• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में अब तक 32281.70 लाख की शराब, ड्रग व नकदी जब्त

Writer D by Writer D
26/04/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Liquor

Liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रवर्तन एजेंसियों व उड़नदस्तों द्वारा अवैध शराब (Liquor) , नकदी आदि की जब्ती संबंधी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 25 अप्रैल, 2024 को कुल 127.51 लाख रुपए कीमत की शराब, ड्रग व नगदी आदि जब्त किया गया। इस तरह 1 मार्च से 25 अप्रैल, 2024 तक कुल 32281.70 लाख रुपए कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नकदी आदि जब्त किए जा चुके हैं।

मिर्जापुर में पकड़ी गई 38 लाख रुपए की ड्रग

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, नवदीप रिणवा ने बताया कि आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा प्रदेश में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 25 अप्रैल गुरुवार को 127.51 लाख रुपए कीमत की शराब, ड्रग व नगदी जब्त की गई। इसमें 13.93 लाख रुपए नकद, 49.95 लाख रुपए कीमत की 18628.60 लीटर शराब, 63.62 लाख रुपए कीमत की 193367.70 ग्राम ड्रग व 0.01 लाख रुपए कीमत की अन्य सामग्री शामिल है।

25 अप्रैल को प्रमुख जब्ती में जनपद मिर्जापुर की मड़िहान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 38 लाख रुपए अनुमानित कीमत की 152000 ग्राम ड्रग पकड़ी गई है।

अब तक पकड़ी गई 4435 लाख रुपए की शराब (Liquor) 

उन्होंने बताया की 1 मार्च से 25 अप्रैल तक जो 32281.70 लाख रुपए कीमत की शराब (Liquor) , ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नगदी जब्त की गई है उसमें 3181.54 लाख रुपए नकद, 4435.47 लाख रुपए की शराब, 21346.72 लाख रुपए कीमत की ड्रग, 2161.59 लाख रुपए कीमत की बहुमूल्य धातुएं एवं 1156.39 लाख रुपए कीमत की अन्य सामग्री शामिल है।

मालूम हो कि निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च, 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है।

Tags: crime newsLucknow Newsup newsup police
Previous Post

‘ऐसा लगता है मेरा अगला जन्म बंगाल में होगा…’, मालदा की रैली में बोले पीएम मोदी

Next Post

गोकशी की खुली छूट देना चाहती है कांग्रेस : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
CM Yogi

गोकशी की खुली छूट देना चाहती है कांग्रेस : योगी

यह भी पढ़ें

pavitra jasmin rubina

शो से एलिमिनेट हुईं पवित्रा पुनिया, फैन्स को लगेगा झटका

29/11/2020

कथा श्रवण से मोक्ष  मार्ग प्राप्त होता : सीएम धामी

07/04/2022
आरपीएससी

राजस्थान लोक सेवा आयोग में असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर की भर्तियां

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version