• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम को जेल में मारना चाहती है केंद्र सरकार: सुनीता केजरीवाल

Writer D by Writer D
21/04/2024
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sunita Kejriwal

Sunita Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने कहा कि केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  को मारना चाहती है। उन्हें जेल में सही दवा नहीं दी जा रही। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  और हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जेल में डाल दिया गया है। ये सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। सुनीता रांची में I.N.D.I.A की रैली को संबोधित कर रही थीं।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता की कोई इच्छा नहीं है। वह सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं। वह देश को नंबर 1 बनाना चाहते हैं। कई लोग कहते हैं कि ये मुश्किल है। ‘जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन छूटेंगे…।’ उन्होंने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, उनके खाने में कैमरा लगाया जा रहा है। वे शुगर के मरीज हैं। वे पिछले 12 वर्षों से प्रतिदिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं, लेकिन उन्हें जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही है। वे दिल्ली के सीएम को मारना चाहते हैं। वे बहुत बहादुर हैं। वह शेर हैं। उन्हें जेल में भी ‘भारत माता’ की चिंता है।

इधर, तिहाड जेल के DG संजय बेनीवाल ने शनिवार 20 अप्रैल को AIIMS को चिट्ठी लिखी। इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के लिए एक सीनियर डाइबिटोलॉजिस्ट अपॉइंट करने को कहा गया है। इस लेटर को आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी रविवार को शेयर किया।

इस बीच, रविवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी (Delhi Minister Atishi) तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के सामने इंसुलिन लेकर पहुंचीं। उन्होंने केंद्र सरकार को ब्रिटिश राज से ज्यादा क्रूर बताया। इससे पहले आतिशी ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार केजरीवाल को मारने की साजिश कर रही है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  1 अप्रैल से तिहाड़ जेल (Tihar Jail)  में हैं। 18 अप्रैल को उन्होंने कोर्ट से अपने डॉक्टर से सलाह लेने और इंसुलिन की मांग वाली याचिका लगाई थी, जिस पर 22 अप्रैल को फैसला आना है।

सुनीता केजरीवाल की अपील पर करवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal)  की अपील पर तिहाड़ जेल प्रशासन (Tihar Jail Administration) ने वीडियो कॉन्फ्रेंस करवाई। इसमें अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर के अलावा तिहाड़ के चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद थे। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक एक जेल अधिकारी ने बताया कि 40 मिनट की सलाह के बाद केजरीवाल को आश्वासन दिया गया कि कोई गंभीर चिंता नहीं है। उन्हें दवाएं जारी रखने की सलाह दी गई। इसकी रेगुलर जांच की जाएगी।

राहुल गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, INDIA ब्लॉक की उलगुलान रैली में नहीं होंगे शामिल

AIIMS विशेषज्ञ को सीजीएम (ग्लूकोज मॉनिटरिंग सेंसर) का पूरा रिकॉर्ड, केजरीवाल का फूड चार्ट और दवाओं की डिटेल दी गई थी। जेल अधिकारी का कहना है कि इंसुलिन का मुद्दा केजरीवाल ने नहीं उठाया था और न ही डॉक्टरों ने इसका सुझाव दिया था।

Tags: bihar newsI.N.D.I.A. allianceslok sabha elections 2024National newssunita kejriwal
Previous Post

मतदान के बाद वापस लौट रहे जवानों से भरी बस पलटी, 10 जवान घायल

Next Post

वोट में बदल रहा लोगों का उत्साहः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi
नई दिल्ली

राहुल गांधी को ‘सुप्रीम’ राहत, इस मामलेमें 20 अगस्त की सुनवाई टली

17/08/2026
Rahul Gandhi-Hemant Soren
झारखंड

झारखंड के छात्रों के समर्थन में राहुल, सोरेन को लिखी चिट्ठी

17/08/2026
Prashant Kishore
Main Slider

PK ने ली विधायक की शपथ, अब लखीसराय के लिए रवाना

17/08/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

17/08/2026
Fire at Tarapith hotel
क्राइम

तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे

17/08/2026
Next Post
CM Yogi

वोट में बदल रहा लोगों का उत्साहः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

pitru paksha

100 साल बाद पितृ पक्ष पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, ग्रहण के साये में पितरों को मोक्ष

29/08/2025
Mayawati

मायावती के हाथों में ही रहेगी BSP की कमान, 21 सालों से पार्टी की है राष्ट्रीय अध्यक्ष

27/08/2024
किसान यात्रा Kisan Yatra

किसानों के समर्थन में 7 दिसंबर से सपा हर जिले में निकालेगी किसान यात्रा

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version