• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने विश्व में पढ़ाया भारत का गौरव, किया देश का ऐतिहासिक विकास : योगी

Writer D by Writer D
15/04/2024
in राष्ट्रीय, बिहार, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवादा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) नवादा में भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में महान देश के रूप में भारत का गौरव बढ़ाया है। देश में कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अप्रतिम विकास भी किया ।इस कारण 400 सांसदों के साथ वे तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे ।

सोमवार को नवादा जिले के अकबरपुर में नवादा लोकसभा के राजग उम्मीदवार विवेक ठाकुर के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 सांसदों के साथ तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने ,इसके लिए जरूरी है कि विवेक ठाकुर को नवादा से भारी बहुमत के साथ विजय बनाएं ।उन्होंने कहा कि नवादा सप्त ऋषियों की साधना भूमि ,बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ कृष्णा सिंह की जन्मभूमि ,लोकनायक जयप्रकाश नारायण की कर्मभूमि रही है। जिसके लिए यहां के लोग सच्चाई पर भरोसा कर विकसित भारत का सपना पूरा करने में विवेक ठाकुर को भारी बहुमत से जिताएंगे ।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों में गरीबी दूर करने के लिए व्यापक कार्य किए हैं । देश की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज ,60 करोड़ गरीबों को मुफ्त शौचालय, करोड़ों गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्ती इलाज की व्यवस्था,40 करोड़ गरीबों को गैस का मुफ्त कनेक्शन देकर एक बड़ा जन कल्याणकारी कार्य किया है।

उप्र के लोगों ने परिवार वालों को नकार दिया, अब बिहार के लोगों की बारी: योगी

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि जम्मू- कश्मीर में भारत का संविधान लागू नहीं होता था ।जिस कारण धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर को भारत का एक अंग के रूप में स्थापित किया ।अब जम्मू- कश्मीर में भी भारत का कोई नागरिक जमीन खरीद सकता है ।जो सुविधा पूर्व में नहीं थी ।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि एनडीए उम्मीदवार विवेक ठाकुर को जीत का माला पहनाते हुए कहा कि इन्हें भारी बहुमत से जिताएं। तभी बिहार तथा देश का कल्याण हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राम मंदिर का निर्माण कराया गया। जिसमें पहला उपहार बिहार ने भी भेजा था। बिहार तपस्या की भूमि ,क्रांति की भूमि रही है। इस कारण बिहार के नेता परिवर्तन के अग्रदूत के रूप में देश में काम किया है। यही वजह है कि मैं बिहार को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखता हूं। इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए उनके आशीर्वाद से चुनाव जीतने का दावा किया है ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल सिंह, विधायक अरुण देवी, भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ पूनम शर्मा ,जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ,वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार चुन्नू आदि उपस्थित थे।

Tags: bihar newscm yogilok sabha elections 2024National newsnawada newsYogi News
Previous Post

उप्र के लोगों ने परिवार वालों को नकार दिया, अब बिहार के लोगों की बारी: योगी

Next Post

धामी बोले- कांग्रेस भ्रष्टाचार और परिवारवाद की गारंटी देने वाली पार्टी, भ्रष्टाचारियों ने आज ठगबंधन बना लिया है

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami attended the launch of 'Apnapan – My Experiences with Narendra Modi'
राजनीति

अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण में शामिल हुए धामी

26/05/2026
Kesahv Prasad Maurya
Main Slider

2047 तक ‘वनवास’ पर रहेगा विपक्ष, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का एनकाउंटर जारी रहेगा: डिप्टी सीएम

26/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से जोड़ें: मुख्यमंत्री योगी

26/05/2026
DGP
Main Slider

चार साल बाद यूपी पुलिस को मिलेगा परमानेंट DGP… जानें कौन रेस में सबसे आगे?

26/05/2026
Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम यात्रा में तेजी से बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या, टूट रहे पुराने रिकॉर्ड

26/05/2026
Next Post
CM Dhami

धामी बोले- कांग्रेस भ्रष्टाचार और परिवारवाद की गारंटी देने वाली पार्टी, भ्रष्टाचारियों ने आज ठगबंधन बना लिया है

यह भी पढ़ें

Rupees

चेकिंग के दौरान कार से मिला नोटों का पहाड़, गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन

29/01/2023

जनता के विश्वास एवं उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे हम : सीएम धामी

12/04/2022
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

25/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version