• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले कांग्रेस का खात्मा जरूरी: सीएम साय

Writer D by Writer D
18/04/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने दो टूक लहजे में कहा है कि नक्सलियों को शहीद बताने वाले, 29 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने को फर्जी एनकाउंटर बताने वाले और मुठभेड़ की जांच की मांग करने वाले कांग्रेसी अब यह साफ-साफ जान लें कि बस्तर की जनता विकास की समर्थक है।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Sai) ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया कि नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी है और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता कल 19 अप्रैल को करने जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Sai) ने स्पष्ट किया कि काँकेर मुठभेड़ को लेकर जिस तरह के बयान कांग्रेस नेताओं ने दिए हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि नक्सलियों को पाल-पोसकर संरक्षण देने का काम कांग्रेस हमेशा करती रही है जो अब बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के निर्दोष बेटों के खून से बस्तर की धरती को लाल किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Sai) ने कहा कि लोकसभा के इस चुनाव में कांग्रेस के सफाए के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रही है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद से मुक्त कराएगी। श्री साय ने कहा कि नक्सलियों के सबसे सुरक्षित किले में घुसकर एक साथ 29 नक्सलियों को मार गिराना ऐतिहासिक सफलता है। नक्सलियों पर की गई यह सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक है।

पाकिस्तान की जितनी आबादी, दस वर्ष में उससे अधिक हमारे यहां गरीबी रेखा से उबरेः योगी

प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव (CM Sai) ने भाजपा का दमन थामा -ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट के लिए होगा। वहीं कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है।कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव कांग्रेस से बागी हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

बिलासपुर लोकसभा सीट से तीन दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) की मौजूदगी में वे भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू की नामांकन रैली के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे। जगन्नाथ मंगलम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया । उसी वक्त उनकी मौजूदगी में विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश किया। बता दें कि विष्णु यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बार-बार उनके साथ अन्याय हो रहा है।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnu Dev SaiNational newsRaipur news
Previous Post

पाकिस्तान भूखों मर रहा, भारत 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा: योगी आदित्यनाथ

Next Post

‘केजरीवाल को कस्टडी में नहीं लेने दे रहे इंसुलिन, आतिशी ने लगाया बड़ा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में अग्निवीरों के लिए नौकरी की तैयारी, CM नायब सैनी के निर्देश— ‘आते ही थमाए जाएं जॉइनिंग लेटर’

26/10/2026
Next Post
Atishi

'केजरीवाल को कस्टडी में नहीं लेने दे रहे इंसुलिन, आतिशी ने लगाया बड़ा आरोप

यह भी पढ़ें

RCB won the match

मैक्सवेल की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने हैदराबाद को दी 6 रनों से मात

14/04/2021
terrorists encounter

सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना यासिर सहित दो आतंकियों को किया ढेर

01/12/2021
Mika Singh

मीका सिंह को इस बात पर आया गुस्सा, जर्नलिस्ट दी गाली

05/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version