• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस सरकार में नहीं थी आतंकवाद, उग्रवाद से लड़ने की इच्छाशक्ति: सीएम योगी

Writer D by Writer D
01/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब हुए। महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले वे कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश का सबसे पुराना राजनीतिक दल है। दुर्भाग्य से आजादी के बाद यह दिशाहीन और आज नेतृत्व विहीन भी हो गया। दिशाहीनता का ही दुष्परिणाम है कि कांग्रेस के तमाम नेताओं ने लगातार भारत की सभ्यता, संस्कृति को कोसने, अपमानित करने और सनातनता को हर प्रकार से बदनाम करने के कुत्सित प्रयास किए हैं।

यूपीए सरकार के समय यही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति देखने को मिली थी, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री ने भगवा आतंकवाद के नाम पर भारत की सनातन संस्कृति को अपमानित व दुनिया के सामने बदनाम करने की कुत्सित चेष्टा की थी। हर व्यक्ति जानता है कि कांग्रेस की नीतियां देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं।

कांग्रेस सरकार में नहीं थी आतंकवाद, उग्रवाद से लड़ने की इच्छाशक्ति

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान हुआ है। जम्मू कश्मीर के उग्रवाद-आतंकवाद, पूर्वोत्तर की अराजकता पर भी अंकुश लग गया है। यूपीए सरकार के समय लगभग 17 राज्यों के 115-120 जनपद ऐसे थे, जो नक्सली हिंसा की चपेट में थे। उस सरकार में आतंकवाद, नक्सलवाद, उग्रवाद से लड़ने की इच्छाशक्ति नहीं थी, यही कारण था कि देश में अराजकता और अव्यवस्था थी पर अब नक्सलवाद को नियंत्रित कर लिया गया है। देश के एकाध राज्यों के दो-तीन जनपदों तक यह सीमित हो गया है। बहुत शीघ्र यहां से भी नक्सलवाद का अंत होगा।

दस वर्ष में देश के अंदर सुरक्षा का बेहतर माहौल बना है

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पिछले दस वर्ष में देश के अंदर सुरक्षा का बेहतर माहौल बना है। आतंकवाद की जड़ जम्मू-कश्मीर में धारा-370 को पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पूरी तरह समाप्त करते हुए जम्मू-कश्मीर को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा गया। पूर्वोत्तर के राज्यों के उग्रवाद व अराजकता को नियंत्रित करते हुए उन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने में सफलता प्राप्त हुई। कांग्रेस सरकार भारत की सनातन सभ्यता व संस्कृति को अपमानित व बदनाम करती थी लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में यह दुनिया में सम्मान प्राप्त कर रही है। भारत का गौरव अब पुनर्स्थापित हुआ है।

मोदी जी प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि विश्वास है कि कांग्रेस सनातनियों को बदनाम करने, उनके हिस्से पर सेंधमारी करने, जाति-खेमों में बांटने का कुत्सित प्रयास कर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही थी। जनता उस कांग्रेस को पूरी तरह दरकिनार करते हुए मोदी जी के नेतृत्व में ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के संकल्प के साथ जुड़ रही है।

चुनावी व्यस्तता के बीच गोसेवा में रमे सीएम योगी, फिर झलका बाल प्रेम

4 जून को जब 2024-लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तो प्रचंड बहुमत के साथ मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उनका तीसरा कार्यकाल भारत की समृद्धि, सुरक्षा, आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा। हर भारतवासी के लिए यह गौरव का क्षण होगा।

कांग्रेस उन लोगों के हाथों की कठपुतली थी, जो देश के विभाजन के कारक थे

एक सवाल के जवाब में सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति देश के विभाजन का कारण बनी थी। यह दिखाता है कि कांग्रेस नेतृत्व भारत की सनातन संस्कृति व परंपरा को अपमानित और कठघरे में खड़ा करके उन लोगों के हाथ की कठपुतली बनी हुई थी, जो देश के विभाजन के कारक थे। जिन लोगों ने भारत व भारतीयता को हमेशा कोसा है और उसकी अपूर्णीय क्षति की है। कांग्रेस लगातार उनके हाथों में खेलते हुए भारत को अपमानित कर रही थी।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024Lucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद; मचा कोहराम

Next Post

Salman Khan Firing Case: सीआईडी करेगी आरोपी के सुसाइड की जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्वीधनता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान, उप्र सरकार जल्द लाएगी युवा नीति

15/08/2026
CM Yogi hoisted the flag at his official residence.
उत्तर प्रदेश

आजादी का मतलब अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी, अशिक्षा, असमानता से सर्वथा मुक्तिः मुख्यमंत्री

15/08/2026
Manoj Jarange
Main Slider

मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

15/08/2026
CM Dhami hoisted the Tricolour at the Chief Minister's residence.
Main Slider

मुख्यमंत्री आवास में धामी ने फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

15/08/2026
Glowing Skin
Main Slider

फेस को ख़ूबसूरती दिलाएगा कटहल, जानकर हैरान रह जाएंगे

15/08/2026
Next Post
Salman Khan case

Salman Khan Firing Case: सीआईडी करेगी आरोपी के सुसाइड की जांच

यह भी पढ़ें

3 Idiots return

एक बार फिर गूंजेगा ‘ऑल इज वेल’, थिएटर में लौट रही है ‘3 इडियट्स’

21/07/2026
CM Yogi in Kanpur

सपा के समय कानपुर में बनते थे कट्टे, आज बन रहा है डिफेंस कॉरिडोर: सीएम योगी

09/05/2023
AK Sharma

धार्मिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई ध्यान दिया जाए: एके शर्मा

27/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version