• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वोट में बदल रहा लोगों का उत्साहः सीएम योगी

Writer D by Writer D
21/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण संपन्न हुआ है। देश के अंदर प्रधानमंत्री मोदी जी के 10 वर्ष के कार्यकाल को लेकर लोगों में जो उत्साह है, वह वोट में बदल रहा है। सीएम योगी रविवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ मोदी जी के नेतृत्व में फिर से भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इसमें कोई संदेह होना ही नहीं चाहिए। जनता-जनार्दन के द्वारा विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश भी किया जा रहा है।

तुष्टिकरण के नाम पर वोटबैंक की राजनीति ने हमेशा सांप्रदायिक तनाव को जन्म दिया है

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि गैर भाजपा शासित राज्यों में होने वाली हिंसा तुष्टिकरण की नीतियों का दुष्परिणाम है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ गैर भाजपा शासित प्रदेशों में रामनवमी और होली पर जो दंगे हुए, यह बहुसंख्यक समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। तुष्टिकरण के नाम पर वोटबैंक की राजनीति ने हमेशा ऐसे सांप्रदायिक तनाव को जन्म दिया है।

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की शोभायात्राओं पर फिर से हुए हमले चिंता का विषय भी हैं और साथ-साथ देश के लोगों के लिए संदेश भी है कि यह लोग जब शांतिपूर्ण ढंग से निकलने वाली शोभायात्राओं को ही सुरक्षा नहीं दे सकते हैं तो बहन-बेटियों और सामान्य नागरिकों को क्या सुरक्षा दे पाएंगे। चुनाव सबसे अच्छा अवसर होता है, जब हम तथाकथित सेक्युलर लोगों व दलों को संदेश दे सकते हैं। अपने मत से इन्हें स्पष्ट संदेश दें कि हमारी भावनाओं से खिलवाड़ करोगे और सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को प्रश्रय दोगे तो फिर चुनाव में हम भी उसी प्रकार से जवाब देंगे।

छत्तीसगढ़वासी भी उतने ही उत्साहित, जितना उत्तर प्रदेश व अयोध्या

रविवार को छत्तीसगढ़ में चुनावी दौरे पर निकलने से पहले सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से ही रामलला का 500 वर्षों बाद अयोध्या में आगमन संभव हुआ। छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल व मां कौशल्या का मायका है।

छत्तीसगढ़ के बारे में कहते हैं कि ‘छत्तीसगढ़िया, सबसे बढ़िया’ क्योंकि हर सनातन धर्मावलंबी छत्तीसगढ़ को ननिहाल के रूप में मानता है। ननिहाल जाना सबको अच्छा लगता है। स्वाभाविक रूप से छत्तीसगढ़वासी भी उतने ही उत्साहित हैं, जितना उत्साहित उत्तर प्रदेश, पूरा देश और हर सनातन धर्मावलंबी है।

शोभा यात्राओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं गैर भाजपाई सरकारें: सीएम योगी

आज छत्तीसगढ़ में जनता-जनार्दन से संवाद बनाने और उत्तर प्रदेश व अयोध्या का संदेश उन तक पहुंचाने का अवसर मुझे प्राप्त होगा। देशवासियों के लिए मोदी जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है। देश के लिए, भारतीय भावना को सम्मान देने और गरीब कल्याण की योजनाओं को बढ़ाने के लिए जो प्रयास हुए हैं, आभार के रूप में वोट के माध्यम से मोदी जी तक पहुंचाने का यह अवसर है। लोकतंत्र के अगले चरण हम सभी को यह अवसर प्रदान करेंगे।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024Lucknow Newsup news
Previous Post

सीएम को जेल में मारना चाहती है केंद्र सरकार: सुनीता केजरीवाल

Next Post

सीएम योगी का निर्देश, जिलों में जाकर गेहूं खरीद की पड़ताल कर रहे नोडल अधिकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Yukesh Singh
Main Slider

उमाशंकर सिंह के बाद बेटे प्रिंस सिंह पर टिकी निगाहें, मायावती के बयान से बढ़ीं राजनीतिक अटकलें

07/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2017 से पहले भाई-भतीजों में उलझी सरकार के पास जनता के लिए समय नहीं था : CM याेगी

07/08/2026
Brajesh Pathak
Main Slider

ब्राह्मण वोट दें, इन्हें गद्दी दिलाएं और अखिलेश उस पर अपने परिवार की खड़ाऊँ रखकर राज करेंगे: बृजेश पाठक

07/08/2026
Priyanka Gandhi
Main Slider

‘टीम प्रियंका’ से आगे बढ़ी यूपी कांग्रेस! अब राहुल गांधी के भरोसेमंद नेताओं के हाथ संगठन

07/08/2026
Natural beauty along the banks of the Yamuna in Agra will be enhanced.
आगरा

आगरा में यमुना किनारे निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य, योगी सरकार 3.46 करोड़ से बनाएगी भव्य ‘रिवर फ्रंट पार्क’

06/08/2026
Next Post
Wheat procurement will start in the state from Monday

सीएम योगी का निर्देश, जिलों में जाकर गेहूं खरीद की पड़ताल कर रहे नोडल अधिकारी

यह भी पढ़ें

IIT Madras

IIT मद्रास में फूटा कोरोना का बम, 66 लोग संक्रमित, लैब-लाइब्रेरी बंद

14/12/2020

महोबा जेल में कैदियों के बीच संघर्ष, एक गंभीर

28/03/2022

CM पुष्कर ने जल-जीवन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version