नगर पुलिस दिल्ली की सीमा में दिल्ली पुलिस को सौंप कर आएगी दोनों को पर्सनल बैल बॉन्ड पर छोड़ा है।

जानकारी के अनुसार राहुल, प्रियंका और पुलिस के बीच बातचीत हुई है, जिसके बाद वे दिल्ली वापस लौटने के लिए तैयार हो गए हैं।

एक घमंडी सत्ता मासूम बच्चियों के मृत शरीरों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है

हाथरस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि एक घमंडी सत्ता मासूम बच्चियों के मृत शरीरों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। अन्याय को रोकने के बजाए, खुद अन्याय कर रही है। महिलाओं के लिए एक सुरक्षित समाज और प्रदेश के लिए- जहां वो आजादी से जी सकें और आगे बढ़ सकें – हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

एक घमंडी सत्ता मासूम बच्चियों के मृत शरीरों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। अन्याय को रोकने के बजाए, खुद अन्याय कर रही है।

महिलाओं के लिए एक सुरक्षित समाज और प्रदेश के लिए- जहां वो आज़ादी से जी सकें और आगे बढ़ सकें – हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 1, 2020

योगी सरकार अधर्मी है: रणदीप सुरजेवाला

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यूपी योगी सरकार अधर्मी है। खुद को ‘योगी’ कहने वाले अजय बिष्ट ने भारत के हिन्दू रीति रिवाज को भी ठुकरा दिया। विधि विधान के विपरीत, सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार किया गया। ये हत्या है, हमारी सभ्यता की, संस्कार की और धर्म की। अब राहुल जी व प्रियंका जी को रोक अहंकारी चेहरा उजागर हुआ।

योगी सरकार अधर्मी है।

खुद को ‘योगी’ कहने वाले अजय बिष्ट ने भारत के हिन्दू रीति रिवाज को भी ठुकरा दिया।

विधि विधान के विपरीत, सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

ये हत्या है, हमारी सभ्यता की, संस्कार की और धर्म की।

अब राहुल जी व प्रियंका जी को रोक अहंकारी चेहरा उजागर हुआ।

— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 1, 2020

रणदीप सुरजेवाला ने एक के बाद एक ट्वीट करके यूपी व केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भगवा चोला पहनने से कोई धर्म का ठेकेदार नहीं बन जाता। धर्म ‘न्याय’ है। धर्म ‘नीति’ है। धर्म ‘साफ नियत और इंसाफ’ है। धर्म के झूठे ठेकेदारों को इस्तीफ़ा देना चाहिए।

भगवा चोला पहनने से कोई धर्म का ठेकेदार नही बन जाता।

धर्म ‘न्याय’ है।

धर्म ‘नीति’ है।

धर्म ‘साफ़ नियत और इंसाफ़’ है।

धर्म के झूठे ठेकेदारों को इस्तीफ़ा देना चाहिए। https://t.co/WkXmAUqqMw

— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 1, 2020

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, लाला लाजपत राय ने कहा था मेरे तन पर पड़ा लाठी का एक एक वार अंग्रेजी राज के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। राहुल जी और प्रियंका जी के काफिले पर चल रहीं लाठियां भी योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगी।

देशभर में चर्चा का केंद्र बने हाथरस कांड को लेकर यूपी पुलिस ने बड़ा बयान दिया है। कहा गया है कि हाथरस मामले में मृतक लड़की से दुष्कर्म नहीं हुआ था। आगरा में विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के बाद ये दावा यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने किया है। उन्होंने कहा कि मामले को अनावश्यक तूल देकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हाथरस कांड को लेकर यूपी सरकार पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है।

Tags: Hathras casehathras case in hindihathras case newshathras kand in hindihathras news in hindihathras news todayIndia News in HindiLatest India News UpdatesPriyanka Gandhi Vadrarahul gandhiRahul Gandhi Newsutar pradesh policeYamuna ExpresswayYogi Adityanathउत्तर प्रदेश पुलिसप्रियंका गांधी वाड्रायोगी आदित्यनाथराहुल गांधीराहुल-प्रियंका
Previous Post

दिल्ली: ITPO इस साल ट्रेड फेयर की मेजबानी नहीं करेगा

Next Post

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल कोरोना पॉजिटिव मिले

Desk

Desk

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल कोरोना पॉजिटिव मिले

यह भी पढ़ें

papaya

इस फल से बना फेस पैक से आएगा गज़ब का निखार

12/04/2023

शोपियां में आतंकियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकवादी

07/10/2020
Devuthani Ekadashi

देवउठनी एकादशी पर करें ये उपाय, संवर जाएगा अपना जीवन

16/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version