• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

6 साल के बच्चों का ही होगा कक्षा एक में एडमिशन, उससे कम के बच्चे जाएंगे बालवाटिका

Writer D by Writer D
11/04/2024
in शिक्षा
0
Admission

Admission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्र एवं छात्राओं के नामांकन (Admission) के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा समस्त जनपदों के जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को जारी किए गए निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि प्रदेश में परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक में दाखिला बच्चे की आयु छह वर्ष होने पर ही किया जाएगा। छह साल से कम आयु के बच्चों का नामांकन बालवाटिका में कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने नए सत्र में 6 से 14 आयु वर्ग के शत प्रतिशत बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में छात्र एवं छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया को लेकर निर्देश दिए गए हैं।

नामांकन के समय जरूरी होगा आधार कार्ड

शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि एक अप्रैल 2024 को छह साल की आयु पूरा करने वाले बच्चों का ही कक्षा एक में नामांकन (Admission) किया जाएगा। 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नामांकन किसी भी दशा में नहीं किया जाएगा। 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नामांकन बालवाटिका में कराया जाए। इसके अतिरिक्त विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कराकर, आउट ऑफ स्कूल बच्चे, जिनकी आयु 6 वर्ष से अधिक है, उनका आयुसंगत कक्षा में नामांकन किया जाए।

नामांकन (Admission)  के समय बच्चों का आधार नंबर भी अंकित किया जाए। बच्चे का आधार कार्ड न होने की दशा में उनके माता-पिता का आधार नंबर अंकित किया जाए। यदि माता-पिता का भी आधार कार्ड नहीं बना है तो नामांकन के दो सप्ताह के अंदर आधार कार्ड अवश्य बनवा लिया जाए। नामांकन पंजिका में बच्चे के माता-पिता दोनों के नाम अंकित किए जाएं। माता तथा पिता दोनों की मृत्यु की दशा में विधिक अभिभावक का नाम अंकित किया जाए।

निदेशालय को हर सप्ताह देनी होगी नामांकित छात्रों की सूचना

बेसिक शिक्षा निदेशक ने कहा है कि नामांकन (Admission) के समय बच्चे के परिवार का राशन कार्ड नंबर और उसकी श्रेणी को भी दर्ज किया जाएगा। साथ ही बच्चे के वर्ग तथा श्रेणी को भी अंकित किया जाएगा। यही नहीं निदेशक ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या एक से 30 अप्रैल तक नामांकित छात्रों की सूचना हर सप्ताह निदेशालय को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही नए सत्र में कक्षा छह से 14 साल के हर बच्चे का स्कूल में नामांकन कराकर निशुल्क शिक्षा देने के लिए अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

छह साल की आयु में ही कक्षा एक में प्रवेश (Admission) को लेकर पिछले साल ही आदेश जारी किया गया था। पिछले साल इसमें थोड़ी रियायत दी गई थी, लेकिन इस बार निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराने के लिए विभाग संकल्पित नजर आ रहा है।

Tags: basic education deaprtmentLucknow Newsschool admissionup news
Previous Post

सीएम धामी ने किया यज्ञोपैथी रिसर्च सेंटर का उद्घाटन

Next Post

जिसके ऊपर 508 करोड़ लेने का आरोप, उसे कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार: सीएम साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Haryana TET Result Released
शिक्षा

हरियाणा टीईटी रिजल्ट जारी, BSEH ने जारी किए परीक्षा परिणाम

06/08/2026
UPPSC
Main Slider

UPPSC Exam Calendar 2026 जारी, PET से PCS तक कई परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

05/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

जिसके ऊपर 508 करोड़ लेने का आरोप, उसे कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार: सीएम साय

यह भी पढ़ें

लाल किला हिंसा: एक लाख का इनामी गुरजोत सिंह पंजाब से गिरफ्तार

28/06/2021
Poision

पत्नी से छींटाकशीं से परेशान शिक्षक ने जहर खाकर की आत्महत्या, नोट में लिखी ये बात

24/03/2021
Mahindra XEV 9S - XUV 7XO

लॉन्च होते ही इन 2 गाड़ियों ने मचाया धमाल, बुकिंग के लिए टूट पड़े लोग

15/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version