• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में औरंगजेब का जजिया कर जबरन लागू करना चाहती है कांग्रेसः सीएम योगी

Writer D by Writer D
04/05/2024
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुना (मध्यप्रदेश) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार को मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। भाजपा ने गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। सीएम योगी ने यहां केंद्र सरकार और सिंधिया राज परिवार की उपलब्धियां गिनाते हुए उनके लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील की। इस दौरान यहां उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस के मैनिफेस्टो में बहुसंख्यकों की संपत्ति का सर्वे करने से लेकर अल्पसंख्यकों को खानपान की छूट देने जैसे प्राविधानों पर हमला किया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि विरासत का सम्मान होना चाहिए और कांग्रेस कहती है कि विरासत पर टैक्स लगाएंगे। मतलब इनके समय में कोई राम मंदिर, कृष्ण मंदिर की बात नहीं कर सकेगा। वो आपके पूर्वजों के द्वारा अर्जित कमाई का भी सर्वे कराएंगे और आधी संपत्ति ले लेंगे और कहेंगे कि ये हमारा विरासत टैक्स है। ये कांग्रेस औरंगजेब के जजिया कर को जबरन लागू करना चाहती है जिसे कोई भारतीय स्वीकार नहीं करेगा। इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम योगी का अंग वस्त्र और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।

राम और कृष्ण की भूमि पर नहीं होने देंगे गौहत्या

सीएम योगी (CM Yogi) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार में आपकी आस्था को भी सम्मान मिल रहा है और सुरक्षा का भाव जाग्रत हुआ है तो गरीब कल्याण के कार्य भी हो रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस का मैनिफेस्टो देखेंगे तो इसके उलट ही नजर आएगा। उन्होंने कहा कि मुगलों का एक बादशाह था औरंगजेब, जिसे सबसे क्रूर मुगल बादशाह माना जाता है। उसने एक कर लगाया था जजिया। आज कांग्रेस भी अपने मैनिफेस्टो में जजिया कर की बात कर रही है। मोदी जी कहते हैं कि विरासत का सम्मान होना चाहिए और कांग्रेस कहती है कि विरासत टैक्स लगाएंगे। ये कांग्रेस औरंगजेब के जजिया कर को जबरन लागू करना चाहती है जिसे कोई भारतीय स्वीकार नहीं करेगा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने आगे कहा कि कांग्रेस के समय में ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाने का प्रयास होगा और अनुसूचित जाति के आरक्षण में भी सेंध लगाने का प्रयास होगा। कांग्रेस कर्नाटक में ऐसा कर चुकी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व में इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो वो अल्पसंख्यकों को खानपान की आजादी देगी। कांग्रेस अब इतनी गिर चुकी है कि वह देश में गौहत्या को प्रश्रय देने की बात कर रही है। क्या राम और कृष्ण की धरती पर आप गौहत्या होने देंगे।

राम मंदिर के निर्माण से साकार हुआ राजमाता का सपना

सीएम योगी (CM Yogi) ने गुना और अयोध्या के बीच संबंध को लेकर कहा कि अयोध्या का रामजन्मभूमि आंदोलन का इतिहास गुना के लिए भी गौरवान्वित करने वाला है। इस आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए जो एक प्रमुख स्वर था वो था राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी का। राम जन्मभूमि आंदोलन के किसी भी कार्यक्रम में उन्होंने अपने व्यक्तिगत कार्यक्रमों को छोड़कर पहले से लेकर अंतिम दिन तक खुद को जोड़े रखा। प्रसन्नता इस बात की है कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद जब प्रभु श्रीराम विराजमान हुए तो राजमाता की आत्मा को भी असीम शांति प्राप्त हुई होगी कि जो वर्षों का सपना था वो सपना आज की पीढ़ी साकार कर रही है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज आप सौभाग्यशाली हैं कि यहां पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के रूप में आपको एक नेता मिला है, जिसके पास विकास का एक विजन है। उन्होंने भारत सरकार के नागर विमानन मंत्री के रूप में जो प्रगति की है वो अभूतपूर्व है। पहले देश के अंदर केवल 74 एयरपोर्ट थे और उन्होंने इस संख्या को 150 के ऊपर पहुंचा दिया और प्रधानमंत्री के उस सपने को साकार कर दिया कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई सफर करेगा। उन्होने कहा कि पूरे देश के अंदर एक ही आवाज है कि फिर एक बार मोदी सरकार। लोगों के मन में एक ही बात है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।

मध्य प्रदेश में 29 की 29 सीटों पर खिलेगा कमल

सीएम योगी (CM Yogi) ने 10 वर्षों में विकास का जिक्र करते हुए कहा कि इन 10 वर्षों में उतना कार्य हो गया, जितना 75 वर्षों में नहीं हुआ। पहले लोग भूखों मरते थे, आज 80 करोड़ लोग मुफ्त में राशन प्राप्त कर रहे हैं। कोई इलाज के अभाव में नहीं मर रहा। 50 करोड़ गरीबों के जनधन अकाउंट खोल दिए गए हैं। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। 10 करोड़ गरीबों को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन मिल गया। करोड़ों लोगों को मकान मिले हैं और जिन्हें नहीं मिला है अगले 5 वर्ष के अंदर उनके लिए भी मकान बनेंगे। ये जितने भी कार्य हुए हैं ये अभी शुरुआत है। हमें आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाना है। उन्होंने यूपी में प्रचंड जीत का आश्वासन देते हुए कहा कि यूपी ने मन बना लिया है कि वह 80 में 80 मनकों की माला मोदी जी को पहनाएंगे। अब आपको भी वादा करना होगा कि मध्य प्रदेश में 29 की 29 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाएंगे।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा, पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव, लोकसभा के प्रभारी शैलेंद्र बरुआ, संयोजक राधेश्याम पारिख, जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी, पूर्व मंत्री और विधायक ब्रजेंद्र यादव, विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, पूर्व जसपाल सिंह, प्रताप भानू सिंह, सचिन चौधरी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश की माटी में हुआ कर्मयोगी और योगी का संगमः ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम योगी की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज गुना में अशोक नगर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। हमारे बीच में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी (CM Yogi)  पधारे हैं। एक ऐसे व्यक्तित्व के कदम इस भूमि पर पड़े हैं, जिन्होंने विकास और प्रगति का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आपमें से कई लोगों को नहीं मालूम होगा, लेकिन महाराज योगी आदित्यनाथ जी और सिंधिया परिवार के बीच एक परिवारिक और आध्यात्म का संबंध भी रहा है।

मोदी के नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना आज की जरूरत : योगी

उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी (CM Yogi)  की लोकप्रियता राष्ट्र के कोने-कोने में है और जिस तरह उन्होंने उत्तर प्रदेश की भूमि को परिवर्तित कर दिया है, वह आज विकास और प्रगति के लिए पूरे देश में मशहूर है। केंद्र में हमारे पास पीएम मोदी के रूप में एक कर्मयोगी हैं तो उत्तर प्रदेश में योगी जी हैं। कर्मयोगी और योगी का संगम उत्तर प्रदेश की माटी में हो चुका है। योगी जी हमारे लिए उदाहरण है। जिस तरह उन्होंने उत्तर प्रदेश में विकास किया है, हम गुना में विकास की लहर लाने का प्रयास करेंगे।

Tags: cm yogiGuna Newslok sabha elections 2024Madhya PradeshNational newsYogi News
Previous Post

मोदी की गारंटी मतलब, काम सफलतापूर्वक पूरा होने की गारंटी: एके शर्मा

Next Post

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भीखमंगे पाकिस्तान के पास जाएंः योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Spice
Main Slider

बरसात में बिस्कुट रहेंगे क्रिस्पी, मसाले में भी नहीं लगेंगे कीड़े

15/08/2026
house
Main Slider

किराए का घर लेते समय इन बातों का रखें ध्यान, परिवार में बना रहेगा प्यार

15/08/2026
Bread Upma
Main Slider

झटपट बनने वाला ये नाश्ता बच्चों को भी आता है पसंद

15/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

14/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

पहाड़ों में बागवानी को मिलेगा नया बाजार, सिंचाई और कोल्ड स्टोरेज पर फोकस

14/08/2026
Next Post
CM Yogi

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भीखमंगे पाकिस्तान के पास जाएंः योगी

यह भी पढ़ें

Shahjahanpur scandal

युवती के अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

30/01/2021
CM Yogi

बारिश से फसलों के नुकसान का आकलन कर किसानों को दिलाएं मुआवजा: मुख्यमंत्री

27/03/2026
BJP

नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष

19/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version