• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश ने फिर बोला भाजपा पर हमला, कहा – अन्याय, भ्रष्टाचार का हो रहा विकास

Desk by Desk
14/11/2020
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में विकास का कोई बड़ा काम होने के बजाय अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है।

श्री यादव ने शनिवार को अपने गृहनगर इटावा में पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि समाजवादी सरकार के अच्छे कामों को बर्बाद करना ही भाजपा का काम रहा है। जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। सपा किसानों, नौजवानों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर और विकास को आगे रखकर समाजवादी पार्टी अगला विधानसभा चुनाव जीतेगी।

चाचा शिवपाल के लिये अखिलेश ने दिया दिवाली गिफ्ट, छोड़ी एक सीट

दीप पर्व की बधाई देने के बाद उन्होने कहा कि भाजपा राज में बेटियां असुरक्षित हैं। झूठे मुकदमें लगाकर लोगों को अपमानित किया जा रहा है। पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। समाजवादी पार्टी ने हाथरस में एक बेटी की निर्मम हत्या पर उसके परिवार का साथ दिया। जहां अन्याय हुआ वहां समाजवादी मदद और न्याय के लिए संघर्ष में आगे रहे।

श्री यादव ने पूछा कि शौचालय निर्माण के नाम पर सरकार ने बड़े बड़े दावे किये लेकिन आज भी गावों में शौचालय दिखायी नहीं देते है। बिना बने ओडीपी के सर्टीफिकेट जारी किए गए हैं। बिजली नहीं है। भाजपा सरकार ने एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। मंहगाई बढ़ गई है। खाद, बिजली, डीजल सभी मंहगे हैं।

अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल को लेकर किया बड़ा एलान

किसान को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिला। कृषि कानूनों के जरिए भाजपा खेत की मेड़ तोड़ने की तैयारी में है। किसानों की मदद के लिए आलू की बड़ी मंडी का काम छूटा है। औरैया, इटावा, कन्नौज में मंडी बननी थी नहीं बनी। किसान की आय दुगनी कहां हुई।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी है। प्रदेश के किसान के सरसो के तेल की जगह विदेशों से तेल आयात किया जा रहा है। जनता का धन लुटाया जा रहा है। गन्ना किसान को बकाया नहीं मिला। उसको अपमानित किया जाता है।

उन्होने कहा कि इटावा में लाॅयन सफारी को भाजपा सरकार नहीं खोल रही है। इससे तो सरकार को आमदनी होती। अब यहां से शेर कहीं और भेजने की चर्चा है। समाजवादी सरकार बनने पर सुबह की सैर करने वालों के लिए, साइकिल वालों के लिए सफारी में सुविधाएं दी जाएगी।

श्री यादव ने कहा कि बिहार में जनता ने महागठबंधन को समर्थन दिया। जनतंत्र में इतना बड़ा धोखा नहीं हुआ जब जीतते-जीतते किसी को हरा दिया गया हो। वहां बेईमानी हुई। सभी सर्वे महागठबंधन के पक्ष में थे अचानक रिजल्ट बदल गया। उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में लगा अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी की एक सीट थी वह हमारे पास रही। उन्होंने कहा झूठ के बल पर भाजपाई सरकार बना सकते हैं तो हम विकास और जनता के भरोसे पर अपनी सरकार बनाने में अवश्य समर्थ होंगे।

Tags: Akhilesh & ShivpalAkhilesh Yadav in EtawabjpEtawa NewsSamajwadi partySapasapa newsshivpal yadav
Previous Post

चाचा शिवपाल के लिये अखिलेश ने दिया दिवाली गिफ्ट, छोड़ी एक सीट

Next Post

CM योगी ने वनटांगिया ग्राम को दिया दिवाली गिफ्ट, चार परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Desk

Desk

Related Posts

Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
Next Post
सीएम योगी

CM योगी ने वनटांगिया ग्राम को दिया दिवाली गिफ्ट, चार परियोजनाओं का किया शिलान्यास

यह भी पढ़ें

Heavy Rain

फिर मौसम लेगा करवट, इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

13/04/2025
Truck-Trolley Collision

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की दबकर मौत

30/10/2022
सीएम योगी CM Yogi

लखनऊ नगर निगम का बॉन्ड बीएसई में सूचीबद्ध होना ऐतिहासिक: सीएम योगी

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version