• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘लड़कियों को PG तक मुफ्त शिक्षा, मुफ़्त राशन में गेहूं की जगह आटा…,’ सपा ने जारी किया घोषणा पत्र

Writer D by Writer D
10/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Samajwadi Party manifesto

Samajwadi Party Manifesto released

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बुधवार को लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। उन्होंने अपने घोषणापत्र में मनरेगा मजदूरों का मेहनताना बढ़ाने का वादा किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों को एमएसपी (MSP) दिए जाने की वकालत की है।

सपा के मेनिफेस्टो (Samajwadi Party Manifesto) के अहम वादे

>> मनरेगा के तहत मजदूरी बढ़ाकर 450 रुपये की जाएगी और कार्य के दिन  150 तक किये जाएंगे। मनरेगा की तर्ज पर शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम 2024 के पहले संसदीय सत्र में लागू किया जाएगा।

>> सभी रिक्त पड़ी सरकारी नौकरियों को तत्काल भरा जाएगा। सभी के लिए राष्ट्रीय रोजगार नीति और मिशन रोजगार स्थापित किया जाएगा। युवाओं के लिए लैपटॉप वितरण योजना पूरे देश में लागू की जाएगी। पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाएगा।

>> पुलिस सहित सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण। ‘फ्री गर्ल चाइल्ड एजुकेशन’ कन्याओं के लिए ‘केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा।’ संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह तक की मासिक पेंशन दी जाएगी।

>> जातीय जनगणना में देर नहीं होनी चाहिए, 2025 तक जातीय जनगणना कराएंगे जिससे 2026 तक सबको उचित तरीके समाधान मिल सके।

>> मुफ़्त राशन में गेहूं की जगह आटा देंगे। पौष्टिकता और गुणवत्ता में ये आटा देश की सबसे अच्छी कंपनियों के आटे के मुकाबले का होगा।

>> हर राशनकार्ड धारी परिवार को 500 रूपये का मोबाइल डाटा मुफ़्त देंगे। मुफ़्त डाटा से डिजिटल सम्पन्न बनाम डिजिटल विपन्न में ‘डिजिटल डिवाइड’ का अंतर नहीं रह जाएगा।

>> सभी किसानों के ऋण साल के अंत तक माफ किए जाएंगे।

>> दुग्ध एवं किसानों को स्वामीनाथन की रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी।

>> किसान आयोग का गठन।

>> छोटे और सीमांत किसानों को 5000 रुपए महीना पेंशन।

>> 10 किमी पर एक कृषि मंडी बनाएंगे।

सपा ने तीसरी बार बदला यहां का प्रत्याशी, ‘नेताजी’ के परिवार के इस सदस्य को दिया टिकट

>> यूपी के गन्ना किसानों के लिए दस हजार करोड़ का रोलिंग फंड।

>> बेटियों की पीजी तक मुफ्त शिक्षा।

>> सामाजिक न्याय, लोकतंत्र बचाना, मीडिया की आजादी।

>> 2029 तक सबको न्याय देने का वादा।

>> 2029 तक भूख से मुक्ति और गरीबी का उन्मूलन।

>> 2025 तक सभी आरक्षित रिक्त पदों को भरा जाएगा।

>> निजी क्षेत्र में सभी की भागीदारी।

Tags: akhilesh yadavlok sabha elections 2024Lucknow NewsSamajwadi partysp manifesto
Previous Post

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में STF को बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड रवि अत्री अरेस्ट

Next Post

दस नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने शपथ ली

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
Rajya Sabha Members

दस नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने शपथ ली

यह भी पढ़ें

Sukhjinder Singh Randhawa met Amit Shah

अमित शाह से मिले सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब की राजनीति गरमाई

03/07/2026
बारिश rain

दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान में 24 से 36 घंटों में होगी बारिश

29/11/2020
राममयी हुई काशी

अयोध्या के साथ ही राममयी हुई काशी, गंगा आरती की दीपमाला में लिखा जय श्री राम

02/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version