• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी का एक-एक पल देश के लिए समर्पित: सीएम धामी

Writer D by Writer D
24/04/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) का एक-एक पल देश के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दस साल के कालखंड में अपना एक-एक पल और एक-एक क्षण देश के 140 करोड़ लोगों के लिए लगाया है।

बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार कार्यक्रम में यह बातें कही। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव विकास पर हो रहा है। इस बार का चुनाव दो धाराओं के बीच का चुनाव है। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी हैं जो विकसित भारत बनाने का कार्य कर रहे हैं, दूसरी तरफ ऐसी पार्टियां और गठबंधन है जो कहते हैं कि देश बचे न बचे न लेकिन हमारा परिवार बचना चाहिए। यह लोगों को तय करना है कि उन्हें कौन चाहिए।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर कही कि यूसीसी सामाजिक समरसता के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यूसीसी को लेकर कुछ भ्रम फैलाने की कोशिश की गई है। देश की आजादी से लेकर अब तक भारतीय जनसंघ का यह संकल्प रहा है कि हम इसे लेकर आएंगे और जब देश का संविधान बन रहा था, तब संविधान के अनुच्छेद 44 में इसका प्रावधान किया गया है कि राज्य या केन्द्र इसे कभी भी लागू कर सकते हैं। जब 2022 में उत्तराखंड का विधानसभा चुनाव हुआ तो हमने समान नागरिक संहिता को लाने का संकल्प लिया था। हमने अपना वायदा निभाने का काम किया। यह मोदी की गारंटी है जो उत्तराखंड में पूरी हो गयी है। यूसीसी की यह गंगोत्री उत्तराखंड से निकली है, पूरे देश को यह लाभ देने का काम करेगी।

अतिक्रमण के खिलाफ विधि के अनुसार की कार्रवाई

उन्होंने (CM Dhami) अतिक्रमण के खिलाफ प्रदेश में अभियान को लेकर कहा कि आज देश के अंदर जो भी अच्छा कार्य होता है या विधि के अनुसार कार्रवाई होती है तो तुष्टिकरण करने वाले लोगों को दिक्कत होती है और एक वर्ग को टारगेट करने के आरोप लगाए जाते हैं लेकिन अगर सरकारी जमीनों पर कब्जे हों और उसे हटाना अगर आप कहेंगे कि किसी वर्ग विशेष के खिलाफ है तो हम कानून के हिसाब से काम करने वाले हैं और उसी हिसाब से कार्य करेंगे।

आपातकाल किसने थोपा था यह सबको मालूम है

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाबत पूछे सवाल पर कहा कि मैंने जितनी बार भी सोचा कि वह सीरियस हो जाएंगे, उन्होंने हमेशा निराश किया। उनके बारे में मैं जितनी बार अच्छा आंकलन करता हूं तो लगता है कि अब ठीक हो जाएंगे, लेकिन वो हर बार मुझे ही गलत साबित कर देते हैं। ऐसे व्यक्ति को क्या सुझाव दिया जा सकता है।

गरीब को गणेश मानकर सेवा करती है भाजपा: मुख्यमंत्री भजनलाल

आज देश-विदेश में मोदी की लोकप्रियता बढ़ गयी है। जब वह तानाशाही वाली बात कहते हैं तो लगता है। उन्होंने केवल अपनी दादी की जीवनी पड़ी है। किस प्रकार से देश में आपातकाल थोपा गया था। वो था तानाशाह का समय। इनकी बातों पर हमें हंसी आती है।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

दुर्गा शक्ति-2 पर तैनात कांस्टेबल 20000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Next Post

सबसे बड़ी हार का रिकार्ड बनायेगी भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

सबसे बड़ी हार का रिकार्ड बनायेगी भाजपा: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Coronavirus

पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में रिकॉर्ड 66550 लोग हुए ठीक, कोरोना से राहत के आसार

25/08/2020
Horoscope

24 अक्टूबर राशिफल: इन तीन राशिवालों पर आज बरसेगी विशेष कृपा

24/10/2022
CM Dhami launched 'Kaushal Jyoti Yojana' in Graphic Era

ग्राफिक एरा में धामी ने शुरू की ‘कौशल ज्योति योजना’, बोले- युवा ही तय करेंगे उत्तराखंड का भविष्य

04/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version