• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा, छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहाएंगे : विष्णुदेव साय

Writer D by Writer D
21/04/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर/पंडरिया। कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है, इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूँ कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस बहकावे में बिल्कुल मत आइये। आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। जब तक छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है महतारी वंदन योजना भी बंद नहीं होगी। महिलाओं को निरंतर इसका लाभ मिलता रहेगा। कवर्धा के कोदवागोडान, पंडरिया में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने ये बातें कही।

श्री साय (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। ये सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा ले कर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेस लबरा पार्टी है, ठगरा पार्टी है। कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। शराब के दो काउंटर थे, एक काउंटर का पैसा कांग्रेस सरकार को जाता था, दूसरे काउंटर का पैसा सोनिया-राहुल-प्रियंका के पास जाता था। पूरी कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के शराब के पैसे से चली। तभी तो छत्तीसगढ़ की जनता ने 2023 में कांग्रेस को सरकार से आउट कर दिया।

उन्होंने (CM Sai) कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। छः महीने से एक साल हो गए उनका जमानत नहीं हो रहा है। आज भी कई भ्रष्ट अधिकारी जेल गए हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है, खाता खोलने भी नहीं देना है।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद 55 से 60 वर्षों तक देश में राज किया। लेकिन आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया। उसे केवल बंधुआ मजदूर समझा, वोट बैंक समझा। जबकि भाजपा ने आदिवासियों का भरपूर सम्मान किया, कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल जी ने आदिवासियों के हित के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया, जहाँ आदिवासी मंत्री पदभार संभालते हैं और बजट की कोई कमी नहीं होती है।

साय (CM Sai) ने कहा कि आज एक आदिवासी परिवार की बेटी, बहन द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व नरेंद्र मोदी ने मुझे सौंपा है। इसलिए हम कह सकते हैं कि आदिवासियों का हित भाजपा में ही सम्भव है। क्योंकि भाजपा में लोकतंत्र है, कार्यकर्ताओं का सम्मान है।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि यह चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का है। एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।इसलिए आप सभी भाई संतोष पांडेय को पुनः सांसद बनाइये, ये आग्रह करने आया हूँ।

साय (CM Sai) ने कहा कि छत्तीसगढ़ संसाधन से परिपूर्ण राज्य है। यहाँ लोहा, टिन, बाक्साइट, कोयला सब है। 100 प्रकार के वनोपज से भरपूर है। यहां की धरती-माटी उर्वरा शक्ति से भरपूर है। यहां के किसान मेहनतकश हैं। इसलिए आप सभी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताएं। चुनाव के बाद प्रदेश में जनहित का सभी काम सांय-सांय होगा। क्योंकि हमारी नीति भी ठीक है, नियत भी ठीक है। हमारी सरकार प्रदेश में विकास की गंगा बहाएगी।

कांग्रेस को गरीबों की आह लगी, मोदी की योजनाएं हर घर तक पहुंची : विष्णु देव साय

साय (CM Sai) ने कहा कि जब से प्रदेश में हमारी सरकार बनी है हमने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया। आज किसान, महतारी, आदिवासी सबका विकास हो रहा है। रामलला दर्शन योजना भी शुरू हो चुकी है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हमने दो महीने का किश्त भी माताओं-बहनों को दिया है। उन्होंने कहा कि हर महीने के पहले सप्ताह में योजना की किश्त दे दी जाएगी, मैंने प्रदेश के वित्त मंत्री को सात से आठ तारीख नहीं होने की बात कही है।

जनसभा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूज्य राजीव लोचन महाराज, विधायक गण भावना बोहरा, धरमजीत सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक साहू, रामकुमार भट्ट, पूर्व विधायक सियाराम साहू, सीताराम साहू, समुंद बाई कुर्रे, रुपेश जैन, नंदलाल चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnudev Sailok sabha elections 2024Raipur news
Previous Post

कांग्रेस समस्या देती है और भाजपा करती है समाधान : योगी आदित्यनाथ

Next Post

मोबाईल ऐप पर मतदाता घर बैठे पा सकते हैं चुनाव संबंधित नवीनतम जानकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
उत्तराखंड

दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए आर्थिक मदद

26/09/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का किया विमोचन

25/09/2026
उत्तराखंड

PMGSY ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
Next Post
Election Commission

मोबाईल ऐप पर मतदाता घर बैठे पा सकते हैं चुनाव संबंधित नवीनतम जानकारी

यह भी पढ़ें

Horseshoe

घर में जरूर लगाएं ये एक चीज, चुंबक की तरह खींचा चला आएगा धन

14/03/2025
Khargone Bus Accident

Khargone Bus Accident: हादसे में तीन बच्चों समेत 22 की मौत

09/05/2023
Jagran

‘पाकिस्तान जिंदाबाद, इस्लाम जिंदाबाद…’, मां के जागरण के दौरान युवती ने लगाए नारे

24/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version