• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र के लोगों ने परिवार वालों को नकार दिया, अब बिहार के लोगों की बारी: योगी

Writer D by Writer D
15/04/2024
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना/औरंगाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को बिहार के औरंगाबाद पहुंचे। उन्होंने यहां औरंगाबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुशील सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने परिवार वालों को नकार दिया, अब बिहार के लोगों की बारी है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने भाषण को दौरान राजद एवं सपा पर एक साथ हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद से कोई उम्मीद न कीजिए। यह चुनाव नेशन फर्स्ट और फैमिली फर्स्ट के बीच होने जा रही है। अच्छा हुआ कि एनडीए को बिहार में और सशक्त बनाने में हमें सफलता प्राप्त हुई। बिहार में लालू यादव के परिवार के लिए ही सीट कम पड़ रही थी। यह परिवार तक ही सीमित हो गए। परिवार के बाहर सोच है ही नहीं। विकास भी परिवार का, सीट भी परिवार को, योजनाओं का लाभ भी परिवार को ही मिलना है। योगी ने कहा कि एक परिवार बिहार और एक परिवार उत्तर प्रदेश में है। उप्र की जनता उन्हें जवाब दे चुकी है, अब बिहार के लोगों को जवाब देने के लिए तैयार होना है। जातिवादी ताकतों को नकार दें।

उप्र मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 50 करोड़ लोगों के जनधन अकाउंट मोदी सरकार में खोल दिए गए हैं। इससे दिल्ली से सरकार कोई पैसा भेजती है तो सीधे अकाउंट में जाए। बीच में कोई दलाल डकैती न डालने पाए। पीएम आवास योजना में चार करोड़ लोगों को पक्का मकान दिया गया है। योगी ने कहा कि हम लालूजी से कहेंगे, आप संख्या बढ़ाइए, मोदीजी फ्री में मकान दे ही रहे हैं। अगले पांच वर्ष में तीन करोड़ और आवास देंगे। उप्र व बिहार को इसका सर्वाधिक लाभ भी मिलेगा। योगी ने कहा कि कोरोना के दौरान बिहार के लोग अन्य राज्यों से निकल रहे थे तो हमने कहा कि यह मां सीता के मायके के लोग हैं, उनसे भेदभाव नहीं होगा, जो सुविधा उप्र वासियों को मिले, वही सुविधा बिहार वालों को भी मिले। यूपी में मिली सुविधा की सभी लोगों ने सराहना की थी।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि राजद के समय बिहार के सामने पहचान का संकट हो गया था। उन्होंने वही गुंडाराज फिर से लागू करने का प्रयास किया, लेकिन यूपी में गुंडों को लटका दिया जाता है, मिर्च का झोंका अलग से लगा दिया जाता है। वे गले में तख्ती लगाकर चलते हैं कि एक बार जान बख्श दो, अब कोई गलती नहीं होगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाया तो दूसरी तरफ बड़े-बड़े माफिया को राम नाम सत्य की यात्रा पर भी भेज दिया। बोलचाल में हम राम-राम और जयश्री राम बोलते हैं, लेकिन देश के खिलाफ साजिश करने वालों का राम नाम सत्य भी करते हैं।

80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ

उप्र मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 करोड़ के उप्र में कोई दंगा, कर्फ्यू या समस्या नहीं है। यह काम केवल भाजपा व एनडीए ही कर सकेगी। उन्होंने कहा कि अब तक हमने कांग्रेस, राजद के दलदल और गड्ढों को पाटने और कचड़े को साफ करने में समय लगाया। अब स्पीड बढ़ाकर भारत को ग्लोबल लीडर बनाने का समय आ गया है। योगी ने कहा कि राजद व कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद, गरीबों के हकों पर डकैती डाली, अराजकता, दंगे, अव्यवस्था समेत हर समस्या दी और इनका समाधान मोदी नेतृत्व में एनडीए ने दिया। विकास में बाधक इन समस्याओं को पालने की आवश्यकता नहीं है।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस व राजद के लोग कहते थे कि राम हुए ही नहीं, अब कहते हैं कि राम सबके हैं। इन पर विश्वास न करना, यह धोखा देंगे। पहचान का संकट देने वालों को एक-एक वोट के लिए तरसा दीजिए। उन्होंने कहा कि सुशील सिंह को मिले वोट की गूंज उत्तर प्रदेश में सुनाई देगी।

बचा-खुचा नक्सलवाद भी पांच वर्ष में स्वाहा हो जाएगा

उप्र मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 लगाकर कांग्रेस ने शेष भारत के नागरिकों के कश्मीर जाने को प्रतिबंधित कर दिया था। भारतीय जनसंघ और भाजपा हमेशा नारा लगाती थी कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है। उस सपने को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया है। अुनुच्छेद 370 समाप्त कर कश्मीर को भारत की मुख्यधारा से जोड़ा गया। काफी हद तक नक्सलवाद समाप्त हो गया, जो बचा-खुचा है, पांच वर्ष में उसका भी स्वाहा हो जाएगा।

बिहार में स्थानीय भाषा बोल योगी ने किया अभिवादन

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने औरंगाबाद में स्थानीय भाषा में लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर, अंबेश्वरी माता और देवकुंड के पवित्र भूमि के हम नमन करित हईं। आप सबके सादर अभिवादन करित हईं। भगवान भास्कर के किरपा हम सबन पर बनल रहे।

Tags: aurangabad newsbihar newscm yogilok sabha elections 2024National newspatna newsYogi News
Previous Post

80 बनेगा आधार, एनडीए 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार: एके शर्मा

Next Post

पीएम मोदी ने विश्व में पढ़ाया भारत का गौरव, किया देश का ऐतिहासिक विकास : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

‘जनता की सेवा ही सरकार का धर्म’, चमोली से मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, कहा— लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान

15/07/2026
Next Post
cm yogi

पीएम मोदी ने विश्व में पढ़ाया भारत का गौरव, किया देश का ऐतिहासिक विकास : योगी

यह भी पढ़ें

dr. kafeel khan

डॉ. कफील को योगी सरकार ने किया बर्खास्त, बच्चों की मौत के बाद हुए थे निलंबित

11/11/2021
पाक को चार युद्धों में किया पराजित Pakistan was defeated in four wars

पाक को चार युद्धों में किया पराजित, लेकिन वह आतंकवाद के जरिए लड़ रहा है छद्म युद्ध : राजनाथ

19/12/2020
शेयर बाजार

मेटल कंपनी के शेयर में आई तेजी, 400 के पार जाने की उम्मीद

15/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version