• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WhatsApp ने कहा ‘… हम भारत से चले जाएंगे’, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
26/04/2024
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
WhatsApp

WhatsApp

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

WhatsApp ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा है कि उन्हें भारत से बाहर निकलना होगा, अगर उन्हें एन्क्रिप्शन तोड़ने के लिए कहा गया। कंपनी का कहना है कि लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल प्राइवेसी और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की वजह से करते हैं। अगर उन्हें इसे तोड़ना पड़ा, तो इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म भारत में काम करना बंद कर देगा।

वॉट्सऐप की ओर से ये बात दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे एक मामले की सुनवाई के वक्त कही गई है। कोर्ट में WhatsApp और उसकी पैरेंट कंपनी Facebook Inc (अब Meta) की याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है, जिसमें 2021 Information Technology (IT) के नियमों को चुनौती दी गई है।

क्या है WhatsApp और IT नियमों का पूरा मामला?

2021 Information Technology (IT) के एक नियम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और मैसेजिंग ऐप्स को यूजर्स की चैट्स ट्रेस करने और किसी मैसेज के पहले सेंडर की पहचान करने का प्रावधान बनाने की बात कही गई है।

आसान भाषा में कहें, तो किसी मैसेज को पहली बार किसने भेजा है इसका पता लगाने के लिए यूजर्स के मैसेज को ट्रेस करने को कहा गया है। अगर वॉट्सऐप ऐसा करता है, तो उसे सभी यूजर्स के तमाम मैसेज को ट्रेस करना होगा और उनका एक रिकॉर्ड सालों तक अपने पास रखना होगा।

WhatsApp में जुड़ गया एक और कमाल का फीचर, अब चैट करना होगा और भी इन्टरेस्टिंग

इससे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन टूट जाएगा। केंद्र सरकार ने 2021 Information Technology (IT) का ऐलान 25 फरवरी 2021 को किया था। Facebook, Instagram, WhatsApp, Twitter (अब X) जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स को नए नियमों का पालन करना होगा।

WhatsApp ने क्या कहा?

WhatsApp की ओर से तेजस कारिया ने मामले की सुनवाई कर रही मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायाधीश मनमीत प्रीतम सिंह अरोरा की बेंच को बताया, ‘बतौर प्लेटफॉर्म, हम कह रहे हैं, अगर हमें एन्क्रिप्शन तोड़ने के लिए कहा गया, तो वॉट्सऐप बाहर चला जाएगा।’

‘हमें पूरी चेन रखनी होगी, और हमें नहीं पता है कि कौन से मैसेज को डिक्रिप्ट करने के लिए कहा जाएगा। इसका मतलब है कि करोड़ों मैसेज को हमें सालों तक स्टोर करके रखना होगा।’

बेंच ने इस मामले में पूछा कि क्या दूसरे देशों में भी ऐसे नियम हैं। जिसके जवाब में वॉट्सऐप ने कहा कि ऐसा कोई नियम दुनिया में कहीं भी नहीं है। यहां तक की ब्राजील में भी नहीं। इस मामले में अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी।

Tags: WhatsApp end to end encyriptionWhatsApp privacyWhatsapp Status
Previous Post

Lok Sabha Election: यूपी में 11 बजे तक 24.31 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा वोटिंग अमरोहा में

Next Post

‘शेर हैं अतीक के बेटे, दिनदहाड़े मारेंगे…’, उमेश पाल हत्याकांड में अली का बड़ा खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Next Post
Atiq Ahmed

'शेर हैं अतीक के बेटे, दिनदहाड़े मारेंगे...', उमेश पाल हत्याकांड में अली का बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें

Rajveer Singh Diler

हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से निधन, शुक्रवार को किया था चुनाव प्रचार

24/04/2024
Liz Truss

लिज ट्रस बनेंगी ब्रिटेन की पीएम, भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया

05/09/2022
Elephant

घर में जरूर रखें ये चीज, खुल जाएगा किस्मत का ताला

13/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version